Skip to main content

महात्मा गांधी की हत्या की छह कोशिशों की कहानी

 


  • मधुकर उपाध्याय
  • बीबीसी हिंदी के लिए
महात्मा गांधी, MahatmaGandhi

महात्मा गांधी की ज़िंदगी एक खुली किताब की तरह थी. बहुत सारी चीज़ें उसमें होती रहती थीं और बहुत सारी चीज़ें लोगों की नज़र में रहती थीं.

इसलिए उनसे कोई काम छिपाकर करना या खुद गांधी जी का कोई काम छिपकर करना, बिना किसी को इत्तिला किए करना, ये मुमकिन था ही नहीं.

गांधी जी की जो नीति थी, उसके हिसाब से ये बिल्कुल ठीक था. उनके ऊपर छह बार जानलेवा हमले हुए. पहला हमला 1934 में पुणे में हुआ था.

जब एक समारोह में उनको जाना था, दो गाड़ियां आईं, लगभग एक जैसी दिखने वाली. एक में आयोजक थे और दूसरे में कस्तूरबा और महात्मा गांधी यात्रा करने वाले थे.

जो आयोजक थे, जो लेने आए थे, उनकी कार निकल गई और बीच में रेलवे फाटक पड़ता था. महात्मा गांधी की कार वहां रुक गई.

तभी एक धमाका हुआ, जो कार आगे निकली, उसके परखच्चे उड़ गए. महात्मा गांधी उस हमले से बच गए, क्योंकि ट्रेन आने में देरी हुई. ये साल 1934 की बात है.

वीडियो कैप्शन,

Mahatma Gandhi पर कुल कितने जानलेवा हमले हुए?

पंचगनी और मुंबई में हमला

साल 1944 में आग़ा ख़ां पैलेस से रिहाई के बाद गांधी पंचगनी जाकर रुके थे, वहां कुछ लोग उनके ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे थे.

गांधी ने कोशिश की कि उनसे बात की जाए, उनको समझाया जाए, उनकी नाराज़गी समझी जाए कि वो क्यों ग़ुस्सा हैं?

लेकिन उनमें से कोई बात करने को राज़ी नहीं था और आख़िर में एक आदमी छुरा लेकर दौड़ पड़ा, उसको पकड़ लिया गया.

साल 1944 में ही पंचगनी के बाद गांधी और जिन्ना की वार्ता बंबई में होने वाली थी.

और कुछ लोग जैसे मुस्लिम लीग और हिंदू महासभा के लोग इससे नाराज़ थे कि गांधी और जिन्ना की मुलाकात का कोई मतलब नहीं है और ये मुलाक़ात नहीं होनी चाहिए.

वहां भी गांधी पर हमले की कोशिश हुई, वो भी नाकाम रही.

चंपारण में दो बार कोशिश हुई

साल 1946 में नेरूल के पास गांधी जिस रेलगाड़ी से यात्रा कर रहे थे, उसकी पटरियां उखाड़ दी गईं और ट्रेन उलट गई, इंजन कहीं जाकर टकरा गया.

साल 1948 में ज़ाहिर है कि दो बार हमले हुए. पहली बार तो जब मदनलाल बम फोड़ना चाहते थे, वो फूटा नहीं और लोग पकड़े गए.

छठी बार का किस्सा ये है कि नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी, 1948 को गोली चलाई और महात्मा गांधी की जान चली गई. गांधी की जान लेने के दो और प्रयास किए गए.

वो दोनों प्रयास बहुत रोचक हैं, दोनों के दोनों चंपारण में हुए. साल 1917 में महात्मा गांधी मोतिहारी में थे.

मोतिहारी में सबसे बड़ी नील मिल के मैनेजर इरविन ने गांधी को बातचीत के लिए बुलाया. इरविन मोतिहारी की सभी नील फ़ैक्ट्रियों के मैनेजरों के नेता थे.

