Skip to main content

Posts

Showing posts with the label UP-उन्नाव रेप मामला

यूपी: दलित नाबालिग लड़की जिसका दो बार किया गया रेप फिर समाज ने नाम दिया ‘बिन ब्याही मां’

  नीतू सिंह हरदोई से, बीबीसी हिंदी के लिए 7 अगस्त 2021 इमेज स्रोत, NEETU SINGH/BBC सोलह साल की नेहा (बदला हुआ नाम) का दो बार कथित तौर पर रेप और गैंगरेप हुआ, परिवार गर्भपात कराना चाहता था लेकिन क़ानूनन इजाज़त नहीं मिली. पिछले कई महीनों से उनका घर ही उनके लिए क़ैदख़ाने जैसा बन गया है, कुछ दिनों पहले उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया है. जब भी किसी के घर में पहला बच्चा पैदा होता है, घर में जश्न का माहौल रहता है लेकिन नेहा के घर में मातम पसरा है. लोग बधाई नहीं, बल्कि दबे मुंह से ताना मारते हैं. उन्हें एक नया नाम भी मिल गया है, बिन ब्याही मां. नेहा, यूपी के हरदोई ज़िले में कछौना थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव की रहने वाली हैं. यूपी में रेप और बढ़ते अपराध से कटघरे में योगी के रामराज्य का दावा हाथरस 'गैंगरेप': योगी ने कहा, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी से सज़ा नेहा के अनुसार, नवंबर 2020 की एक दोपहर को वो घर में अकेली थीं, तभी पड़ोस के गांव (टिकारी) का एक लड़का (मुख्य अभियुक्त) उन्हें ज़बरदस्ती खींच कर ले गया और ग़लत काम (बलात्कार) किया. ये बात उन्होंने अपनी माँ को भी बताई थी. नेहा का एक...

उन्नाव रेप केस: दोस्ती, शादी, बलात्कार और जलाकर मार डालने की कहानी- ग्राउंड रिपोर्ट

इस पोस्ट को शेयर करें Facebook   इस पोस्ट को शेयर करें WhatsApp   इस पोस्ट को शेयर करें Messenger   साझा कीजिए उन्नाव में गैंगरेप पीड़ित लड़की की शुक्रवार देर रात दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में मौत हो गई. आग में बुरी तरह झुलसी लड़की को बचाने की कोशिश में उन्नाव से लखनऊ और फिर दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल तक पहुंचाया गया लेकिन लड़की ने दो दिन के भीतर ही दम तोड़ दिया. लड़की के घर में पहले से ही मातम पसरा हुआ था, मौत के बाद पूरा गांव ग़मगीन है. दूसरी ओर, गांव में ही रहने वाले अभियुक्तों के परिजन उन्हें निर्दोष बता रहे हैं. गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं. इस बीच, शुक्रवार को इस मामले में नामज़द सभी पांच अभियुक्तों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पीड़ित लड़की ने इलाज के दौरान उन्नाव में ही मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज कराए थे जिसके आधार पर पुलिस ने महज़ कुछ घंटों के भीतर पांच लोगों को गिरफ़्तार किया था. null आपको ये भी रोचक लगेगा हैदराबाद रेप: अगर मेरे बेटे ने ऐसा ...