Showing posts with label #Bihar_Gaya_Sherghati_Bela_BaniyaBaraun#Baniya_Baraun. Show all posts
Showing posts with label #Bihar_Gaya_Sherghati_Bela_BaniyaBaraun#Baniya_Baraun. Show all posts
Gaya ! #Bihar_Alpsankhyak_Aayog ne Liya Sangyan || Gaya k Sherghati Block k Bania Baraun k Alpsankhyak samudaye k Labharthiyon ka Kota Nahi Bhejne ka hai Mamla
Aayog ne Gaya k Ziladhikari ko Likha hai patr ...
Janch kar Ki hai uchit karwai ki mang ...
Kya hai pura Mamla Niche Diye Gaye Link par Click kar Janein
#गया_Gaya :- बिजली समस्या से जुड़े मामलों के लिए इन नम्बरों पर कॉल कर सकते हैं
बिजली समस्या के निदान के लिए एसबीपीडीसीएल ने शुरू किया 24X7 फ्यूज कॉल सेंटर, नंबर जारी
एक वर्ष पहले
शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निदान के लिए साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने 24X7 फ्यूज कॉल सेंटर की स्थापना की है। इसके तहत गया व बोधगया में चार सेंटर बनाए गए है। इन सेंटरों में बिजली विभाग के कर्मी दिन तो दिन रात में भी अपने उपभोक्ताओं के कॉल को रिसीव करेंगे और उनकी बिजली संबंधी परेशानी को तुरंत करने के लिए बिजली मिस्त्रियों के स्कॉट दल को स्पॉट पर भेज समस्या का निदान कराएगें।
इस पहल से शहर में बिजली से जुड़ी समस्या को लोग घर बैठे ही दूर करा सकेंगे। विद्युत अधीक्षण अभियंता इंद्रदेव प्रसाद ने बताया कि अक्सर शिकायतें होती थी कि रात में बिजली कर्मी फोन को रिसीव नहीं करते। अब इस सेंटर की स्थापना से उनकी यह शिकायतें दूर होगी। शहर में तीन व बोधगया में एक जगह इसका सेंटर होगा।
गांधी मैदान के उपभोक्ता 9262595905 पर करें फोन
गांधी मैदान पीएसएस से जुड़े मुहल्ले शिवपुरी कॉलोनी, करीमगंज, सिबली कॉलोनी, सेवानगर, गांधी मैदान, नगमतिया, स्वराजपुरी रोड, दुल्हिनगंज,मखलौटगंज, बनियापोखर, मुस्तफाबाद, एपी कॉलोनी, चिरैयाटांड़, गया कॉलेज, रामपुर, चाणक्यपुरी, काशीनाथ, नूर कंपाउंड, सिविल लाइन, अंबेडकर मार्केट, डीएम ऑफिस, दुर्गाबाड़ी, केदारनाथ मार्केट, जीबी रोड, छत्ता मस्जिद, रमना रोड, अलीगंज, मगध कॉलोनी, इस्लामगंज, कटारी, सेंट्रल जेल, सिकरिया मोड़, चंदौती बाजार समिति, हनुमान नगर, शास्त्री नगर, सोहन विगहा के उपभोक्ता मोबाइल नं. 9262595905 पर कॉल करें।
चांद चौरा पीएसएस के लिए फ्यूज कॉल नं. 9262595907
दंडीबाग, घुघरीटांड़, माड़नपुर, अक्षयवट, मंगलागौरी, गोदावरी, सहमीर तक्या, कालीबारी, राजेन्द्र आश्रम, टिल्हा महावीर स्थान, विष्णुपद, चांद चौरा, रामसागर, नादरागंज, नवागढ़ी, केन्दुई, केन्दुआ, खिरियावां, पंतनगर, खटकाचक, नैली, काेसडिहरा, पुलिस लाइन, बंगाली कॉलोनी, गेवालविगहा, जयप्रकाश नगर, मोहन नगर, रामचंद्र भवन, मौलाना मस्जिद, बस स्टैंड, न्यू एरिया, नूतन नगर, कोईरीबारी, पितामहेश्वर, मल्लाहटोली, ब्राह्मणी घाट, पहाड़पुर, हरिओ, दुबहल, एकता कॉलोनी, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी, एटी गेट, सियाड़ी, विष्णुगंज, चपरदह, विशुनपुरा के उपभोक्ता 9262595907 पर कॉल करें।
गोलपत्थर व बोधगया के उपभोक्ता इन नंबरों पर करे कॉल