बत्तख मियां का किस्सा

इरविन ने सोचा कि जिस आदमी ने उनकी नाक में दम कर रखा है, अगर इस बातचीत के दौरान उन्हें खाने-पीने की किसी चीज़ में ज़हर दे दिया जाए.

ऐसा ज़हर जिसका असर थोड़ी देर बाद होता हो तो न उनके ऊपर आंच आएगी और गांधी की जान भी चली जाएगी.

ये बात इरविन ने अपने खानसामे बत्तख मियां अंसारी को बताई. बत्तख मियां से कहा गया कि वो ट्रे लेकर गांधी के पास जाएंगे.

बत्तख मियां का छोटा सा परिवार था, वे छोटी जोत के किसान थे. नौकरी करते थे. उससे काम चलता था. उन्होंने मना नहीं किया. वे ट्रे लेकर गांधी के पास चले गए.

लेकिन जब वे गांधी जी के पास पहुंचे तो बत्तख मियां की हिम्मत नहीं हुई कि वे ट्रे गांधी के सामने रख देते.

देश का इतिहास क्या होता?

वो खड़े रहे ट्रे लेकर, गांधी ने उन्हें सिर उठाकर देखा, तो बत्तख मियां रोने लगे और सारी बात खुल गई. ये किस्सा महात्मा गांधी की जीवनी में कहीं नहीं है.

चंपारण का सबसे प्रामाणिक माना जाने वाला किस्सा बाबू राजेंद्र प्रसाद की किताब में कहीं नहीं है, किसी और हवाले से इसका ज़िक्र नहीं है.

लेकिन लोक स्मृति में बत्तख मियां अंसारी काफी मशहूर आदमी हैं और ये कहा जाता है कि वो न होते तो इस देश का इतिहास क्या होता.

बत्तख मियां का कोई नामलेवा ही नहीं बचा था, उनको जेल हो गई, उनकी ज़मीनें नीलाम हो गईं.

साल 1957 में राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रपति थे, उन्हें मोतिहारी होते हुए नरकटियागंज जाना था.

राजेंद्र बाबू ने पहचाना

मोतिहारी में एक जनसभा में उन्होंने भाषण दिया, और भाषण देते समय उन्होंने दूर खड़े एक आदमी को देखा. राजेंद्र बाबू को लगा कि वे उसे पहचानते हैं.

राजेंद्र बाबू ने वहीं से आवाज़ लगाई कि बत्तख भाई कैसे हो? बत्तख मियां को स्टेज पर बुलाया गया, ये किस्सा लोगों को राजेंद्र बाबू ने बताया और उनको अपने साथ ले आए.

बाद में बत्तख मियां के बेटे जान मियां अंसारी को उन्होंने राष्ट्रपति भवन में बुलाकर रखा.

कुछ दिनों के लिए आमंत्रित किया और साथ में राष्ट्रपति भवन ने बिहार सरकार को खत लिखा कि चूंकि इनकी ज़मीनें चली गई हैं, इनको 35 एकड़ ज़मीन मुहैया कराई जाए.

ये बात 62 साल पुरानी है. वो ज़मीन बत्तख मियां के खानदान को आजतक नहीं मिली है.

अंग्रेज़ की नील कोठी पर...

दूसरा एक और रोचक किस्सा है कि जब ये कोशिश नाकाम हो गई, गांधी बच गए तो एक दूसरे अंग्रेज़ मिल मालिक को बहुत गुस्सा आया.

उसने कहा कि गांधी अकेले मिल जाए तो मैं उन्हें गोली मार दूंगा. ये बात गांधी जी तक पहुंची. अगली सुबह. महात्मा उसी के इलाक़े में थे.

गांधी सुबह-सुबह उठकर अपनी सोंटी लिए हुए उस अंग्रेज़ की नील कोठी पर पहुंच गए.

और उन्होंने वहां जो चौकीदार था, उससे कहा कि बता दो कि मैं आ गया हूं और अकेला हूं. कोठी का दरवाज़ा नहीं खुला और वो अंग्रेज़ बाहर नहीं आए.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...