Showing posts with label UIDAI & Aadhar. Show all posts
Showing posts with label UIDAI & Aadhar. Show all posts

Aadhaar Card Update: फ्री में बनेगा आधार कार्ड घर बैठे, जानिए इसके लिए क्या करना होगा

Aadhaar Card Update: फ्री में बनेगा आधार कार्ड घर बैठे, जानिए इसके लिए क्या करना होगा

अब घर बैठे फ्री में बना पाएंगे अपने बच्चों का आधार कार्ड, डाक विभाग द्वारा शुरू की गई प्रक्रिया के तहत पांच साल के बच्चों का आधार कार्ड मुफ्त में बनाए जाएंगे।

nishant2
By Nishant
Published on 

Aadhaar Card Update: देश में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आजकल के समय में आधार कार्ड का उपयोग किया जाता है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए बनाना अनिवार्य कर दिया गया है। योजनाओं का लाभ लेने के अतिरिक्त यह कई कार्यों में काम आता है। अगर आपने अभी तक आधार कार्ड नहीं बनाया है तो जल्द ही आप अपना आधार कार्ड बना ले। यदि आप इस दस्तावेज को नहीं बनाते हैं तो आपको कई लाभों से वंचित कर दिया जाएगा। हम आपको इस लेख के माध्यम से घर बैठे फ्री में आधार कार्ड बनवाने की जानकारी देने जा रहने हैं, की इसके लिए आपको क्या करना होगा? तो चलिए जानते हैं इस आवश्यक जानकारी के बारे में……….

यह भी पढ़ें- अब घर बैठे बनाएं बच्चों का आधार कार्ड…नहीं लगेगा कोई चार्ज, बस मोबाइल से करना होगा ये काम

डाक विभाग का ऐप करें डाउनलोड

आपको बता दें पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड घर बैठे बनाने की सुविधा डाक विभाग द्वारा प्रदान की जा रही है। यह व्यवस्था कुछ दिन पहले ही लागू की गई है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए बच्चों के परिजनों को अपने स्मार्ट मोबाइल फ़ोन में डाक विभाग का पोस्ट इन्फो ऐप डाउनलोड कर लेना है। डाउनलोड होने के बाद आपको इसे ओपन करना है, तथा इसमें पूछी गई जानकारी जैसे- नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि जानकारी सही से दर्ज करनी है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के पश्चात ही डाक विभाग द्वारा आपके घर बच्चे का आधार कार्ड बनाने के लिए एक टीम भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें- Aadhaar Voter ID Link: वोटर आईडी को आधार से ऐसे करें लिंक, यहां जानिए पूरी प्रोसेस

आधार कार्ड बनाने में कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा

डाक विभाग द्वारा शुरू की गई इस सुविधा के तहत जिन भी बच्चों का आधार कार्ड घर बैठे बनाया जाएगा उनको किसी भी प्रकार का शुल्क भुगतान नहीं करना होगा, यह एक निशुल्क प्रक्रिया है। लेकिन यदि आप अपने आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक करते हैं तो आपको 50 रूपए का फीस चार्ज देना होगा। विभाग द्वारा यह प्रक्रिया सभी डाक विभागों में शुरू कर दी गई है।

आधार कार्ड बनाने के लिए डाक विभाग द्वारा 257 शाखा डाकपाल एवं सहायक शाखा डाकपाल को trained करके सभी डाक घरों में नियुक्त किया गया है।

यह भी देखेंmAadhaar app क्या है ? आधार से जुड़ा हर काम होगा इसमें, जाने

mAadhaar app क्या है ? आधार से जुड़ा हर काम होगा इसमें, जाने

Aadhaar Card Update से सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

घर बैठे बच्चों का आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया किसके द्वारा शुरू की गई है?

यह प्रक्रिया डाक विभाग द्वारा शुरू की गई है, जिसके तहत सभी परिजन अपने पांच साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड घर बैठे बनवा सकते हैं।

क्या बच्चों आधार कार्ड बनाने के लिए फीस का भुगतान करना होगा?

नहीं, यह एक निशुल्क प्रक्रिया है।

डाक विभाग के किस ऐप को डाउनलोड करना है?

आपको डाक विभाग के पोस्ट इन्फो ऐप को डाउनलोड कर लेना है।

क्या डाक विभाग द्वारा भेजी गई टीम परिजनों के घर आकर उनके बच्चों का आधार कर बनाएगी?

