Skip to main content

*🚨एक्शन में DGP गुप्तेश्वर पांडेय : बिहार भर में 15-20 डीएसपी पर जल्द ही गिरेगी गाज*


✍🏽पटना* बिहार के नवनियुक्त डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय चैन से बैठने वाले नहीं है. पदभार ग्रहण करते ही उनके नेतृत्व में पुलिस ने मुजफ्फरपुर से लूटे गए 10 करोड़ के सोने को बरामद करने का शानदार काम कर दिखाया. इसके लिए भी गुप्तेश्वर पांडेय की राष्ट्रीय स्तर पर तारीफ हो रही है. मुथूट फाइनेंस ग्रुप के चेयरमैन ने उन्हें धन्यवाद दिया है और बिहार पुलिस के लिए ₹30 लाख रूपये के इनाम की घोषणा की है. अब बड़ी खबर यह है कि डीजीपी बिहार के सभी पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) की कार्यशैली पर विशेष नजर रख रहे हैं.

  जानकारी के अनुसार डीजीपी की नजर बिहार के सभी डीएसपी पर है. बिहार के सभी जिलों में तैनात डीएसपी के कामों को 1 से 10 अंक के आधार पर रखा जा रहा है. डीजीपी खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं. देखा जा रहा है कि किन इलाकों में अपराध की रिपोर्टिंग हुई और फिर उसमें क्या कार्रवाई हुई.

डीजीपी ने विभिन्न जिलों के 15 से 20 की संख्या में ऐसे डीएसपी को चिन्हित भी कर लिया है. इन इलाकों में अपराध रिपोर्ट तो हो रहे हैं लेकिन उस पर कार्रवाई की गति बहुत धीमी है. इन सभी डीएसपी को शंटिंग में भेजा जा सकता है या उनकी पनिशमेंट पोस्टिंग की जा सकती है.

बता दें कि गुप्तेश्वर पांडेय खुद भी एक्टिव रहने वाले हैं और पुलिस को भी एक्टिव मोड में रखना चाहते हैं. उन्होंने आते ही कहा था कि अपराधियों की गोली का जवाब गोली से देंगे. इसका नतीजा शनिवार की रात में दिखा जब पटना के पालीगंज में पुलिस ने भगोड़े अपराधी जुम्मन खान को 2 घंटे की फायरिंग के बाद 11 साथियों के साथ अरेस्ट किया. धरपकड़ की इस कार्रवाई में पालीगंज डीएसपी मनोज पांडे और उनकी टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा. पालीगंज डीएसपी मनोज पांडेय खुद ही गोलियां चलाते हुए उस घर में कूदे थे, जिसमें अपराधी छिपे हुए थे.

इससे पहले भी गुप्तेश्वर पांडेय शनिवार की रात अचानक पटना के 2 थानों को टारगेट कर निकल पड़े थे. पटना के दो थाने थे – एसके पूरी और गर्दनीबाग. डीजीपी ने जब जांच शुरू की तो दोनों थानों में कमियां ही कमियां पाई गई थी. फिर उन्होंने ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला लिया और दोनों थानेदारों के साथ ही लापरवाही बरतने वाले दो और पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया गया था.
व्हाट्सएप ग्रुप से साभार 

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23