Skip to main content

IS से संबंध और CAA पर भड़काने के आरोप में कश्मीरी जोड़े की हुई गिरफ़्तारीः प्रेस रिव्यू


समाचार एजेंसी एएनआई ने इस जोड़े के अलग-अलग तस्वीरें प्रकाशित की हैं.इमेज कॉपीरइटANI
Image captionसमाचार एजेंसी एएनआई ने इस जोड़े के अलग-अलग तस्वीरें प्रकाशित की हैं.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार को कश्मीर के एक जोड़े को गिरफ़्तार कर लिया.
इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित समाचार के मुताबिक़ पुलिस ने इस जोड़े पर आरोप लगाया है कि उनका संबंध इस्लामिक स्टेट समूह से है, साथ ही ये दोनों नागरिकता क़ानून के ख़िलाफ़ आंदोलन करने के लिए लोगों को उकसा रहे थे.
दिल्ली के जामिया नगर इलाक़े से दोनों को गिरफ़्तार किया गया और उनके ख़िलाफ़ देशद्रोह और अन्य आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाह ने कहा कि जहानज़ेब समी और उनकी पत्नी हिना बशीर बेग श्रीनगर के शिवपोरा इलाक़े से हैं, इन दोनों का संबंध आईएस के खोरासन मोड्यूल से है.
प्रमोद कुशवाह ने बताया कि उनकी टीम काफ़ी वक़्त से इस मोड्यूल पर नज़र बनाए हुए है, हाल ही में उन्होंने इस दंपति के बारे में छानबीन शुरू की और पाया कि ये सीएए विरोधी भीड़ को जुटाने के लिए ऑनलाइन तरीक़े से साहित्य बांटा करते हैं.
प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें होर्डिंग पर लगाना ग़लतः हाईकोर्ट
नागरिकता संशोधन क़ानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा के अभियुक्तों की तस्वीरें होर्डिंग्स पर लगाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाराज़गी ज़ाहिर की है.
राज्य सरकार ने इन लोगों पर लखनऊ में 19 दिसंबर को हुई हिंसा में सार्वजनिक संपत्ति को नुक़सान पहुंचाने का आरोप लगाया है और उन लोगों के नाम, तस्वीर और पते के साथ होर्डिंग्स लगा दिए थे.
टाइम्स ऑफ़ इंडिया में प्रकाशित इस ख़बर में बताया गया है कि इस मामले में हाईकोर्ट के चीफ़ जस्टिस गोविंद माथुर ने स्वत: संज्ञान लिया. छुट्टी होने के बावजूद रविवार को चीफ़ जस्टिस माथुर और जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच ने इस पर सुनवाई की.
बेंच ने कहा, ''कथित सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के पोस्टर लगाने की सरकार की कार्रवाई बेहद अन्यायपूर्ण है, यह संबंधित लोगों की आज़ादी का हनन है.''
चीफ़ जस्टिस ने लखनऊ के डीएम और पुलिस कमिश्नर से पूछा कि किस क़ानून के तहत लखनऊ की सड़कों पर इस तरह के पोस्टर सड़कों पर लगाए गए?
प्रदर्शनकारियों की तस्वीरेंइमेज कॉपीरइटSAMEERATMAJ MISHRA/BBC
ताहिर हुसैन के मामले में क्राइम ब्रांच के हाथ ख़ाली
दिल्ली में हुए दंगों के दौरान आईबी के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या और दंगों के अन्य मामलों में आप पार्टी से पार्षद रहे ताहिर हुसैन को गिरफ़्तार तो किया गया है लेकिन क्राइम ब्रांच उनके ख़िलाफ़ अभी तक कुछ पुख्ता जानकारियां नहीं जुटा पाई है.
नवभारत टाइम्स की ख़बर के मुताबिक़ क्राइम ब्रंच को दो गवाह मिले हैं लेकिन अभी तक उन्होंने अंकित शर्मा की हत्या मामले से जुड़ी कोई सटीक जानकारी नहीं दी है.
अख़बार के मुताबिक़ अभी तक की पूछताछ में ताहिर हुसैन ने अंकित की हत्या में शामिल होने से साफ़तौर पर इंकार किया है.
ताहिर हुसैनइमेज कॉपीरइटTAHIR HUSSAIN/ FACEBOOK
Image captionताहिर हुसैन

राहुल को फिर कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग उठी

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि राहुल गांधी को फिर से पार्टी की कमान संभालनी चाहिए.
जनसत्ता में छपी ख़बर के मुताबिक अजय माकन और रणदीप सुजरेवाला ने कहा कि राहुल के देबारा अध्यक्ष बनने के लिए यह उपयुक्त समय है क्योंकि वो पार्टी के भीतर सबसे ज़्यादा स्वीकार्य नेता हैं.
सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी क्षमताएं पर्याप्त रूप से साबित की हैं, कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए वो एकमात्र विकल्प हैं.
वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने कहा कि राहुल गांधी भाजपा और नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ निरंतर आक्रामक रुख़ अपना सकते हैं और आम लोगों के मुद्दों को उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ेंः
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...