जी हाँ, आधार कार्ड बनाने के लिए आपके घर एक टीम आएगी, जो कि निशुल्क में आपका काम करेगी।

यह भी देखेंUpdate Your Aadhaar - आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि सब बदलें ऑनलाइन

Update Aadhaar: आधार कार्ड में नाम, पता और डेट ऑफ बर्थ में सुधार करने का आसान तरीका

Leave a Comment

Notifications Powered By Aplu
Notifications Powered By Aplu

अब आधार कार्ड में जन्मतिथि और नाम बदलवाना आसान नहीं... ये प्रमाणपत्र हुए जरूरी; UIDAI ने बदले नियम

 

Exclusive: अब आधार कार्ड में जन्मतिथि और नाम बदलवाना आसान नहीं... ये प्रमाणपत्र हुए जरूरी; UIDAI ने बदले नियम

रजत यादव, अमर उजाला, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 08 Aug 2024 11:50 AM IST
विज्ञापन

सार

Aadhaar Card New Rules: अब बिना जन्म प्रमाणपत्र के आधार कार्ड में जन्मतिथि और नाम में बदलाव नहीं सकेंगे। जन्म प्रमाण पत्र के साथ मार्कशीट जरूरी कर दी गई है। अभी प्रधान, विधायक या किसी पीसीएस अधिकारी से प्रमाणित पत्र के माध्यम से बदलाव हो जाता था। यूआईडीएआई के बदले नियमों से आवेदक परेशान हो रहे हैं।
Aadhaar Card Date of Birth Change and Name Required Documents List Know UIDAI New Rules News in Hindi
Aadhaar card - फोटो : अमर उजाला
Follow Us
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब आधार कार्ड में जन्मतिथि और नाम बदलवाना आसान नहीं रहा। यूनीक आईडेंटिटीफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) के बदले नियमों से आवेदक परेशान हैं। जन्मतिथि में संशोधन के लिए जन्म प्रमाणपत्र और हाईस्कूल की मार्कशीट को आवश्यक कर दिया गया है। Trending Videos

वहीं, पूरा नाम बदलने पर भारत सरकार की गजट प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। 60 फीसदी संशोधन इन्हीं के हैं। अभी तक प्रधान, विधायक या किसी पीसीएस अधिकारी से प्रमाणित किए हुए पत्र के माध्यम से बदलाव हो जाता था। 
विज्ञापन


इसके साथ ही जन्मतिथि में संशोधन के लिए एक व नाम के संशोधन में महज दो अवसर दिए जा रहे हैं। भारत सरकार ने निजी कंपनियों ने आधार कार्ड बनाने वालों ने नाम की स्पेलिंग, पता और जन्मतिथि की फीडिंग गलत कर दी। 

कई ग्रामीणों के पते ही बदल दिए। जब आधार एक पहचान बना तो सरकार ने सरकारी योजनाओं से लेकर बैंक खाता, मोबाइल, पैन कार्ड इत्यादि को लिंक करा दिया। इसके बाद गड़बड़ी का पता चला। लोग आधार सेवा केंद्र में नाम और जन्मतिथि में संशोधन कराने पहुंचने लगे।

प्रधान का लेटरपैड, पड़ोसियों से पूछताछ, हलफनामा भी
कानपुर जिले के आधार सेवा केंद्र के आपरेशन मैनेजर अजय कुमार बताते हैं कि 18 वर्ष से कम उम्र की जन्मतिथि में जन्म प्रमाण पत्र और उससे ऊपर के पुरुष और महिला की जन्मतिथि बदलने के लिए हाईस्कूल की फोटो वाली मार्कशीट से संशोधन होगा। 

सरकारी सेवा के लोग अपने पहचान पत्र का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन, हाईस्कूल पास न करने वाली महिलाएं व पुरुषों के संशोधन में दिक्कत है। इनके लिए जन्म प्रमाण पत्र जरूरी है। अगर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में दिक्कत हो रही है तो फिर ये प्रधान के लेटर पैड के साथ पड़ोसियों से पूछताछ होगी।

एक हलफनामा बनवाकर देना होगा, साथ में माता-पिता का आधार कार्ड लगाना होगा। यही नहीं किसी एमबीबीएस डॉक्टर के पर्चे में उम्र की प्रमाणिकता भी कराना जरूरी है, उसको आधार कार्यालय में जमा करते हैं तो जन्म तिथि में बदलाव हो जाएगा।
विज्ञापन
© 2017-2024 Amar Ujala Limited