#Balakot हमले पर क्या कह रहे हैं पाकिस्तानी?

भारत का कहना है कि वायुसेना ने नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है.

भारतीय लड़ाकू विमानों के नियंत्रण रेखा को पार किया, इसकी सूचना पहले पाकिस्तान ने ही दी.

पाकिस्तानी आर्मी के प्रवक्ता आसिफ़ गफ़ूर ने ट्वीट कर कहा कि भारत के लड़ाकू विमान मुज़फ़्फ़राबाद सेक्टर के भीतर तीन से चार किलोमीटर भीतर घुस आए थे लेकिन पाकिस्तान के तत्काल जवाबी कार्रवाई के बाद उन्हें पीछे हटना पड़ा.


Maj Gen Asif Ghafoor

✔@OfficialDGISPR

Indian aircrafts intruded from Muzafarabad sector. Facing timely and effective response from Pakistan Air Force released payload in haste while escaping which fell near Balakot. No casualties or damage.

पाकिस्तानी आर्मी के इस ट्वीट के बाद ही भारत में हलचल शुरू हुई. देखते ही देखते भारतीय मीडिया में कहा जाने लगा कि भारत ने पाकिस्तान से पुलवामा का बदला ले लिया है.

हालांकि भारत की तरफ़ से आधिकारिक पुष्टि होने में वक़्त लगा. भारत सरकार की तरफ़ से सबसे पहले प्रकाश जावडेकर सामने आए और कहा कि वो वायु सेना को बधाई देते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सेना को खुली छूट दे दी थी और वायुसेना ने बहादुरी के साथ कर दिखाया.

इसके बाद दिन में 11.30 पर भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि वायु सेना ने बालाकोट में आतंकियों के ठिकानों पर हमला कर ध्वस्त कर दिया है.



पाकिस्तान के ट्विटर पर हलचल

इसे लेकर पाकिस्तान में भी ख़ूब सरगर्मी है. पाकिस्तानी नागरिक सोशल मीडिया पर अपनी एयर फ़ोर्स की तारीफ़ कर रहे हैं कि तत्काल कार्रवाई के बाद भारत को पीछे हटना पड़ा.

पाकिस्तान में ट्विटर पर बालाकोट, पाकिस्तानी आर्मी और पाकिस्तानी एयरफ़ोर्स ट्रेंड कर रहा है. लोग इसे हैशटैग बनाकर ट्वीट कर रहे हैं.

नय्याब कयानी ने लिखा है, ''हम सो रहे थे लेकिन हमारे जवान जाग रहे थे, अल्लाह उनका साथ देना.''

Nayyab Kayani@kayani_nayyab

We were Asleep
But Our Soldiers were Awake

May Allah Be with Them#Balakot #PakistanArmy#IndianAirForce


पोस्ट ट्विटर समाप्त @kayani_nayyab

यासिर मलिक ने ट्वीट किया है कि भारत ने एक फिर एलओसी का उल्लंघन किया है और अपनी सेना के एयरफ्राफ़्ट को सीमा पार भेजा है. लेकिन माशाल्लाह हमारी एयर फ़ोर्स ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया और वापस जाने पर मजबूर कर दिया.''


Yasir@Yasir_malik512

Indian once again involve in violation of LOC after sending their military aircraft but Ma Shaa Allah our air force scramble and compel them to go back. Pak air force ready 24 hrs that's the beauty. #Pakistanarmy


पोस्ट ट्विटर समाप्त @Yasir_malik512

अरसलन याक़ूब ने लिखा है, ''100 करोड़ हिंदू हम पर हमला करने के लिए तैयार हैं और हम 20 करोड़ पाकिस्तानी बिना किसी चिंता के पीएसएल देख रहे हैं क्योंकि ये जो इतना इत्मिनान हैं उसके पीछे फ़ौजी जवान हैं.''

Arslan Yaqoob@ArslanYaqoob73

1 billion Hindus Are ready To attack Us And we 200 millions Pakistani Are enjoying #PSL without Any stress
Ye jo itna Itminan hy us k peeche Foji jawan Hain#PakistanArmy


खुर्रम केटीएस नाम के एक ट्विटर हैंडल ने लिखा है, ''भारत की तरफ से हवाई हमले की पहली जानकारी भारत के कृषि मंत्री ने दी है, पता करो टमाटर फेंक कर तो नहीं मारे हैं.''

 @KhuramKTS

خرم سلیم@KhuramKTS
बबीबीसी हिंदी से साभार :
https://www.bbc.com/hindi/social-47368398

No comments: