कश्मीरी प्रदर्शनकारियों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग के पास फेंके पत्थर: तस्वीरें


फ्रीडम मार्च, कश्मीरइमेज कॉपीरइटGAGAN SABHARWAL/BBC
Image captionब्रिटेन की राजधानी लंदन में रहने वाले ब्रिटिश कश्मीरियों ने कश्मीर में जारी प्रतिबंधों के ख़िलाफ़ विरोध में एक मार्च निकाला, इसे फ्रीडम मार्च कहा गया.

ब्रिटेन में रहने वाले कश्मीरियों ने भारत प्रशासित कश्मीर में जारी प्रतिबंधों के ख़िलाफ बुधवार को लंदन में विरोध प्रदर्शन किया.
इसे 'फ़्रीडम मार्च' का नाम दिया गया. शुरू में यह मार्च शांतिपूर्ण था लेकिन भारतीय उच्चायोग के पास पहुंचकर इसने उग्र रूप ले लिया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने वहां पत्थर, अंडे, टमाटर और जूते-चप्पल फेकें.
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लिखा है कि प्रदर्शनकारियों ने वहां स्मॉग बम और बोतलें फेकीं और भारतीय उच्चायोग की खिड़कियां तोड़ने की कोशिश की.
भारतीय उच्चायोग ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें खिड़की का कांच चटका हुआ है. समाचार एजेंसी पीए के मुताबिक, इस मामले में दो लोग गिरफ़्तार किए गए हैं.
लंदन के मेयर सादिक़ ख़ान ने भारतीय उच्चायोग की इमारत में तोड़-फोड़ की आलोचना की है.

फ्रीडम मार्च, कश्मीरइमेज कॉपीरइटGAGAN SABHARWAL/BBC
Image captionकई बैनरों पर कश्मीर में संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को लागू करने की बात भी लिखी गई थी. 5 अगस्त को भारत सरकार ने भारत प्रशासित कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के कई प्रावधानों को निष्प्रभावी कर दिया था.
फ्रीडम मार्च, कश्मीरइमेज कॉपीरइटGAGAN SABHARWAL/BBC
Image captionइस मार्च में हज़ारों लोग शामिल हुए, जिसमें ब्रिटेन में रहने वाले कश्मीरी जो हिंदुस्तान और पाकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं साथ ही कुछ खालिस्तान समर्थक भी शामिल हुए.
फ्रीडम मार्च, कश्मीरइमेज कॉपीरइटGAGAN SABHARWAL/BBC
Image captionयह 'फ्रीडम मार्च' पार्लियामेंट स्क्वायर से शुरू हुआ और इसे भारतीय उच्चायोग के पास खत्म हुआ.
फ्रीडम मार्च, कश्मीरइमेज कॉपीरइटGAGAN SABHARWAL/BBC
Image captionप्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना था कि कश्मीर में आम जनता के हक़ छीने जा रहे हैं और उनका उत्पीड़न हो रहा है. हालांकि भारत सरकार अपनी तरफ से हालात सामान्य होने का दावा करती रही है.
फ्रीडम मार्च, कश्मीरइमेज कॉपीरइटGAGAN SABHARWAL/BBC
Image captionलंदन में इससे पहले 15 अगस्त को भी कश्मीर के मुद्दे पर एक विरोध प्रदर्शन आयोजित हो चुका है. इन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वो कश्मीर की आज़ादी चाहते हैं.
फ्रीडम मार्च, कश्मीरइमेज कॉपीरइटGAGGAN SABARWAL/BBC
Image captionप्रदर्शनकारियों ने उच्चायोग के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर भी फेंके. इसी सिलसिले में भारतीय उच्चायोग की इमारत के कांच पर पत्थर जा लगा.
https://www.bbc.com/hindi/international-49571930#share-tools

No comments: