Skip to main content

ऐसे डॉक्टर को मेडिकल प्रोफेशन में रहने का हक़ है क्या ?

कोरोना: कानपुर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य के विवादित वीडियो पर हंगामा

प्रोफ़ेसर लालचंदानीइमेज कॉपीरइटVIDEO SCREENSHOT

संक्रमण की हालत जानने के लिए ज़िले का नाम अंग्रेज़ी में लिखें

 
तब्लीग़ी जमात के लोगों पर अभद्रता का आरोप लगाकर पिछले दिनों चर्चा में आईं कानपुर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर आरती लालचंदानी अब एक वायरल वीडियो में जमातियों के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक बातें करके फिर चर्चा में हैं. इस वीडियो को लेकर उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की माँग उठ रही है और कुछ मुस्लिम संगठनों ने एफ़आईआर दर्ज कराने के लिए भी प्रार्थना पत्र दिया है.
डेढ़-दो महीने पुराने वीडियो में कुछ मीडिया वालों से अनौपचारिक बातचीत में डॉक्टर लालचंदानी कह रही हैं, "कहना नहीं चाहिए पर ये टेररिस्ट हैं और इनको हम वीआईपी ट्रीटमेंट दे रहे हैं. अपने रीसोर्सेज़ को हम बेकार कर रहे हैं. अपने डॉक्टरों को हम बीमार कर रहे हैं इनके लिए. 100 पीपीई किट इन पर ख़राब कर रहे हैं हम. एक किट पर सरकार दो हज़ार-ढाई हज़ार रुपये ख़र्च कर रही है. ये सब ख़र्च हम इन पर कर ररे हैं."
क़रीब पाँच मिनट के इस वीडियो में डॉक्टर आरती लालचंदानी कहती हैं, "इन्हें तो आइसोलेशन में बंद कर देना चाहिए, काल कोठरी जैसे आइसोलेशन में. ये बीस-तीस करोड़ लोगों की वजह से सौ करोड़ लोगों की जान दांव पर लगाई जा रही है. मैं इस बारे में मंत्री से भी बात करूंगी."
बताया जा रहा है कि यह वीडियो डॉक्टर आरती लालचंदानी के आवास का है जहां वो कुछ पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रही हैं. उनके पास कुछ मीडिया चैनलों के माइक भी रखे हैं और बीच-बीच में वो ये भी पूछ रही हैं कि 'आप लोग रिकॉर्ड तो नहीं कर रहे हैं?'
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेजइमेज कॉपीरइटGSVM MEDICAL COLLEGE
डॉक्टर आरती लालचंदानी मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहती हैं, "मुख्यमंत्री अपीज़मेंट (तुष्टीकरण) कर रहे हैं. जिन्हें जेल में डालना चाहिए, उन्हें वीआईपी सुविधा दी जा रही है. आप लोग मीडिया से हैं. आप मुख्यमंत्री से कह सकते हैं कि क्यों इतना अपीज़मेंट कर रहे हैं."
बताया जा रहा है कि यह वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने चुपके से शूट कर लिया और रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही कई लोगों ने डॉक्टर आरती लालचंदानी की बातों पर आपत्ति जताते हुए उन पर कार्रवाई की माँग की है. कानपुर से पूर्व सांसद और सीपीएम नेता सुभाषिनी अली ने भी इस वीडियो पर आपत्ति जताया है.
तब्लीग़ी जमातइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES
मीडिया से बातचीत में सुभाषिनी अली ने कहा है, "प्राचार्य असंवैधानिक और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को जो अस्पताल लाए गए थे, उन्हें आतंकवादी बता रही हैं. उन्हें सरकारी मदद से वंचित रखने और उनका इलाज नहीं होना चाहिए जैसी बातें कर रही हैं. हमने ज़िला प्रशासन से माँग की है कि वो वीडियो सही पाए जाने पर प्राचार्य के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की जाए."
वहीं इस मामले में डॉक्टर आरती लालचंदानी से बात करने की कई बार कोशिश की गई पर वो हर बार फ़ोन काट देती रहीं. हालांकि मीडिया में आई ख़बरों के मुताबिक़, डॉक्टर लालचंदानी ने चुपके से वीडियो बनाने वाले रिपोर्टर के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कराने की बात कही है. डॉक्टर लालचंदानी का कहना है कि स्टिंग ग़लत तरीक़े से किया गया है और वीडियो में कई जगह तोड़-मरोड़ की गई है.
वीडियो में न सिर्फ़ लालचंदानी इस तरह की बातें कर रही हैं बल्कि वीडियो बनाने वाला व्यक्ति भी उनकी हां में हां मिलाता हुआ दिख रहा है और बार-बार 'जमाती' शब्द का इस्तेमाल कर रहा है.
इस बीच कानपुर शहर के क़ाज़ी मौलाना ओसामा क़ासिमी ने डॉक्टर मूलचंदानी को बर्ख़ास्त करने और उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की माँग की है. जबकि कानपुर के वकील रईस ख़ान ने उनके ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है.
आरती लालचंदानीइमेज कॉपीरइटARTI LALCHANDANI
शहर क़ाज़ी क़ासिमी कहते हैं, "कानपुर का यह मेडिकल कॉलेज गणेश शंकर विद्यार्थी जी के नाम पर है जो हिन्दू-मुस्लिम एकता के बड़े अलमबरदार थे. ऐसी शख़्सियत के नाम पर बने मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल को साम्प्रदायिकता के ज़हर में बुझा होना और उनकी यह मानसिकता हमारे शहर और मेडिकल कॉलेज जैसी गौरवशाली संस्था पर कलंक है. वो इस पद पर बैठने लायक़ नहीं हैं."
फ़िलहाल अभी किसी भी तरफ़ से कोई एफ़आईआर दर्ज नहीं हुई है. वहीं इस मामले में आगे की किसी भी कार्रवाई के बारे में न ही ज़िला प्रशासन और न ही शासन स्तर पर कोई अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार है. हालांकि बीबीसी को मिली जानकारी के मुताबिक़, ज़िला प्रशासन की ओर से शासन स्तर पर पूरी रिपोर्ट भेज दी गई है और बहुत संभव है कि सरकार प्राचार्य डॉक्टर आरती मूलचंदानी के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई करे.
इससे पहले, डॉक्टर आरती मूलचंदानी ने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती जमातियों के कथित अभद्र व्यवहार की शिकायतें मीडिया में की थीं. उस वक़्त उन्होंने इस कथित अभद्रता के कुछ वीडियो भी दिखाए थे. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो भी लगभग उसी समय का है जो अब लोगों के सामने आया है.

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...