BBC News, हिंदी सामग्री को स्किप करें सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी सोशल वीडियो पॉडकास्ट क्या ईरान ने भारतीय टैंकरों को होर्मुज़ से गुज़रने की अनुमति दी है? विदेश मंत्रालय ने क्या बताया इमेज स्रोत, ANI इमेज कैप्शन, स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से भारतीय मालवाहक जहाजों के गुजरने को लेकर ईरान की अनुमति दिए जाने की ख़बरों पर विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी. 12 मार्च 2026 पढ़ने का समय: 5 मिनट विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि उन रिपोर्ट्स पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी, जिनमें दावा किया गया है कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से भारतीय जहाजों को गुजरने की अनुमति देने पर राज़ी हो गया है. हालांकि पत्रकारों के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारतीय विदेश मंत्री ने ईरान के विदेश मंत्री से इस बारे में बातचीत की है. जायसवाल ने कहा , "विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके ईरानी समकक्ष के बीच हाल के दिनों में तीन बार बातचीत हुई है. आखिरी बातचीत में शिपिंग की सुरक्षा और भारत की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों प...
सच का साथी