Skip to main content

Posts

Aaj ki Ab tak ki Badi khabar

 

राज कुंद्रा पोर्न फ़िल्म बनाने के आरोप में गिरफ़्तार

  कारोबारी राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफ़िक फ़िल्में बनाने और उसे किसी ऐप के ज़रिए मुहैया कराने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है. मुंबई पुलिस के मुताबिक क्राइम ब्रांच के पास फरवरी, 2021 में एक मामला दर्ज हुआ था. इस मामले की जांच के दौरान सोमवार को राज कुंद्रा को गिरफ़्तार किया गया है. मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि मामले में राज कुंद्रा के शामिल होने के पर्याप्त सबूत हैं. पुलिस ने अपने बयान में यह भी कहा कि मामले की जांच अभी जारी है. अब तक राज कुंद्रा के परिवार और उनकी पत्नी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है. मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को मंगलवार को अदालत में पेश किया और कोर्ट ने उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया. स्टोरी: टीम बीबीसी आवाज़: विशाल शुक्ला वीडियो एडिटिंग: मनीष जालुई (बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप  यहां क्लिक  कर सकते हैं. आप हमें  फ़ेसबुक ,  ट्विटर ,  इंस्टाग्राम  और  यूट्यूब  पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

उत्तर प्रदेश : फल-सब्जी चोरी के आरोप में युवक को बेरहमी से पीटा, निर्वस्त्र कराई परेड

  ADVERTISEMENT   उत्तर प्रदेश   Reported by  कमाल खान , Edited by  राहुल सिंह उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर में भीड़ ने एक युवक के साथ ऐसा सलूक किया, जिसके जख्मों के निशान अब शायद ही कभी उसकी यादों से मिट पाएं. Updated : July 19, 2021 20:46 IST पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. (प्रतीकात्मक तस्वीर) खास बातें कानपुर की चकरपुर मंडी की घटना भीड़ ने युवक को बेरहमी से पीटा युवक को निर्वस्त्र कर मंडी में घुमाया कानपुर:  उत्तर प्रदेश  (Uttar Pradesh) के कानपुर में भीड़ ने एक युवक के साथ ऐसा सलूक किया, जिसके जख्मों के निशान अब शायद ही कभी उसकी यादों से मिट पाएं. युवक पर फल-सब्जी की चोरी का आरोप लगा. मंडी में मौजूद समाज के ठेकेदारों ने उसे पुलिस के हवाले करने के बजाय खुद ही सजा सुनाने का फैसला किया. फिर क्या था, वे बेरहमी से उसे पीटने लगे. बात अगर पिटाई पर खत्म हो जाती तो भी गनीमत रहती लेकिन यह तो शुरूआत थी. भीड़ ने युवक के कपड़े फाड़ दिए, उसे निर्वस्त्र किया और हाथ बांधकर उसे पूरी मंडी में घुमाया. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस...