Skip to main content

#CoronaVirus :- क्या पुतिन ने भी की ट्रंप वाली 'ग़लती'?

दुनिया की एक और ताक़त कोरोना वायरस की चपेट में बुरी तरह से आ चुका है. दुनिया की तीन बड़ी ताक़तें कोरोना वायरस की चपेट में बारी-बारी से आईं. चीन से कोरोना वायरस के संक्रमण शुरुआत हुई और अमरीका में 83 हज़ार लोगों की जान ले चुका है. अब रूस इसकी चपेट में है. कोरोना वायरस के कारण चीन की वैश्विक छवि बुरी तरह से प्रभावित हुई और अमरीका में पिछले एक महीने से हर दिन सैकड़ों लाशें क़ब्रिस्तान पहुंच रही हैं.
मार्च महीने में रूस में संक्रमण के कम मामले आने के बाद अब यहां तेज़ी से लोग संक्रमित हो रहे हैं. संक्रमण दर के मामले में रूस दूसरे नंबर पर आ गया है. कहा जा रहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की तरह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी कोरोना की गंभीरता को कमतर आँका. 18 मार्च को राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था कि हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं.
पुतिन ने यह भी कहा था कि रूस इस मामले में बाक़ी देशों की तुलना में बहुत अच्छी स्थिति में है. उसके बाद से रूस में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते गए. रूस में कोरोना संक्रमितों की कुल तादाद दो लाख 20 हज़ार से भी ज़्यादा हो गई है. अभी रूस से केवल अमरीका, स्पेन और ब्रिटेन में संक्रमितों की तादाद ज़्यादा है. आज शाम तक बहुत संभव है कि रूस संक्रमण के मामले में ब्रिटेन से भी आगे निकल जाए.
रूस के नंबर पर उठ रहे सवाल
संक्रमितों की बढ़ती तादाद के बावजूद बाक़ी देशों की तुलना में मरने वालों की संख्या रूस में बहुत कम है. कई लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं. रूस दो हज़ार के क़रीब मौत बता रहा है जबकि ब्रिटेन में अब तक 32 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. रूस में मृतकों की कम तादाद होने के पीछे एक वजह वहां की गिनने की प्रक्रिया है.
अमरीका में अगर कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मरता है तो उसे कोरोना वायरस से मरने वालों की श्रेणी में रखा जा रहा है. वहीं रूस में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी सभी मृतकों को इस श्रेणी में नहीं रखे जाने की बात कही जा रही है. हालांकि मॉस्को टाइम्स से अधिकारियों ने ऐसे आरोपों को ख़ारिज किया है.
रूस में पुतिन की लोकप्रियता कम हुई है. लेवाडा सेंटर के पोल से पता चला है कि पुतिन का रूस में समर्थन कम हुआ है. जब पुतिन अभी और कार्यकाल के लिए सोच रहे हैं ऐसे में कम होती लोकप्रियता और ऊपर से कोरोना वायरस कहीं भारी न पड़ जाए. कहा जा रहा है कि रेटिंग में आई गिरावट के कारण ही पुतिन ने लॉकडाउन में ढील देने का फ़ैसला किया था.
https://www.bbc.com/hindi/live से साभार


Comments

Anonymous said…
Na russia russia rah jayega , na America America rah jayega , corona sab ka Ainthan Chhoda dega, Aise Upar wale se prarthana, Dua apne apne andaz mein karte rahiye ... Kahin prarthana aur Dua hee Dunia ko corona se mukti dila de ....

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...