Skip to main content

बिहार के वर्ष 2003 की मतदाता सूची में है अगर आपका नाम तो फिर टेंशन लेने की जरूरत नहीं ...

 

Election Commission: चुनाव आयोग ने बिहार के वर्ष 2003 की मतदाता सूची को वेबसाइट पर किया अपलोड

आयोग ने अपनी वेबसाइट पर वर्ष 2003 का मतदाता सूची अपलोड किया है, जिसमें 4.96 करोड़ मतदाताओं का विवरण मौजूद है. आयोग द्वारा 24 जून को जारी निर्देश में साफ कहा गया है कि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी , निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी, सभी बीएलओ को वर्ष 2003 की मतदाता सूची की हार्ड कॉपी और ऑनलाइन मुहैया कराये. वर्ष 2003 की मतदाता सूची होने से बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को गति देने में मदद मिलेगा और लगभग 60 फीसदी मतदाताओं को किसी तरह का दस्तावेज सौंपने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

By Vinay Tiwari | June 30, 2025 4:16 PM
Election Commission: चुनाव आयोग ने बिहार के वर्ष 2003 की मतदाता सूची को वेबसाइट पर किया अपलोड

Election Commission: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) अभियान शुरू किया है. इसके तहत हर मतदाता का भौतिक सत्यापन किया जाएगा. इस प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया और इसमें राजनीतिक दलों की भी भागीदारी होगी. हालांकि चुनाव आयोग के इस अभियान के खिलाफ विपक्ष मुखर है. विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग की प्रक्रिया से कई गरीब मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हट जायेगा. तमाम विरोध के बावजूद इस प्रक्रिया के लिए आयोग ने दो लाख बीएलओ की तैनाती की है. साथ ही आयोग ने अपनी वेबसाइट पर वर्ष 2003 का मतदाता सूची अपलोड किया, जिसमें 4.96 करोड़  मतदाताओं का विवरण मौजूद है.

आयोग द्वारा 24 जून को जारी निर्देश में साफ कहा गया है कि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी , निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी, सभी बीएलओ को वर्ष 2003 की मतदाता सूची हार्ड कॉपी और ऑनलाइन मुहैया कराये. वर्ष 2003 की मतदाता सूची होने से बिहार में  विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को गति देने में मदद मिलेगी और लगभग 60 फीसदी मतदाताओं को किसी तरह का दस्तावेज सौंपने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. ऐसे मतदाता वर्ष 2003 के मतदाता सूची को सिर्फ वेरीफाई करा सकते है और भरे इन्युमेरेशन फार्म को बीएलओ को जमा कर सकते हैं. 

हर चुनाव से पहले मतदाता सूची का पुनरीक्षण करना अनिवार्य


जन प्रतिनिधित्व कानून 1950 की धारा 21(2)(ए) और  पंजीकरण मतदाता कानून 1960 के तहत हर चुनाव से पहले मतदाता सूची का पुनरीक्षण करना अनिवार्य है. चुनाव आयोग मतदाता सूची की हर साल गहन और हल्की समीक्षा पिछले 75 साल से करता आ रहा है. मतदाता सूची की समीक्षा करना इसलिए जरूरी है क्योंकि हर साल कई मतदाताओं की मौत, कुछ दूसरे जगह चले जाते है. साथ ही 18 साल से अधिक उम्र के मतदाता का नाम भी जोड़ना होता है. संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत मतदाता बनने की योग्यता तय की गयी है.

सिर्फ 18 साल से अधिक उम्र का भारतीय नागरिक ही मतदाता बन सकता है. गौरतलब है कि बिहार के बाद यह अभियान अगले साल पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शुरू किया जा सकता है. 


.....................................................................



Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23