Posted on 15th Jul 2014 21:33:49
बिहार में भ्रष्टाचार के खेलाफ लड़ाई का क्या हाल है ? उसका कुछ उदाहरण नीचे पेश है ।
पूर्वी चंपारण के फेन्हारा ब्लॉक के तेहत आने वाला इब्राहीमपुर परसौनी निवासी श्रीमती दुखनी कुंवर ने इंद्रा आवास योजना का पैसा हजम किये जाने से सम्बंधित दिनांक 29/12/12 को स्पीड पोस्ट के जरिये ( जिसका नंबर 101568303 IN ) शिकायत भेज मामले की उच्य स्तरिये जांच करते हुए दोषियों को सजा देते हुए इन्साफ करने की मांग की थी ,पर आज तक दुखनी कुवर को आरक्षी अधीक्षक मोतिहारी के तरफ से आवश्यक और ठोस कार्रवाई का इंतज़ार है ।और इसी इंतज़ार में डेढ़ साल से भी जेयादा समय बीत गये . लेकिन एक सवाल आज भी तैर रहा की क्या दुखनी कुंवर को उसके जिंदगी में इन्साफ मिलने के साथ ही दोषियों को क्या सजा मिल पायेगा ?
मामला नंबर 2 देखिये ........ पूर्वी चंपारण के ही कल्यानपुर ब्लॉक और चकिया थाना के मनी छपरा निवासी श्री रामजी भगत ने दिनांक 3/1/13 को स्पीड पोस्ट के जरिये मध्याहन भोजन और सोलर लाइट लगाने में बरती गयी भारी अनियेमित्ता की शिकायत आरक्षी अधीक्षक पूर्वी चंपारण के पास की थी दोषियों के खेलाफ जांच अधिकारी ने आज तक क्या किया श्री रामजी भगत को पता नहीं चल पाया ,ये सवाल आज भी तैर रहा की कार्रवाई आखिर होगा भी या नहीं ?
यहाँ बताते चलें की आज दिनांक 15/7/14 को आरक्षी अधीक्षक पूर्वी चंपारण को उनके मोबाइल पे एस एम एस भेज उपरोक्त मामले की जानकारी भी दिया हूँ तथा उनके कार्यालय के तरफ से वांछित कार्रवाई से औगत कराया हूँ ,अब देखना है कि आरक्षी अधिक्चक पुरबी चंपारण का रुख क्या होता है ?
No comments:
Post a Comment