तेज बहादुर यादव: बीएसएफ़ के बर्ख़ास्त जवान से मोदी के ख़िलाफ़ उम्मीदवारी तक

नरेंद्र मोदीइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब बीते शुक्रवार को वाराणसी से अपना नामांकन दाखिल कर रहे थे तो उनके सामने एक ही कड़ी चुनौती, सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार शालिनी यादव थीं.
बीएसएफ़ से बर्ख़ास्त जवान तेज बहादुर यादव तबतक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मोदी को चुनौती देने मैदान में उतरे थे.
लेकिन सोमवार को समाजवादी पार्टी ने अचानक अपना उम्मीदवार बदल कर तेज बहादुर यादव को गठबंधन का उम्मीदवार बनाने की घोषणा कर दी.
सपा बसपा गठबंधन में ये सीट सपा के हिस्से आई थी, लेकिन सपा के इस निर्णय से अभी तक एकतरफ़ा समझे जा रहे चुनावी बिसात में अचानक लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है.
घोषणा के तुरंत बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सपा को इस फैसले के लिए बधाई दी. 2014 में वो खुद बनारस से मोदी को चुनौती देने उतरे थे, पर हार का सामना करना पड़ा था.
प्रधानमंत्री अपने भाषणों में राष्ट्रवाद, देशभक्ति और सेना का ज़िक्र करना नहीं भूलते. वो अक्सर कहते हैं कि उन्होंने सेना को मज़बूत किया, खुली छूट दी जिसकी बदौलत सेना सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक करने में कामयाब रही.
बनारस के इस चुनावी संघर्ष में मोदी के ख़िलाफ़ कांग्रेस के उम्मीदवार अजय राय और सपा उम्मीदवार बीएसएफ़ के पूर्व जवान तेज बहादुर हैं.

वायरल वीडियो और फ़ौज

तेज बहादुर यादव. शायद यह नाम आपको याद होगा. दो साल पहले बीएसएफ़ जवान तेज बहादुर यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.
इस वीडियो में तेज बहादुर फ़ौजियों को मिलने वाले खाने की शिकायत कर रहे थे. वो बता रहे थे कि उन्हें कैसी गुणवत्ता का खाना दिया जाता है.
तेज बहादुर ने बताया था कि अफसरों से शिकायत करने पर भी कोई सुनने वाला नहीं है यहां तक कि गृहमंत्रालय को भी चिट्ठी लिखी लेकिन कुछ नहीं हुआ.
तेज बहादुर के उस वीडियो के बाद बीएसएफ़ समेत राजनीतिक गलियारों में कुछ दिन तक हलचल मच गई थी. बीएसएफ़ ने इस मामले की जांच के आदेश दिए थे और बाद में तेज बहादुर को बीएसएफ़ से निकाल दिया गया था.
बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव का वह वीडियो

मोदी के ख़िलाफ़ क्यों?

