Skip to main content

बिहार में जरूरी सेवाएं ‘पास’ मुक्त, अब कार्यालय के पहचान पत्र पर आने-जाने की होगी अनुमति



73

0

परिवहन विभाग ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर यात्री वाहनों के परिचालन के संबंध में सूबे के सभी जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक-पुलिस अधीक्षक को पत्र जारी कर निर्देश दिया है. परिवहन सचिव ने पत्र में कहा है कि लॉकडाउन में पैसेंजर वाहनों का परिचालन पूर्णत: बंद रहेगा. लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग को सख्ती से लागू करने के लिए निजी वाहनों के मूवमेंट को नियंत्रित करने का निर्देश दिया गया है.


परिवहन विभाग के सचिव ने कहा है कि सरकारी वाहनों और सरकारी कार्य के प्रयोग में लाये जानेवाले अन्य वाहनों के लिए सशर्त छूट दी है. अब इन लोगों को पास की जरूरत नहीं होगी. उन्होंने कहा है कि पटना हाईकोर्ट, जिला व्यवहार न्यायालय, केंद्र और राज्य सरकार के अनुमान्य कार्यालयों, केंद्र और राज्य सरकार के उपक्रमों, बैंकों, राज्य के विभिन्न बोर्ड-निगम-सोसायटी-विभिन्न आयोग के पदाधिकारी और कर्मियों को कार्यालय आने-जाने के लिए निजी वाहन (दो पहिया- चार पहिया) का उपयोग करते हैं, तो उन वाहनों के लिए भी पास की आवश्यकता नहीं होगी. साथ ही शर्त है कि इन लोगों के पास कार्यालय का पहचान पत्र हो. ऐसे वाहनों को भी पहचान पत्र के आधार पर ही छूट मिलेगी.


इनके अलावा आवश्यक सेवाएं, जैसे- विद्युत आपूर्ति, टेलीकॉम, मोबाइल नेटवर्क, डेयरी उद्योग, बैंक एटीएम, नगर निकाय कर्मी, चिकित्सा सेवा, पेट्रोल पंप, एलपीजी वितरण, रेलवे, एयरपोर्ट, पोस्ट ऑफिस और अन्य आवश्यक सेवाओं के पदाधिकारियों और कर्मियों को भी कार्यालय के पहचान पत्र के आधार पर आने-जाने की अनुमति होगी. साथ ही सरकारी एवं निजी अस्पताल, लैब, दवा दुकान के डॉक्टर एवं अन्य कर्मियों को भी पहचानपत्र के आधार पर आने-जाने की अनुमति होगी.


मीडियाकर्मियों को भी उनके वैध पहचान पत्र के आधार पर आने-जाने की अनुमति होगी. इनके अलावा सभी मालवाहक वाहन, कृषि उत्पादों, पशु उत्पाद आदि की ढुलाई में लगे मालवाहक वाहनों के लिए वाहन पास की जरूरत नहीं होगी. साथ ही पत्र में कहा गया है कि विभिन्न आवश्यक सेवाओं के लिए 14 अप्रैल, 2020 तक के लिए जारी किये गये पास को 20 अप्रैल, 2020 तक के लिए अवधि विस्तार का आदेश दिया गया है.


मालूम हो कि सरकारी वाहन एवं आपातकालीन सेवा में लगे वाहनों को छोड़ कर अन्य निजी वाहनों को बिना किसी आपातकालीन कारण या पास के नहीं चलने का निर्देश सोमवार को दिया गया था. पहले कहा गया था कि अस्पताल, अनुमति प्राप्त संस्थान, दुकान एवं कार्यस्थल पर जाने के लिए सभी वाहनों के लिए पास निर्गत किये जायेंगे. पास में कहां-से-कहां तक जाना है, इसका स्पष्ट वर्णन भी करना था.


Sources:-Prabhat Khabar
https://www.ekbiharisabparbhari.com

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23