Skip to main content

18 अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज बंद शाम सात बजे तक ही खुलेंगी दुकानें रेस्तरां, होटल और ढाबा में क्षमता से 25% का ही इस्तेमाल होगा सिनेमा हॉल में क्षमता का 50% ही उपयोग होगा आम लोगों के लिए धार्मिक स्थल बंद रहेंगे सरकारी और निजी दफ्तरों में 33% कर्मियों की उपस्थिति होगी मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग जरूरी

 

कोरोना का कहर: बिहार में सात बजे तक ही खुलेंगी दुकानें, 18 अप्रैल तक के लिए बंद हुए स्कूल-कॉलेज

लाइव हिंदुस्तान,पटना | Published By: Sneha BaluniUpdated: Fri, 09 Apr 2021 08:02 PM

+-

ऐप पर पढ़ें

बिहार में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए सरकार ने 11 अप्रैल तक स्कूल और कॉलेज को बंद करने का आदेश दिया हुआ है। अब इसकी अवधि एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दी गई है। यानी अब 18 अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा 30 अप्रैल तक सभी दुकान और प्रतिष्ठान शाम सात बजे तक ही खुलेंगे। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में एक और हफ्ते के लिए स्कूल और कॉलेज को बंद करने का फैसला लिया गया। नीतीश ने कहा, 'बिहार में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। कल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर बात हुई। कोरोना वैक्सीनेशन का काम बिहार में तेजी से हो रहा है और अब जिलों को यह निर्देश दिया गया है कि कोरोना वायरस जांच में तेजी लाई जाए। रोजाना कम से कम एक लाख लोगों की जांच की जाए।'

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मास्क लगाना और सैनिटाइडर का उपयोग जरूरी होगा। महाराष्ट्र से आने वाली सभी ट्रेनों के यात्रियों का स्टेशन पर ही कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। जो भी पॉजिटिव पाए जाएंगे उन्हें क्वारंटीन सेंटर भेजा जाएगा। 30 अप्रैल तक घर की सभी दुकान और प्रतिष्ठान शाम सात बजे तक ही खुलेंगी। हालांकि यह नियम रेस्तरां और होटल पर लागू नहीं है।

नीतीश ने कहा कि सरकार हर स्तर पर मुस्तैद है। जो लोग बाहर से आ रहे हैं उनके लिए भी काम किया जा रहा है। लोगों को जो सुविधा देनी है वो दी जाएगी। महाराष्ट्र से आने वाली ट्रेन पर हमारी विशेष नजर है। आज एक ट्रेन से आए यात्रियों की जांच की गई जिसमें 17 लोग पॉजिटिव मिले। धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे।

क्या हैं कोरोना को लेकर सरकार के नए नियम

  • 18 अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज बंद
  • शाम सात बजे तक ही खुलेंगी दुकानें
  • रेस्तरां, होटल और ढाबा में क्षमता से 25% का ही इस्तेमाल होगा
  • सिनेमा हॉल में क्षमता का 50% ही उपयोग होगा
  • आम लोगों के लिए धार्मिक स्थल बंद रहेंगे
  • सरकारी और निजी दफ्तरों में 33% कर्मियों की उपस्थिति होगी
  • मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग जरूरी
  • https://m.livehindustan.com/bihar/story-coronavirus-in-bihar-nitish-kumar-govt-close-school-college-for-one-more-week-mask-sanitizer-testing-shops-hotels-3965994.html

Comments

lograj anand said…
यदि आपने अभी तक अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं कियो तो 30 जून के बाद आपका पैन कार्ड बंद हो जायेगा।

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...