Skip to main content

क्या इतने निम्नस्तर पर उतर कर बीजेपी हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगी? @LaluYadav_Purv_CM_Bihar

 कुछ देर पहले लालू जी ने ट्वीट किया, "हमने आपातकाल का काला दौर भी देखा है।हमने वह लड़ाई भी लड़ी थी।आधारहीन प्रतिशोधात्मक मामलों में आज मेरी बेटियों,नन्हें-मुन्ने नातियों और गर्भवती पुत्रवधु को ED ने 15 घंटों से बैठा रखा है।क्या इतने निम्नस्तर पर उतर कर बीजेपी हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगी?

भाजपा के विरुद्ध मेरी वैचारिक लड़ाई रही है और रहेगी।इनके समक्ष मैंने कभी भी घुटने नहीं टेके हैं और मेरे परिवार एवं पार्टी का कोई भी व्यक्ति आपकी राजनीति के समक्ष नतमस्तक नहीं होगा।" 


यह ग़ज़ब की अमानवीय और क्रूर राजनीति है कि जितने विरोधी हैं,उन्हें खत्म कर दिया जाए।जो भी आरोप थे वे लालू यादव के खिलाफ थे।उनके सारे केस कोर्ट में हैं।कुछ में सजा पा चुके हैं।अब उनके परिवार को क्यों प्रताड़ित किया जा रहा है?उनकी बेटियों और बहुओं पर कौन से आरोप हैं? उनके बेटों के ठिकानों पर छापेमारी का क्या मतलब है? लालू के लगभग सभी केस की जांच हो चुकी है, फैसले आ चुके हैं या आने वाले हैं,फिर ईडी अब क्या खोज रही है? 


बीमार और वृद्ध लालू से ऐसी क्या दुश्मनी है?दुश्मनी सिर्फ इतनी है कि लालू यादव ने बिहार में इनको पनपने नहीं दिया और तनकर खड़े रहे।लालू यादव सिर्फ अपनी राजनीति और अपने वसूलों की कीमत चुका रहे हैं। 


अगर इसी तरह सत्ता पक्ष के लोगों पर कार्रवाई हो जाए तो शायद कोई बचेगा जिसे जेल न जाना पड़े।पूरे देश के विपक्ष को मिटाने की यह कोशिश इस लोकतंत्र की कब्र खोद रही है।यह बहुत बुरा,बहुत क्रूरतापूर्ण और बहुत ही डरावना है।सरकार को क्या लगता है कि वह क्या अब इस देश से प्रतिरोध और विपक्षी आवाजें खत्म हो जाएंगी? क्या उन्हें यह मुगालता है कि वे हमेशा के लिए इस देश को गूंगा बना देंगे?यह उनका भ्रम है।धरती कभी वीरों से खाली नहीं होती।इस देश के लोग जेल और सजाओं से डरते तो इस देश का पहला प्रधानमंत्री दस साल जेल में न गुजारता,न इस देश के राष्ट्रपिता छह साल तक जेल काटते,न हमारे गौरवशाली अतीत में शहीदों की कतारें होती। 


हर जुल्म का अंत होता है और यह काम यही जनता करेगी जो आज खामोश होकर सब देख रही है।





Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...