गोलपत्थर पावर सब स्टेशन छत्ता मस्जिद, केपी रोड, जीबी रोड, आजाद पार्क, न्यू गोदाम, पुरानी गोदाम, स्टेशन, टावर चौक, पंचायती अखाड़ा, पटना-गया रोड, कॉटन मील, बागेश्वरी, डेल्हा, खरखुरा, एफसीआई गोदाम के उपभोक्ता मोबाइल नं. 9262595906 और बोधगया पावर सब स्टेशन के नावां, गफा खुर्द, कन्हौल, मोराटाल, बकरौर, बसाढ़ी, इलरा, पड़रिया, मोचारिम, शेखवारा, अगिया, बारा, कुरमावां, इटरा, झिकटिया, मोरामर्दाना, सूर्यपुरा, अमवां, पचछट्टी, मगध विश्वविद्यालय, भागलपुर, मस्तीपुर, तारीडीह के उपभोक्ता मोबाइल नं. 9262595908 पर संपर्क करें।

बिहार: कोरोना वार्ड में महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप, क्या है मामला
सीटू तिवारीपटना से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज कॉपीरइटGETTY IMAGESभारत में कोरोनावायरस के मामले
8356
कुल मामले
716
जो स्वस्थ हुए
273
मौतें
स्रोतः स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
14: 18 IST को अपडेट किया गया
"अगर हम सोए तो डॉक्टरवा (डॉक्टर) आ जाएगा." बिहार के गया ज़िले के रौशनगंज थाने के धर्मेन्द्र चौधरी की पत्नी अस्पताल से दो अप्रैल को लौटीं और 6 अप्रैल की सुबह साढ़े आठ बजे तक यानी अपनी मौत तक यहीं रटती रहीं.
धर्मेन्द्र का आरोप है कि गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में उनकी पत्नी के साथ दुष्कर्म हुआ.
स्थानीय मीडिया की सुर्खियों में बना ये मामला बहुत महत्वपूर्ण और मुश्किल बन गया है. वजह ये कि धर्मेन्द्र और उनके परिवार ने धर्मेन्द्र चौधरी की पत्नी की मृत्यु के बाद ये आरोप लगाया है.
इमेज कॉपीरइटSEETU TIWARI25 को लुधियाना से लौटी थी पीड़िता
धर्मेन्द्र चौधरी लुधियाना में साइकिल पेन्ट करने का काम करते हैं. उनकी पत्नी दो महीने की गर्भवती थीं. कमर दर्द की दवाई लगातार लेने के चलते उन्हें लुधियाना के कई अस्पतालों में दिखाया गया था. लेकिन जब तबियत नहीं सुधरी तो धर्मेन्द्र और उनकी पत्नी अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ बिहार के गया ज़िला स्थित अपने घर लौट आए. वो 25 मार्च की तारीख़ थी. वे लोग एंबुलेंस से लौटे थे.
धर्मेन्द्र की मां फुलवा देवी बताती हैं, "40 हज़ार बुलेंस(एम्बुलेंस) वाला लिया था. बहू की मां और हम लोगों ने पैसा दिया तब जाकर भाड़ा दिया गया. जब आई तो शेरघाटी के सरकारी अस्पताल ले गए लेकिन वहां इलाज नहीं हुआ. 27 मार्च को जब तबियत ज़्यादा बिगड़ी तो मेडिकल अस्पताल ले गए."
इमेज कॉपीरइटGETTY IMAGESकोरोना वार्ड में भर्ती
परिवार बताता है कि धर्मेन्द्र की पत्नी को पहले इमरजेंसी में ले जाया गया. जिसके बाद उसे वार्ड नंबर 5 में रखा गया. बाद में उसे 'कोरोना वार्ड' (आइसोलेशन वार्ड) में रखा गया जहां कोई मरीज़ नहीं था.
निर्माण मजदूर फुलवा देवी ने बीबीसी हिंदी को बताया,"वहां कोई नहीं था. मैंने बार बार कहा कि बहू के पास जाने दो लेकिन जाने नहीं दिया गया. कोरोना वार्ड में बहू 1 रात और दो दिन रही थी. सुबह जब हमसे कपड़े बदलने को गेटमैन (गार्ड) साहब ने कहा तो हमने देखा कि मेरी बहू की साड़ी में खून-खून लगा था."
इमेज कॉपीरइटGETTY IMAGESनिजी अंगों को छूने के आरोप
फुलवा देवी के मुताबिक़ कपड़े बदलने के दौरान उनकी बहू ने बताया कि कोई पंडित जी नाम का डॉक्टर (फुलवा देवी डॉक्टर और कंपाउंडर दोनों शब्दों का इस्तेमाल करती हैं) उसके शरीर में हाथ डालता है. उसके स्तनों पर हाथ फेरता है और जबरन अपना लिंग पकड़ने को कहता है.
लेकिन इस सवाल पर कि क्या महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था, परिवार के पास कोई स्पष्ट उत्तर नहीं है.
