Skip to main content

एनडीटीवी इंडिया पर लगाए गए बैन पर क्या है राय - BBC हिंदी


एनडीटीवी इंडिया पर लगाए गए बैन पर क्या है राय
रजनीश कुमार
बीबीसी संवाददाता, दिल्ली

साझा कीजिए
Image copyrightNDTV TWITTER
न्यूज़ चैनल एनडीटीवी इंडिया को 24 घंटे तक प्रसारण बंद करने का जो आदेश मिला है, उसे लेकर केंद्र सरकार की चौतरफा आलोचना हो रही है.
सरकार के इस फ़ैसले से मीडिया विश्लेषक सेवंती नैनन हैरान हैं.
उन्होंने बीबीसी हिंदी से कहा, "इस मामले में कई लोगों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है. लेकिन ऐसा लग रहा है कि एनडीटीवी पर दबाव है. कुछ हफ्ते पहले ही चिंदबरम को भी सेंसर किया गया था."
सेवंती ने कहा, "सरकार ने साफ़ कहा कि वह फ़ौज की आलोचना बर्दाश्त नहीं करेगी. अब यदि एनडीटीवी ने कुछ दिखाया है तो दूसरे चैनलों ने भी ऐसा ही कुछ किया होगा. लेकिन उन पर कोई एक्शन लिया गया या नहीं, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है."
सूचना प्रसारण मंत्रालय के एक पैनल ने पठानकोट में चरमपंथी हमले को लेकर एनडीटीवी के कवरेज को राष्ट्रीय सुरक्षा पर संकट वाला बताते हुए 24 घंटे की पाबंदी लगा दी है.
सरकार के इस फ़ैसले की एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया ने भी कड़ी निंदा की है.
एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा है कि वो इस अप्रत्याशित फैसले की घोर निंदा करता है और मांग करता है कि इस फ़ैसले पर तुरंत रोक लगाई जाए.
Image copyrightSEVANTI NINAN FACEBOOK
Image caption
सरकार के एनडीटीवी पर पाबंदी के फैसले से मीडिया विश्लेषक सेवंती नैनन भी हैरान हैं.
सरकार का दावा है कि पठानकोट हमले पर एनडीटीवी इंडिया की कवरेज से संवदेनशील सूचनाएं आतंकवादियों के पास पहुंचीं.
एनडीटीवी ने अपने जवाब में कहा कि उसने कोई भी गोपनीय सूचना सार्वजनिक नहीं की है.
चैनल का कहना है कि उसकी कवरेज में जो चीजें आईं, वो पहले से ही सार्वजनिक हैं.
सेवंती ने कहा कि एनडीटीवी पर प्रेशर ज्यादा है और यह फ़ैसला एकतरफा लिया गया है क्योंकि ऐसा किसी नियम के तहत नहीं किया गया.
उन्होंने बताया कि सरकार ने यह कदम एनडीटीवी के इस बात को स्पष्ट करने के बावजूद उठाया है कि वह सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े नहीं करेगी. सरकार का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ वह कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है.
दूसरी तरफ़ सरकार के इस फ़ैसले के बाद कहा जा रहा है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला कर रही है.
Image copyrightAP
Image caption
पंजाब के पठानकोट स्थित एयरबेस पर जनवरी में चरमपंथी हमला हुआ था.
इस सवाल पर कि क्या राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को चुनौती दी जा रही है? सेवंती नैनन ने कहा, "कुछ भी कह सकते हैं. सरकार के लिए मीडिया को काउंटर करना मुश्किल है. यह बिल्कुल सही है कि हमले की कवेरज के दौरान मीडिया को सावधान रहना चाहिए. लेकिन यह सरकार हर बात पर राष्ट्रीय सुरक्षा को मु्द्दा बना रही है."
नैनन ने बताया, "मोदी सरकार का जिस मीडिया हाउस के साथ बढ़िया सबंध है, उससे उन्हें कोई दिक्क़त नहीं है. लेकिन जो उनके साथ नहीं है, उनके प्रति सरकार का रुख़ आक्रामक रहा है."
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने भी इस फ़ैसले के लिए केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया.
Image copyrightPTI
Image caption
वकील प्रशांत भूषण
प्रशांत भूषण ने ट्वीट कर कहा, "कल मोदी ने अच्छी पत्रकारिता के लिए गोयनका अवॉर्ड बांटते हुए कहा था कि आपातकाल को हमें नहीं भूलना चाहिए और आज एनडीटीवी को बैन कर दिया. यह कैसा पाखंड है? यह मीडिया और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर करारा हमला है."
मानवाधिकार कार्यकर्ता और सुप्रीम कोर्ट की वकील इंदिरा जयसिंह ने भी सरकार से सवाल किया है कि आख़िर किस नियम के तहत एनडीटीवी पर पाबंदी लगाई गई है.
जनवरी में पंजाब के पठानकोट स्थित एयरबेस पर चरमपंथी हमला हुआ था. इसमें सुरक्षा बल के सात जवान और पांच चरमपंथी मारे गए थे.
http://www.bbc.com/hindi/india-37869690

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...