Skip to main content

उन लोगों के पास कोई हथियार नहीं थे' - BBC हिंदी

'उन लोगों के पास कोई हथियार नहीं थे'
विनीत खरे
बीबीसी संवाददाता
साझा कीजिए
Image copyrightS NIAZI
भोपाल की सेंट्रल जेल से फ़रार सिमी के कथित कार्यकर्ताओं को सबसे पहले देखने का दावा करने वाले चश्मदीदों ने बीबीसी से बात कर के बताया कि उन्होंने उस दिन क्या देखा था.
जेल से फ़रार होने के बाद पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में ये आठ कार्यकर्ता मारे गए थे.
भोपाल के पास चांदपुर गांव के नरेश पाल और ज्ञान सिंह का दावा है कि उन्होंने दीवाली की अगली सुबह यानी सोमवार को इन 'सिमी कार्यकर्ताओं' को देखा था.
भोपाल सेंट्रल जेल यहां से 10 किलोमीटर दूर है.
Image copyrightS NIAZI
पुलिस ने दावा किया था कि ये कार्यकर्ता जेल की दीवार फांद कर भागे और यहीं पर पास के ईंट खेड़ी गांव में पुलिस ने उनको मारने का दावा किया है.
नरेशपाल खेती करते हैं.
उन्होंने बताया, "सोमवार की सुबह नदी के पास कुछ लोग जाते दिखे. मुझे लगा ये लोग मछली पकड़ने आए हैं. मैंने काफी दूर से उन्हें देखा था. कुल पांच छह लोग थे. इसके बाद मैं जब घर गया तो वहां मैंने टीवी पर न्यूज में देखा और मुझे शक हुआ तो मैंने 100 नंबर डायल किया.''
बताया जा रहा है इस गांव को चारों तरफ से पुलिस वालों ने घेर रखा था.
Image copyrightS NIAZI
पुलिस को फोन करने वाले गांव के ही ज्ञान सिंह ने बताया, "मेरी जब नरेशपाल से मुलाक़ात हुई तो उसने बताया कि सुबह -सुबह यहां से नदी किनारे छह सात लोग निकले हैं. बाद में मैंने बीबीसी न्यूज वेबसाइट पर देखा कि जेल से सिमी के आठ लोग भागे हैं. मैंने सोचा हो सकता है ये ही हो. उसके बाद गांव के कुछ और लोगों ने भी उन्हें देखने की बात कही. तब मैंने तुरंत पुलिस को फोन कर बताया. पुलिस को यहां का रास्ता बताया और ये बताया कि ये जगह कितनी दूर है. "
खेत पर ही काम करने वाले एक मज़दूर इमरत ने कहा, "मैं सुबह आठ बजे खेत में काम कर रहा था. वो आठ लोग थे. उन्होंने सिर्फ़ चड्डी और टीशर्ट पहन रखी थी. उनके हाथ में कपड़ों की पोटली थी."
जब बीबीसी ने पूछा कि क्या उन संदिग्ध लोगों के पास किसी तरह के हथियार थे इसके जवाब में इमरत ने कहा, "हमने उन लोगों के पास किसी तरह के हथियार या डंडे वगैरह नहीं देखे."
जहां पर ये कथित एनकाउंटर हुआ उस ईंट खेड़ी गांव के सरपंच मोहन सिंह ने बीबीसी को बताया, "मैंने उन लोगों को काफी नजदीक से देखा था. मैंने उनसे पूछा भी कि आप लोग कौन हैं. उनके हाथ खाली थे."
इसके बाद से यहां माहौल सहमा हुआ है.
इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन आठ लोगों के जेल से फ़रार होने की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं.
http://www.bbc.com/hindi/india-37869382
http://www.bbc.com/hindi/india-37869382

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...