Skip to main content

बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल के ख़िलाफ़ सुनील यादव को दिया टिकट


अरविंद केजरीवालइमेज कॉपीरइटAAM AADMI PARTY
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ख़िलाफ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. पार्टी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा दिल्ली के अध्यक्ष सुनील यादव को नई दिल्ली सीट से टिकट दिया है.
सुनील की वेबसाइट पर दावा किया गया है कि वह पेशे से तो वक़ील हैं लेकिन समाजिक कार्यों में भी रुचि रखते हैं. उन्होंने अपना राजनीतिक करियर युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के तौर पर शुरू किया था.
सुनील यादवइमेज कॉपीरइटWWW.SUNILYADAV.CO.IN
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को भी मिला टिकट
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए देर रात दस उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें एक नाम तेजिंदर पाल सिंह बग्गा का भी है. बग्गा को हरिनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा का मुक़ाबला आम आदमी पार्टी की राजकुमारी ढिल्लों से होगा. इस सीट पर कांग्रेस की तरफ़ सुरेंद्र सेठी मैदान में हैं.
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने क़रीब सात घंटे पहले हरिनगर से अपनी उम्मीदवारी की पुष्टि करते हुए एक ट्वीट भी किया.
ऐसा माना जा रहा है कि बग्गा को बीजेपी-अकाली के बीच सीएए को लेकर पैदा हुए गतिरोध का फ़ायदा मिला है. अकाली दल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव न लड़ने का फ़ैसला किया है, ऐसे में बीजेपी इस बार अकेले ही चुनावी मैदान में है.
बीजेपी की लिस्टइमेज कॉपीरइटBJP/SOCIALMEDIA
Image captionबीजेपी की नई लिस्ट
बीजेपी इससे पहले 57 लोगों के नाम की लिस्ट पहले ही जारी कर चुकी है.
एएनआई की ख़बर के मुताबिक़, बीजेपी ने अपनी पहली सूची 17 जनवरी को जारी की थी. पहली सूची के 57 में से 20 नए चेहरे हैं. जिनमें से चार महिलाएं हैं और 11 दलित समुदाय से आते हैं.
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाख़िल करने की आज अंतिम तारीख़ है. नामांकन पत्रों की जांच कल की जाएगी और शुक्रवार तक नाम वापस लिए जा सकते हैं.
दिल्‍ली में लगभग एक करोड़ 47 लाख मतदाता हैं. विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान अगले महीने की आठ तारीख़ को होगा और मतगणना 11 फरवरी को होगी.
बर ईट्स ने ज़ोमैटो को बेचा भारत का कारोबार
ऊबर ईट्स ने भारत में अपनी फ़ूड डिलीवरी सर्विस को अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी ज़ोमैटो को बेचने की घोषणा की है. हालांकि, इस सेक्टर में अपनी उपस्थिति बनाए रखने के लिए कंपनी 9.99 प्रतिशत शेयर अपने पास ही रखेगी.
अब अगर आप ऊबर ईट्स ऐप पर जाकर कोई फ़ूड ऑर्डर करेंगे तो यह ऑर्डर ज़ोमैटो को पहुंच जाएगा.
ज़ोमैटोइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES
ज़ोमैटो भारत में 500 से ज़्यादा शहरों में सक्रिय है और कंपनी को पूरा यक़ीन है कि इससे ज़ोमैटो की स्थिति और बेहतर होगी. अभी ज़ोमैटो का मुख्य मुक़ाबला स्विगी से है.
ज़ोमैटो के फ़ाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल ने ऊबर ईट्स के अधिग्रहण के बाद कहा, "हमें भारत में एक प्रमुख खाद्य वितरण व्यवसायी बनने पर गर्व है. यह अधिग्रहण हमारी स्थिति को और अधिक मज़बूत करता है."
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...