हरियाणा के रहने वाले तेज बहादुर ने आख़िर बनारस को ही चुनावी मैदान के रूप में क्यों चुना.
इसके जवाब में वो कहते हैं कि वो फ़ौज पर राजनीति करने वालों को हराना चाहते हैं.
तेज बहादुर कहते हैं, ''हम काशी विश्वनाथ के आशीर्वाद से नकली चौकीदार को हराना चाहते हैं, जो लोग फ़ौज पर राजनीति करते हैं हम उन्हें मात देना चाहते हैं. उन्होंने हमारी फ़ौज का नाम बदनाम कर दिया. जिससे जवानों के हौसले कमज़ोर पड़ गए हैं.''
उरी हमले के बाद सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक और इस साल पुलवामा हमले के बाद वायुसेना की ओर से की गई एयर स्ट्राइक का श्रेय अक्सर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी को देते हैं.
तेज़बहादुर यादव की प्रचार सामग्री
Image captionतेज़बहादुर यादव की प्रचार सामग्री
कई मौक़ों पर प्रधानमंत्री मोदी भी पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हैं कि वो देश की सेना को खुली छूट नहीं देते थे जिसकी वजह से देश में इतने हमले हुए.
इस पर तेज बहादुर यादव कहते हैं, ''ऐसा नहीं है कि देश की सेना ने पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक या एयर स्ट्राइक की. इससे पहले भी सेना ऐसा करती थी. लेकिन उस पर राजनीति नहीं की जाती थी. मौजूदा सरकार फ़ौज के काम पर भी राजनीति कर रही है इसलिए इन्हें जवाब देने के लिए हम चुनाव लड़ रहे हैं.''
तेज बहादुर यादव कहते हैं, ''आज तक हमने सीमाओं की रक्षा की थी, लेकिन जब तक देश का जवान संसद में नहीं पहुंचेगा तब तक यह देश नहीं बच पाएगा.''
मोदीइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES
'पुलवामा हमल कैसे हुआ'
प्रधानमंत्री मोदी और दूसरे भाजपा नेता अपनी चुनावी रैलियों में दावा करते हैं कि मोदी के नेतृत्व में भारत बहुत मज़बूत बना है.
इस पर तेज बहादुर यादव सवाल उठाते हुए कहते हैं कि अगर भारत इतना ही मजबूत हो गया तो फिर पुलवामा हमला कैसे हो गया.
तेज बहादुर यादव इसमें किसी साज़िश के होने का शक़ ज़ाहिर करते हैं और कहते हैं, ''अगर प्रधानमंत्री मोदी का इतना ही डर दूसरे देशों में है तो पुलवामा जैसा बड़ा हमला कैसे हो गया. आज तक इतना बड़ा हमला सेना पर नहीं हुआ था. कहीं ऐसा तो नहीं है कि इन्होंने अपनी राजनीति के लिए खुद ही यह हमला करवा दिया हो.''
तेज बहादुर यादव पुलवामा हमले की जांच करने की मांग भी करते हैं और कहते हैं कि जब जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ही यह मान चुके हैं कि इस मामले में कोई चूक हुई है तो फिर इसकी जांच क्यों नहीं करवाई जाती.
तेज बहादुर यादव

कौन है असली चौकीदार?

तेज बहादुर यादव अपने चुनाव प्रचार के दौरान जो पोस्टर बांट रहे हैं उनमें लिखा है कि देश के असली चौकीदार वो हैं.
असली और नकली चौकीदार के मामले में तेज बहादुर कहते हैं, ''इतने सालों तक सीमाओं की चौकीदारी हमने की तो देश के असली चौकीदार हम ही हुए.''
तेज बहादुर यादव रफ़ाल मामले को भी उठाते हैं और कहते हैं, ''अगर मोदी जी खुद को चौकीदार बताते हैं तो रफ़ाल मामले की फ़ाइल कैसे चोरी हो गई. नीरव मोदी और तमाम लोग देश से भाग गए आखिर वो किस बात के चौकीदार हुए.''
तेज बहादुर यादवइमेज कॉपीरइटTEJ BAHADUR YADAV FB

चुनाव का रास्ता क्यों चुना?

तेज बहादुर यादव के समर्थन में उनके कुछ फ़ौजी साथी भी बनारस में आए हैं. आखिरकार उन्होंने अपने लिए इंसाफ़ पाने के लिए चुनाव का ही रास्ता क्यों चुना और वे अदालत क्यों नहीं गए.
इस पर तेज बहादुर यादव का कहना है, ''अदालत में हमें क्या न्याय मिलता जब सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ही खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर न्यायालय की स्वायत्ता पर सवाल उठा रहे हैं.''
अपने चुनाव प्रचार और लोगों के समर्थन पर तेज बहादुर यादव कहते हैं कि सभी ग़रीब, किसान, मज़दूर आदि उनके साथ हैं. जब वे प्रचार में निकलते हैं तो इस वर्ग के लोग उनका साथ देने की बात करते हैं.
हालांकि साथ ही साथ तेज बहादुर यह भी कहते हैं कि बड़-बड़ी गाड़ियों में घूमने वाले अमीर लोग उन्हें वोट नहीं करेंगे और उनके साथ खड़े नहीं होगे.
तेज बहादुर मंगल पांडे का नाम लेते हुए कहते हैं कि उनकी तरफ से शुरू हुई आज़ादी की चिंगारी ने देश को आज़ादी दिलाई.
वो कहते हैं, '' पिछले 70 साल में पहली बार एक सेना का जवान प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ चुनाव में खड़ा हुआ है, यह एक चिंगारी कैसे सैलाब बन जाएगी, आप देखते रह जाएंगे.''
ये भी पढ़ेंः

*🗳लोकसभा चुनाव की अभी तक 🌆 की प्रमुख खबरें📰 29 अप्रैल 2019🗓*


*📰 बंगाल में हिंसा: बीजेपी🌷-टीएमसी दोनों ने चुनाव🗳 आयोग से की शिकायत📄-* बंगाल में चौथे चरण के दौरान हुई हिंसा को लेकर सोमवार को बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी, तो कुछ देर बाद ही ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने भी आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। *(विस्तृत खबर के टाइप करें- BW58)*

