Skip to main content

Posts

कुदरत की ताकत के आगे सब की ताकत फेल ।। बिहार में खराब मौसम से एक दिन में 58 लोगों की मौत, आंधी और वज्रपात बना काल

  बिहार में खराब मौसम से एक दिन में 58 लोगों की मौत, आंधी और वज्रपात बना काल बिहार में गुरुवार को आंधी और वज्रपात काल बनकर बरसा। एक ही दिन में 15 जिलों में 58 लोगों की जान चली गई। तेज हवाओं की वजह से कहीं, दीवार तो कहीं पेड़ गिरे, तो कहीं झोपड़ी-छप्पर उड़ते चले गए। Jayesh Jetawat  हिन्दुस्तान, पटना Fri, 11 Apr 2025, 06:18:AM Follow Us on बिहार में मौसम खराब होने से एक दिन में 58 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा नालंदा जिले में 22 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा पटना, गया, सीवान, भोजपुर समेत अन्य जिलों में भी मौतें हुई हैं। गुरुवार को राज्य भर में आंधी और वज्रपात काल बनकर आया। आंधी एवं बारिश के दौरान पेड़ और दीवार गिरने से 35 लोगों की मौत हुई। जबकि ठनका यानी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 23 लोगों की जान चली गई। बिहार में रविवार को भी मौसम खराब रहने की आशंका है। जानकारी के अनुसार 24 जिलं में गुरुवार को आंधी के साथ हुई बारिश और वज्रपात ने भारी तबाही मचाई। तेज आंधी और बारिश के दौरान पेड़, दीवार आदि गिरने से नालंदा में 22, भोजपुर में 5, गया में 3, गोपालगंज, पटना, जहानाबाद, अरवल और...