दिल्ली के जाफराबाद में सेना की वर्दी में घूम रहे लोग,सेना ने कहा हमारे लोग नहीं है एक्शन लेंगे
नई दिल्ली. नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित जाफराबाद (Jafrabad Delhi) में हो रहे प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की एक फुटेज सामने आई है जिसमें वह भारतीय सेना (Indian Army) के जवानों सरीखी वर्दी पहन रखी है.
करीब 1.04 मिनट के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कथित तौर पर दिल्ली पुलिस के जवान, भारतीय सेना सरीखी वर्दी पहन कर जाफरादबाद मेट्रो स्टेशन पर दिख रहे हैं. इस पूरे घटनाक्रम पर भारतीय सेना ने कहा है कि वह जांच कर एक्शन लेगी.
समाचार एजेंसी ANI द्वारा ट्वीट किये गए एक वीडियो पर सोमवार को प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय सेना के प्रवक्ता के ट्विटर अकाउंट से लिखा गया स्पष्ट कर दें कि ‘आंतरिक सुरक्षा के लिए भारतीय सेना की तैनाती नहीं की गई थी.’
ANI की एक रिपोर्ट के अनुसार,’भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने की वर्दी पहने राज्य पुलिस बलों और निजी सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
ADVERTISING
‘ भारतीय सेना के सूत्रों ने कहा कि नीतिगत दिशानिर्देश हैं जिसके अर्धसैनिक और राज्य पुलिस बल को सेना द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली वर्दी नहीं पहन सकते.
दोस्तों गोदी मीडिया के दौर मेंHindi News से जुड़े अपडेट और सच्ची खबरे लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ telegram पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

No comments:
Post a Comment