*📰 आसनसोल👉 हिंसा पर मुनमुन सेन🙎 बोलीं- चाय🍵 देर से मिली इसलिए लेट जागी, मुझे कुछ नहीं पता-* असनसोल में वोटिंग के दौरान हुई हिंसा के बारे में जब मुनमुन सेन से पूछा गया तो, उन्होंने कहा कि वह देर से जागी इसलिए उन्हें कुछ नहीं पता। *(विस्तृत खबर के टाइप करें- BW59)*

*📰 वाराणसी में👉 सपा-बसपा गठबंधन ने बदला उम्मीदवार👤, अब पीएम मोदी के सामने बर्खास्त जवान तेज बहादुर👮-* वाराणसी में अंतिम मौके पर महासंग्राम की कहानी ने एक अलग ही मोड़ ले लिया है। सपा-बसपा गठबंधन ने घोषित प्रत्याशी शालिनी यादव की जगह तेज बहादुर यादव को टिकट दे दिया है। ऊहापोह के बीच आज उन्होंने यहां से नामांकन भी कर दिया। *(विस्तृत खबर के टाइप करें- BW60)*

*📰 गुरदासपुर: सनी देओल💪 ने भरा नामांकन📄, पिता धर्मेन्द्र ने मांगा समर्थन🙏-* सनी देओल के नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पिता धर्मेंद्र ने उनके समर्थन में ट्वीट किया, 'हम..हम आपका सहयोग मांगते हैं। हमारा साथ दो, जीत ये आपकी होगी। *(विस्तृत खबर के टाइप करें- BW61)*

*📰 सनी देओल💪 के नामाकंन पर कुमार विश्वास🗣 ने कसा तंज तो मिला ये जवाब👊-* कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, बीकानेर से धर्मेंद्र जी और मथुरा से हेमा जी ने संसद पहुंचकर जैसे हमारा लोकतंत्र मजबूत किया, वैसे ही अपनी अंतिम फिल्म 'भाईसाहब' के बाद गुरदासपुर से लोकतंत्र मजबूत करने के लिए सनी देओल संसद जाने हेतु चुनाव में उतरे हैं। *(विस्तृत खबर के टाइप करें- BW62)*

*📰 कांग्रेस✋ के समय जो देश की दुर्दशा 😡थी उससे बुरी स्थिति हो नहीं👀 सकती: कंगना रनौत-* वोट देने के बाद कंगना ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा इससे पहले तो हमारा देश गुलाम ही था। हमारे राजनेता लंदन में चिल करते रहते थे। देश में गरीबी, प्रदूषण को लेकर जितनी दुर्दशा है, जब तक कांग्रेस थी, इससे बुरी स्थिति हो नहीं सकती थी। *(विस्तृत खबर के टाइप करें- BW15)*

*📰 ममता बनर्जी🙎 के भतीजे अभिषेक 👤का 'अनोखा' चुनाव प्रचार😱-* पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे ने अभिषेक बनर्जी ने चुनाव प्रचार का अनोखा तरीका खोजा है। वो खुद की जगह अपने पुतले को प्रचार के लिए भेज रहे हैं। *(विस्तृत खबर के टाइप करें- BW63)*

*📰 मध्यप्रदेश में महिला🙎 मतदान कर्मी की दिल का दौरा पड़ने से मौत⚰-* मुख्य चुनाव अधिकारी वीएल कांता राव ने बताया कि सुनंदा कोटेकर की ड्यूटी छिंदवाड़ा के सौसर क्षेत्र के लोथीखेड़ा पोलिंग बूथ पर लगाई गई थी। उनकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। *(विस्तृत खबर के टाइप करें- BW64)*

*📰 अपनी👉 जाति को लेकर आतिशी🙎 ने कही ये बात-* पूर्वी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी मार्लेना ने रविवार को स्पष्ट किया कि वह एक पंजाबी-हिंदू परिवार से हैं। कांग्रेस के एक पूर्व विधायक ने उन्हें यहूदी कहा था। *(विस्तृत खबर के टाइप करें- BW65)*

