सारांश
- सातवें और आख़िरी चरण का मतदान जारी
- चंडीगढ़ और सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट शामिल
लाइव रिपोर्टिंग
- अंतिम चरण के दौरान इंदौर लोकसभा सीट पर भी वोट डाले जा रहे हैं. इस बार बीजेपी ने यहां शंकर लालवानी और कांग्रेस ने पंकज सांघवी को अपना उम्मीदवार बनाया है.
- देश में जहां 59 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है. वहीं, तमिलनाडु की सुलूर विधानसभा सीट पर हो रहे उप-चुनाव के लिए भी मतदान जारी है.
- जालंधर के गढ़ी गांव में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतज़ार करते क्रिकेटर हरभजन सिंह.
- बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पटना साहिब लोकसभा सीट के पंत नगर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. पटना साहिब सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा और बीजेपी उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद के बीच कड़ी टक्कर है.
- पटना में वोट डालने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से कहा कि चुनाव प्रक्रिया को इतना लंबा नहीं होना चाहिए, हर चरण के मतदान में एक लंबा अंतराल था और इस पर एक राय बनाने के लिए वह सभी पार्टियों के नेताओं को पत्र लिखेंगे.
- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के एक मतदान केंद्र पर मत डाला. गोरखपुर से बीजेपी की ओर से रवि किशन उम्मीदवार हैं.
- आख़िरी चरण में पश्चिम बंगाल की नौ सीटों पर मत डाले जा रहे हैं. कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाक़े में एक मतदान केंद्र की तस्वीर.
- लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण का मतदान शुरू हो चुका है. इस चरण में उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की 59 सीटों पर मतदान हो रहे हैं.










No comments:
Post a Comment