Skip to main content

मोदी-ट्रंप की मुलाक़ात पर क्या बोला अंतरराष्ट्रीय मीडिया


ट्रंप-मोदीइमेज कॉपीरइटREUTERS
अमरीका के ह्यूस्टन में रविवार को हाउडी मोदी कार्यक्रम का रंगारंग और भव्य आयोजन ना केवल भारतीय टीवी न्यूज़ चैनलों और अख़बारों की सुर्ख़ियां बना बल्कि पश्चिमी अख़बारों में भी इस बारें में काफ़ी चर्चा हुई है.
वॉशिंगटन पोस्ट ने इस बात को ख़ासतौर पर रेखांकित किया है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की तारीफ़ों के पुल बांधे हैं.
बक़ौल वॉशिंगटन पोस्ट, नरेंद्र मोदी ने ट्रंप की तारीफ़ करते हुए कहा, ''उनका नाम इस धरती पर कौन नहीं जानता. जब वो इस महान देश में सर्वोच्च पद तक नहीं पहुंचे थे, तब भी ट्रंप एक जाना-पहचाना नाम था. सीईओ से कमांडर इन चीफ़ तक. बोर्डरूम से ओवल ऑफ़िस तक. स्टूडियो से वैश्विक मंच तक.''
वॉशिंगटन पोस्ट लिखता है कि मोदी ने ट्रंप की तारीफ़ करके अमरीका के साथ भारत के तनाव को कम करने की कोशिश की है.
अख़बार लिखता है कि अमरीका ने भारतीय स्टील और एल्यूमिनियम आयात पर शुल्क बढ़ाया था, तभी से भारत ट्रंप प्रशासन के साथ कारोबारी तनाव कम करने के तरीक़े खोज रहा था.
ट्रंप-मोदीइमेज कॉपीरइटREUTERS
न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने पहले पन्ने पर नरेंद्र मोदी और ट्रंप की वो तस्वीर छापी है जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ मज़बूती से थामे आगे बढ़ रहे हैं और आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों का अभिवादन कर रहे हैं.
अख़बार लिखता है कि इस आयोजन के ज़रिए ट्रंप ने भारतीय-अमरीकियों को लुभाने की कोशिश ज़रूर की है, लेकिन नरेंद्र मोदी के समर्थन के बावजूद उनका वोट हासिल करना आसान नहीं होगा.
ट्रंप-मोदीइमेज कॉपीरइटEPA
अख़बार ने इस बात का भी ज़िक्र किया है कि 'दंगों में भूमिका' की वजह से अमरीका ने कभी उन्हें वीज़ा देने से मना कर दिया था, लेकिन उसके बाद मोदी ने एक लंबा सफ़र तय किया है.
ट्रंप-मोदीइमेज कॉपीरइटAFP GETTY
अख़बार लिखता है कि मोदी ने जब अपने चुनावी नारे में ट्रंप को फिट करते हुए कहा- 'अबकी बार ट्रंप सरकार', ये सुनकर राष्ट्रपति ट्रंप चहक उठे.
लंदन के गार्डियन अख़बार ने लिखा है कि अमरीका और भारत दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाले दो सबसे शक्तिशाली लोकतंत्र हैं और दोनों का नेतृत्व दक्षिणपंथी नेताओं के हाथ में है.
ट्रंप-मोदीइमेज कॉपीरइटEPA
अख़बार लिखता है कि ह्यूस्टन में मोदी-ट्रंप की इस तरह मुलाक़ात थोड़ी अजीब लगी.
अख़बार ने इस बात को ख़ासतौर पर रेखांकित किया है कि एक विदेशी नेता अमरीकी ज़मीन पर कार्यक्रम करता है और अमरीकी राष्ट्रपति को उसमें आमंत्रित किया जाता है जिसे राष्ट्रपति ट्रंप ख़ुशी-ख़ुशी स्वीकार कर लेते हैं.
वहीं अल जज़ीरा ने लिखा है कि अमरीका की धरती पर किसी विदेशी नेता के लिए इस तरह लोगों का उमड़ना अपने आप में एक दुर्लभ नज़ारा था, वो भी तब जब अमरीका और भारत के बीच कारोबारी तनाव है.
प्रदर्शनकारीइमेज कॉपीरइटREUTERS
अल जज़ीरा ने अपनी ख़बर में इस बात की चर्चा की है कि स्टेडियम के भीतर जब मोदी का जलसा चल रहा था, तब स्टेडियम के बाहर 'हज़ारों लोग' मोदी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे थे. ये प्रदर्शनकारी भारत प्रशासित कश्मीर और अन्य जगहों पर अल्पसंख्यकों के कथित मानवाधिकार हनन का मुद्दा उठा रहे थे.
साभार:- 

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...