उन्होने बीबीसी को बताया,"बहू ने बताया कि वो माथे पर इंजेक्शन देकर बेहोश कर देता था. अब उसके बाद क्या किया, बहू को नहीं मालूम. बाद में ये सारी बात हमने गेटमैन साहब को बताई तो उन्होंने कहा कि अपना इज्ज़त बचाइए. हम उसको समझा बुझा देंगे."
2 अप्रैल को वापस आई, 6 को मौत
धर्मेन्द्र चौधरी बताते हैं कि उनकी 22 साल की पत्नी बहुत कमजोर थीं, लेकिन उसे अस्पताल से आनन फ़ानन में छुट्टी दे दी गई.
"दो तारीख़ को उसे वापस ले आए लेकिन वो ना तो सोती थी, ना ही कुछ ठीक से खाती थी."
वो बताते हैं कि 5 अप्रैल की रात को जब वो प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर दिया जलाने जा रहे थे तो उनकी पत्नी ने उन्हें बुलाकर ये सभी बात बताई.
धर्मेन्द्र कहते हैं, "वो बार बार कहती थीं कि आपसे कुछ बताएंगे तो आप हमें छोड़ तो नहीं देंगे. जब उसने बताया तो हमने सोचा कि सुबह जाकर थाने में शिकायत करेंगें. लेकिन उसके बाद तो वो सुबह चाय बिस्कुट खाकर हमेशा के लिए सो गई. उसके बाद उसके दाह संस्कार का इंतजाम करते या थाने जाते."
इमेज कॉपीरइटSEETU TIWARIस्थानीय मीडिया में मामला आने के बाद एफ़आईआर
बाद में ये मामला स्थानीय मीडिया में आया जिसके बाद 8 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज थाने में एफ़आईआर दर्ज हुई.
गया के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बीबीसी को बताया, "इस मामले की जांच सिटी एसपी कर रहे हैं. शनिवार की रात एक व्यक्ति की गिरफ़्तारी हुई है. यहां साफ़ कर दें कि इस मामले में दुष्कर्म की शिकायत नहीं है बल्कि मॉलस्टेशन हुआ है. साथ ही जिसे परिवार डॉक्टर कह रहा है, वो दरअसल वार्ड ब्वॉय है. बाकी इस मामले में सीसीटीवी फुटेज़ उपलब्ध नहीं है क्योंकि सिर्फ़ 7 दिन का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होता है और जब तक एफ़आईआर हुई, फुटेज़ डिलीट हो चुका था."
इस बीच मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने भी अपने स्तर पर जांच कमिटी बनाई है. इस मामले में कॉलेज के अधीक्षक विजय कृष्ण प्रसाद ने बी बी सी से कहा, "इस मामले की उच्चस्तरीय जांच चल रही है. जांच के नतीजे आने के बाद सूचना दी जाएगी."
उच्च स्तरीय जांच की मांग
बिहार के महिला संगठनों ने भी राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अस्पताल में ख़ासतौर पर क्वारन्टीन और आइसोलेशन वार्ड में भर्ती महिलाओं की सुरक्षा, उनके लिए अलग से व्यवस्था करने, महिला नर्सों की ड्यूटी सुनिश्चित करने के साथ साथ महिलाओं के साथ बढ़ रही हिंसा के मामलों में त्वरित कार्रवाई की मांग की है.
साथ ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इस मामले को गंभीर बताते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. लेकिन महिला की मृत्यु और सीसीटीवी फुटेज़ की अनुपलब्धता में गया पुलिस के लिए इस मामले को सुलझाना आसान नहीं लग रहा है.

सुशासन की सड़क #State_Bihar_District_Gaya_Block_Sherghati_Panchayat_Bela_Village_Baniya_Baraun
#Bihar !
नीतीश कुमार कहते हैं बिहार में सुशासन की सरकार है, मगर #Bihar के #Gaya जिला के #Sherghati प्रखंड के बेला पंचायत के बनिया बरौन गांव से जो वीडियो आई है,वह सुशासन को शर्मसार करने के लिए काफी है और हालात यह बताता है कि #बिहार में #नीतीश_कुमार की अगुवाई में चल रहा #NDA सरकार का जंगल राज ।
जनता पूछ रही आखिर कहां है सुशासन की सरकार ? ऐसा नहीं के गामीणों ने अपने स्तर से कुछ नहीं किया , उन्हों 2.7.2019 को BDO शेरघाटी को पत्र लिख कर बदहाल सड़क और उससे होने वाले स्कूली बच्चों_लड़कियों और महिलाओं के परेशानियों से भी अवगत कराया।मगर नतीजा सामने है ।
देखें सुशासन की पोल खुलती यह वीडियो ।☺️😢
नीचे देख सकते हैं ग्रामीणों के द्वारा लिखी गई BDO_Sherghati के पत्र की फ़ोटो ।

Subscribe to:
Posts (Atom)