दिलनवाज़ पाशा बीबीसी संवाददाता, दिल्ली 11 जुलाई 2021, 06:54 IST इमेज स्रोत, @DRSJAISHANKAR इमेज कैप्शन, ईरान के विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ (दाएं) के साथ भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर (बाएं) अफ़ग़ानिस्तान में हाल के दिनों में जिस तरह तालिबान का क़ब्ज़ा नए इलाक़ों पर हो रहा है उसे लेकर भारत के राजनयिक हलकों में चिंता है. भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के गुरुवार की ईरान यात्रा को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है. एस जयशंकर ने तेहरान में नव-निर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी से मुलाक़ात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी दिया. जिस दिन भारतीय विदेश मंत्री तेहरान में थे उसी दिन अफ़ग़ानिस्तान सरकार और तालिबान का एक प्रतिनिधि मंडल भी वहां मौजूद था. जयशंकर बाद में जब रूस पहुंचे तो वहां भी तालिबान के नुमाइंदे मौजूद थे. हालांकि भारत की तरफ़ से इस मामले पर किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है. ईरान की सीमा तक पहुंचा तालिबान, चौकियों पर किया क़ब्ज़ा तालिबान रूस क्यों गया और इस्लामिक स्टेट को लेकर क्या वादा किया? मीडिया में पहले भी भारत और तालिबान में अनौपचारिक बातचीत की ख़बरें आती ...