Skip to main content

ज़रूरी नहीं भारत ट्रंप की बात मान ही ले'


ट्रंप मोदी इमरान ख़ानइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES
क्या अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप सिर्फ़ वही कहते हैं जो कोई उनके कानों में बोल देता है?
सुनने में अजीब लगता है. मगर, भारत के राजनयिक हलक़ों और सामरिक विश्लेषकों के बीच इसी बात को लेकर बहस छिड़ी हुई है. ताज़ा मामला उस वक़्त का है जब रोमानिया के राष्ट्रपति के साथ ट्रंप व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे.
वहां मौजूद एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने एक बार फिर कश्मीर की स्थिति को 'विस्फोटक' और 'जटिल' की संज्ञा दी. उन्होंने इस दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश भी की.
अमरीकी राष्ट्रपति का ये बयान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान से फ़ोन पर बात करने के ठीक एक दिन बाद ही आया.
डोनल्ड ट्रंपइमेज कॉपीरइटEPA
पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने कहा, "कश्मीर एक जटिल समस्या है जहाँ हिंदू भी हैं और मुसलमान भी और मैं ये नहीं कहूंगा कि उनके बीच ज़्यादा मेलजोल है."
उनका यह भी कहना था कि दोनों देशों के बीच मसला बहुत लंबे अरसे से चल रहा है.
उन्होंने कहा, "मैं इसमें मध्यस्थता करने की कोशिश कर रहा हूं. प्रधानमंत्री इमरान ख़ान और मोदी से मेरे अच्छे संबंध हैं. दोनों ही मेरे अच्छे मित्र हैं और दोनों को ही अपने देश से प्यार है. इस सप्ताह के अंत में मैं भारत के प्रधानमंत्री मोदी से फ्रांस में मुलाक़ात भी करूंगा."
मगर ट्रंप ने संवाददाता सम्मलेन में जो कुछ कहा उसे भारत और पकिस्तान में अलग-अलग नज़रिये से देखा जा रहा है.
सामरिक मामलों के विश्लेषक मनोज जोशी का कहना है कि अमरीकी राष्ट्रपति की छवि कुछ ऐसी है कि वो कूटनीति को ठीक से नहीं समझते क्योंकि वो मूल रूप से व्यवसायी हैं.
इमरान ख़ानइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES
जोशी कहते हैं, "डोनल्ड ट्रंप एक व्यवसायी हैं और उन्हें विश्व राजनीति की उतनी जानकारी नहीं है. वो जब जो मन में आता है बोल देते हैं. वो आगे पीछे कुछ नहीं सोचते हैं. उनके बयानों से ऐसा लगता है कि जम्मू-कश्मीर में हिन्दू-मुसलमान का मसला ही है. जो कि सही नहीं है."
लेकिन मनोज जोशी का ये भी कहना है कि अगर अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप मध्यस्ता के लिए ज़ोर डालते भी हैं तो भारत अब इतना कमज़ोर नहीं है कि वो उनकी बात मानने को तैयार ही हो जाए.
वो कहते हैं, "अगर अमरीका मध्यस्थता की बात आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा तो भारत इतना कमज़ोर नहीं है कि उसकी बात मान लेगा. लेकिन ये ज़रूर है कि अगर भारत ने ऐसा किया तो उसकी क़ीमत उसे दूसरी तरह से चुकानी होगी. भारत के सामने चुनौती ये है कि वो ट्रंप से दोस्ती भी रखे और उसकी बात भी नहीं माने. इन दोनों चीज़ों से भारत को कूटनीतिक तौर पर निपटना होगा."
वहीं सरहद के उस पार पाकिस्तान में भी ट्रंप के बयान को लेकर राजनयिक हलक़ों में काफी चर्चा हो रही है.
पूर्व राजनयिक और भारत में पकिस्तान के उच्च आयुक्त रह चुके अशरफ़ जहांगीर क़ाज़ी ने बीबीसी से बातचीत के दौरान कहा कि भारत और पकिस्तान के बीच मौजूदा हालात देखने से ऐसा लगता है मानो दोनों देशों के बीच कभी भी परमाणु युद्ध छिड़ सकता है.
मोदीइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES
क़ाज़ी के अनुसार, "जम्मू कश्मीर पर अमरीका की दिलचस्पी क्यों न हो? भारत और पकिस्तान परमाणु हथियारों से लैस हैं. युद्ध के हालात से सिर्फ़ दोनों देशों को ही नुक़सान नहीं होगा बल्कि पूरी दुनिया पर इसका असर पड़ेगा. इसलिए शायद ट्रंप ने चिंता जताई है."
वो कहते हैं कि अमरीका में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों से पहले ही अमरीका, अफ़ग़ानिस्तान से निकलना चाहता है. वो समझते हैं कि पकिस्तान इस काम में उनकी मदद कर सकता है. उनका कहना है कि अगर भारत और पकिस्तान के बीच तनाव और ज़्यादा बढ़ा वैसी सूरत में पकिस्तान, अमरीकी सैनिकों की वापसी में ज़्यादा मदद नहीं कर पाएगा.
अब सबकी निगाहें इस सप्ताह के अंत में फ्रांस में होने वाली जी-7 देशों की बैठक पर टिकी हुईं हैं जहाँ अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बातचीत होनी तय है.
ख़ुद ट्रंप ने संवाददाता सम्मलेन में स्पष्ट किया है कि वो जी-7 की बैठक के दौरान भारत के प्रधानमंत्री से अलग से मिलेंगे और बातचीत करेंगे.
सलमान रावी
बीबीसी संवाददाता
संदर्भ __

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...