Dainik bhaskar के खबर के अनुसार पाटली पुत्रा से RJD की उमीदवार मीशा भारती पर इ भी एम मशीन तोड़ने का आरोप लग गया है ,और चुनाव के सिलसिले में क्या है खास जानें

BSE
22628.84
351.61

LIVE PHOTOS: लालू की बेटी ने तोड़ी ईवीएम- पीठासीन पदाधिकारी की शिकायत

  • Dainikbhaskar.com
  • Apr 17, 2014, 04:34:00 PM IST
नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2014 के पांचवें दौर के तहत गुरुवार को देश के 12 राज्यों की 121 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। गुरुवार को पोलिंग बूथ पर आम और खास लोगों का तांता लगा हुआ है। जहां एक तरफ आम लोगों की कतार पोलिंग बूथ के बाहर देखी जा सकती है, वहीं, नेता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिख रहे हैं। इस लोकसभा चुनाव का सबसे अहम दिन आज ही है, क्‍योंकि करीब 22 फीसदी लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इन पर मतदान पूरा होते ही करीब-आधी सीटों पर वोटिंग हो चुकी होगी। पांचवें चरण में एक पूर्व प्रधानमंत्री, 6 पूर्व मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री मैदान में हैं। चार चरणों में 111 सीटों के लिए पहले ही मतदान हो चुके हैं। गुरुवार को ओडिशा विधानसभा की 77 सीटों के लिए भी मतदान जारी है। 
 
 
राज्यों से अपडेट 
 
बिहार 
-पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले बिक्रम विधानसभा इलाके में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी मीसा के साथ बदसलूकी की खबर है।  
-गुरुवार की सुबह मीसा भारती जब मतदान करने पहुंचीं तो पोलिंग बूथ की लाइट ही कट गई। उन्‍होंने अंधेरे में ही मतदान किया। 
-मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में एक पोलिंग बूथ से बम बरामद किया गया। 
 
राजस्थान 
 
-भीलवाड़ा के बनेड़ा उपखण्ड के देश कलई गांव में बने पोलिंग बूथ पर मधुमक्खियों का हमला। मतदान में बाधा। 
-राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 14 फीसदी वोटिंग हुई। 
-बीजेपी से निकाले गए नेता जसवंत सिंह ने बाड़मेर में वोट डाला। 
 
उत्तर प्रदेश 
-आंवला में वोट न डाल पाने के कारण युवक ने दी जान। मतदान केंद्र पर युवक ने खुद को आग लगाकर दी जान। मतदाता लिस्ट में नाम न होने की वजह से वोट नहीं डाल पाया था। 
 
-पीलीभीत में 'आप' प्रत्याशी राजीव अग्रवाल पुलिस हिरासत में। सुनगढ़ी इलाके में राजीव अग्रवाल पर मतदान बाधित करने का आरोप।
 
-शाहजहांपुर-कटरा के 2 गांवों के बूथ 54, बूथ 66 पर ग्रामीणों ने किया मतदान बहिष्कार।
 
-शाहजहांपुर-तिलहर के 2 गांवों के बूथ 16, बूथ 11 पर ग्रामीणों ने किया मतदान बहिष्कार।
 
महाराष्ट्र 
 
-पुणे के शामराव कलमाड़ी स्कूल में बने पोलिंग स्टेशन में ईवीएम में गड़बड़ी का पता चला है। मतदाताओं का कहना है कि ईवीएम में कोई भी बटन दबाई जाए, लेकिन बत्ती सिर्फ कांग्रेस के सामने बटन की जल रही है। इसी वजह से इस बूथ पर पड़े कई वोट कांग्रेस के खाते में चले गए। इससे कई मतदाताओं में आक्रोश है। चुनाव आयोग के अफसरों ने बूथ पर नई मशीन लगाने का फैसला किया है। 
 
-गुरुवार को महाराष्ट्र के कई दिग्गजों ने अपना वोट डाला। वोट डालने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे, गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे, सुप्रिया सुले, अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी, अजित पवार, अशोक चव्हाण, शिवसेना के श्रीरंग बारणे ने मावल में, कांग्रेस के भाउसाहेब वाकचौरे ने शिर्डी में, एनसीपी के धनंजय महाडिक ने कोल्हापुर में और पद्मसिंह पाटिल ने उस्मानाबाद में अपना वोट डाला।
 
