लाइव रिपोर्टिंग

  1. कांग्रेस ने कहा, सिंधिया को पार्टी से निकाला

    कांग्रेस ने एक बयान जारी कर लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है.
  2. ट्विटर पर जारी की इस्तीफ़े की चिट्ठी

    सिंधिया ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफ़े की कॉपी ट्विटर पर जारी कर दी है.
  3. सोमवार को दिया इस्तीफ़ा

    सिंधिया ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को सोमवार को ही इस्तीफ़ा भेज दिया था लेकिन उस ख़त को उन्होंने मंगलवार को सार्वजनिक किया.
  4. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी

    मध्य प्रदेश में जारी राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस से नाराज़ चल रहे पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है.
    ज्योतिरादित्य सिंधिया