लोकसभा चुनाव 2019: मतदान जारी, पश्चिम बंगाल वोट करने में सबसे आगे: LIVE


लोकसभा चुनाव 2019: मतदान जारी, बॉलीवुड सितारे निकले वोट करने: LIVEइमेज कॉपीरइटFACEBOOK/INSTAGRAM

भारतीय लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ राज्यों की 72 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है.
इसमें महाराष्ट्र की सबसे ज़्यादा 17, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की 13-13 और पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश और उड़ीसा की छह-छह, बिहार की पांच, झारखंड की तीन और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर वोट डाले जा रहे हैं.
अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल वोट करने में सबसे आगे है. चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 3बजे तक पश्चिम बंगाल में 65.92 फ़ीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीं सबसे कम वोटिंग जम्मू-कश्मीर में हुई. यहां महज 8.42 फ़ीसदी वोट डाले गए हैं.

बीजेपी पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप

बीजू जनता दल ने ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से बीजेपी पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है.
अधिकारी को लिखी चिट्ठी में कहा गया है, "बीजेपी के गुंडों ने जैपुर संसदीय क्षेत्र में बारी संसदीय क्षेत्र के 12 बूथों को कब्ज़ा किया है."

पश्चिम बंगाल में मतदानइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES
Image captionपश्चिम बंगाल के इलमबाज़ार के आदिवासी बहुल इलाक़े में मतदान कमोबेश शांतिपूर्ण रहा.

दोपहर तीन बजे तक कितना मतदान
  • बिहार 44.29%
  • जम्मू कश्मीर 8.42%
  • मध्यप्रदेश 54.25%
  • महाराष्ट्र 40.08%
  • ओडशा 49.88%
  • राजस्थान 53.35%
  • उत्तर प्रदेश 44.13%
  • पश्चिम बंगाल 65.92%
  • झारखंड 56.37%
सपा ने तेजबहादुर को बनाया कैंडिडेट
वाराणासी लोकसभा से सपा बसपा गठबंधन ने शालिनी यादव का टिकट काट कर बर्ख़ास्त बीएसएफ़ जवान तेजबहादुर यादव को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है.
इससे पहले शालिनी यादव ने वाराणसी से अपना नामांकन भर दिया था.

टीएमसी का चुनाव आयोग को पत्र

तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग ने चिट्ठी लिख कर पश्चिम बंगाल में केंद्रीय सुरक्षा बलों पर गैरक़ानूनी कार्रवाई करने और बीजेपी उम्मीदवारों के आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है.
तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि 'बीरभूम संसदीय क्षेत्र के डुब्राजपुर मतदान केंद्र में सुरक्षा बल के जवानों की ओर से फ़ायरिंग की गई.'
चिट्ठी के अनुसार, "केंद्रीय सुरक्षा बलों ने वोटरों में दहशत का माहौल पैदा किया है और उनसे बीजेपी के पक्ष में वोट देने को कहा."
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में हिंसा को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग से मिलकर टीएमसी की शिकायत की थी.

दोपहर एक बजे तक कितना मतदान

  • बिहारः 37.71%
  • जम्मू-कश्मीरः 6.66%
  • मध्य प्रदेशः 43.38%
  • ओडिशाः 35.79%
  • महाराष्ट्रः 29.18%
  • राजस्थानः 44.51%
  • उत्तर प्रदेशः 34.19%
  • पश्चिम बंगालः 52.37%
  • झारखंडः 44.90%
चुनाव आयोग के मुताबिक चौथे चरण में दोपहर 12 बजे तक 23.48 फ़ीसदी वोट डाले गए. सुबह नौ बजे तक यह आंकड़ा 10.27 फ़ीसदी था.

लोकसभा चुनाव 2019: मतदान जारी, बॉलीवुड सितारे निकले वोट करने: LIVE


Presentational grey line

  • सुबह 11 बजे तक बिहार में 18.26फ़ीसदी वोट डाले गए. यहां दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में वोट डाले जा रहे हैं.
  • झारखंड में सुबह 11 बजे तक 29.21 फ़ीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
  • ओडिशा की छह सीटों पर सुबह 11 बजे तक 19.67 फ़ीसदी वोट डाले गए.
  • वहीं पश्चिम बंगाल में 11 बजे तक 35.10 फ़ीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
  • महाराष्ट्र की 17 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 16.14 फ़ीसदी वोट डाले गए.
  • जम्मू कश्मीर में इस वक़्त तक 3.74 फ़ीसदी और मध्य प्रदेश में 2.62 फ़ीसदी वोट डाले गए.