Skip to main content

भुलक्कड़ हो गए हों तो आज़माएं ये 5 नुस्खे

  • 13 जनवरी 2020

दिमाग़ी मशीनइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

अक्सर हम अपनी याददाश्त कमज़ोर होने की शिकायत करते हैं.
कुछ चीज़ें ख़रीदने बाज़ार जाते हैं. मगर, वहां जाकर भूल जाते हैं कि क्या लेना है. इम्तिहान की तैयारी के लिए ख़ूब पढ़ाई की. पर, जब पर्चे का जवाब लिखने बैठे, तो आधा भूल गए. कभी कोई बहुत दिन बाद मिला, तो उस का नाम ही याद नहीं आता. एक कमरे से उठकर दूसरे कमरे में किसी काम से गए. लेकिन, वहां पहुंचकर भूल गए कि किस काम के लिए आए थे.
वैज्ञानिक कई दशकों से याददाश्त बेहतर करने के तरीक़े तलाश रहे हैं. हालिया रिसर्च से कुछ बातें सामने आई हैं. इन नुस्खों को आज़मा कर हम अपनी याददाश्त बेहतर कर सकते हैं.


1. पीछे मुड़कर देखिए

अक्सर सलाह दी जाती है कि 'बीती ताहि बिसार के आगे की सुध लेव.'
यानी पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़िए. मगर वैज्ञानिक मानते हैं कि पुरानी बातों को दोहराने से हमारी याददाश्त बेहतर होती है.
हाल में हुई कई रिसर्च ये इशारा करती हैं कि जब हम पुराने तजुर्बों को अपने दिमाग़ में दोहराते हैं. तो उनकी यादें मज़बूती से हमारे ज़ेहन में रजिस्टर हो जाती हैं. तो आप भी कोशिश कीजिए कि हमेशा आगे की सोच रखने के बजाय कभी-कभी पीछे मुड़कर भी देखिए.


2. तस्वीरें बनाइए

ख़रीदारी के लिए निकलते वक़्त हम अक्सर सामान की लिस्ट बना लेते हैं. लेकिन, याददाश्त बेहतर करनी है, तो सामान का नाम लिखने के बजाय उनकी तस्वीरें बनाइए. जो लोग ऐसा करते हैं, उनकी स्मरण शक्ति बेहतर होती देखी गई है. यहां तक कि डिमेंशिया जैसी बीमारी के मरीज़ों को भी इससे फ़ायदा होता है.
वैज्ञानिक कहते हैं कि जब हम कोई तस्वीर बनाते हैं, तो उस चीज़ के आकार-प्रकार के बारे में ज़्यादा गहराई से सोचते हैं. इसलिए हमारा ज़ेहन उनकी याद को अच्छे से सहेजता है. ये नुस्खा आज़माकर आप भी अपनी याददाश्त को बेहतर कर सकते हैं.


3. वर्ज़िश कीजिए, मगर सही समय पर

ये बात कई बार साबित हो चुकी है कि नियमित रूप से वर्ज़िश करने से याददाश्त बेहतर होती है. मसलन, नियमित रूप से दौड़ लगाने से मेमोरी बेहतर होती है.
हालांकि अब रिसर्चरों का कहना है कि इसके लिए समय सही होना चाहिए. इससे याददाश्त बेहतर करना और आसान होगा. हालांकि, वो समय क्या होना चाहिए, इस पर तो वैज्ञानिक अभी रिसर्च कर ही रहे हैं.


4. कुछ मत कीजिए

हेरियट वाट यूनिवर्सिटी की माइकेला डेवर ने इस बारे में एक रिसर्च की थी. उन्होंने पाया कि अगर सेहतमंद लोग कुछ याद करने के बाद तुरंत ब्रेक लेते हैं, तो उन्हें वो चीज़ें ज़्यादा याद रह जाती हैं.
तो, आप भी प्रयास कीजिए कि कुछ पढ़ने-लिखने के बाद कुछ देर ज़ेहन को शांत छोड़ दीजिए. कुछ मत कीजिए. यूं ही बैठे या लेटे रहिए. ये आप की याददाश्त बढ़ाने में मददगार होगा.


5. एक झपकी लीजिए

अगर आप को याददाश्त बेहतर करने के उपरोक्त चार नुस्खे भारी-भरकम लगते हैं, तो इसे आज़माइए. यूं कीजिए कि थोड़ी देर सो जाइए.
बहुत सी ऐसी रिसर्च हैं, जिन्होंने साबित किया है कि झपकी लेना हमारी स्मरण शक्ति को काफ़ी बढ़ाता है.
लेकिन, इस की एक शर्त है. जो लोग नियमित रूप से ऐसा करते हैं, वो ही झपकी लेने का फ़ायदा उठा सकते हैं.
मतलब ये कि अगर आप लंबे समय तक झपकी लेने की आदत डालेंगे, तो ही आप को याददाश्त बेहतर करने के इस नुस्खे का फ़ायदा होगा.
वैसे भी कॉरपोरेट दुनिया में 'पावर नैप' का काफ़ी चलन है.
तो, इन पांच नुस्खों को आज़माकर आप अपनी याददाश्त बेहतर कर सकते हैं. इन्हें करना भी आसान है.
(बीबीसी फ़्यूचर पर इस स्टोरी को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. आप बीबीसी फ़्यूचर कोफ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
https://www.bbc.com/hindi/vert-fut-51083979

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...