झारखंड 
 
-झारखंड की छह लोकसभा सीटों के लिए हो रहे मतदान के बीच नक्सली हिंसा की घटनाएं भी जारी हैं। बोकारो में नक्सलियों ने सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के एक वाहन को विस्फोट से उड़ा दिया जिसमें दो जवान घायल हो गए हैं। ब्लास्ट के बाद पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इससे पहले गिरिडीह जिले में भी बम ब्लास्ट किया गया है। घाटशिला और हजारीबाग में संदिग्ध बम मिलने की खबर है। चाईबासा में भी एक केन बम मिला है।
 
-बोकारो जिले के लुगूघाटी इलाके में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ चल रही है। बम ब्लास्ट में घायल सीआरपीएफ जवानों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। हजारीबाग के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ओरिया गांव में सड़क पर बम मिला है जिसे डिफ्यूज करने की कवायद की जा रही है। घाटशिला के गालूडीह थाने के तहत नरसिंहपुर में एक मतदान केंद्र में संदिग्ध बोरे मिला है। इसमें बम होने की आशंका के मद्देनजर वहां मतदान शुरू नहीं हो सका है। गिरिडीह में हुए बम धमाके में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 
 
-बोकारो जिले में दनिया रेलवे स्टेशन और बिहार के जोगेश्‍वर रेलवे स्टेशन के बीच रेल पटरी को नक्सलियों ने बम धमाके में उड़ा (तस्वीर में) दिया। एसपी जीतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रेल पटरियों के उड़ने से ट्रेन यातायात पर असर पड़ा है।
 
-गिरिडीह जिले में नक्सली वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। यहां नक्सलियों ने आधी रात के बाद से अब तक 10 बम धमाके किए हैं। एसपी क्रांति कुमार ने बताया कि सुबह 8.30 बजे पीरटांड थाने के तहत बिस्टूर में 7 बम धमाके हुए। वहीं, आधी रात के बाद घमरिया भारती चलकारी में एक और हरलाडीह में दो बम धमाके किए गए।  
 
-राजधानी रांची में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और रांची के सांसद सुबोधकांत सहाय ने अपना वोट डाल दिया।
 
-रांची के खलारी में बूथ नंबर 28 के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगा बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप।
 
 
छत्तीसगढ़
 
-छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी अभिषेक सिंह और उनकी पत्नी ने गुरुवार को वोट डाला। 
 
-छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर पर आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है। इन क्षेत्रों में नक्सली हिंसा की आशंका को देखते चुनाव आयोग ने यहां के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है। तीनों लोक सभा के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दोपहर तीन बजे तक वोटिंग होगी जबकि बाकी क्षेत्रों में शाम छ: बजे तक वोट पड़ेंगे। सुरक्षा बलों की करीब 153 कंपनियों को सुरक्षा में तैनात किया गया है। इसके अलावा स्थानीय पुलिस के करीब 20 हजार जवानों को भी लगाया गया है।
 
-हेलिकॉप्टर के साथ गश्ती दलों को भी चौबीस घंटे के अलर्ट पर रखा गया है। बस्तर में हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वोटिंग के दौरान सुरक्षा को लेकर नई व्यवस्था बनाई है। इसके तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के सभी एसपी और आईजी को पूरे समय कंट्रोल रूम में बैठने और हर घंटे की रिपोर्ट देने को कहा है। वहीं एडीजी(नक्सल ऑपरेशन) और डीजीपी को वोटिंग के दिन क्षेत्र के सभी एसपी से अपने मार्गदर्शन में काम कराने के लिए कहा गया है। एक तरह से आयोग ने सुरक्षा की कमान अपने हाथों में ले ली है।
 
 
आगे की स्लाइड में वोट डालने पहुंचे कुछ मशहूर नेताओं की तस्वीरें देखिए:
 
 
 

रिलेटेड आर्टिकल

न्यूज़ प्लस

No comments: