Skip to main content

चीनी वैज्ञानिकों का दावा, भारत से दुनिया भर में फैला कोरोना वायरस-प्रेस रिव्यू

 


कोरोना संक्रमण
इमेज कैप्शन,

सांकेतिक तस्वीर

चीनी वैज्ञानिकों के एक दल ने दावा किया है कि कोरोना वायरस पहली बार भारत से होकर दुनिया भर में फैला.

नवभारत टाइम्स ने यह ख़बर ब्रितानी अख़बार डेली मेल के हवाले से छापी है. ख़बर के मुताबिक़ चीनी ऐकेडमी ऑफ़ साइंसेज़ के वैज्ञानिकों की एक टीम का कहना है कि कोरोना वायरस संभवत: साल 2019 की गर्मियों में भारत में पैदा हुआ था.

चीनी वैज्ञानिकों का दावा है कि कोरोना वायरस जानवरों से होकर गंदे पानी के ज़रिए इंसानों में पहुँच गया. इसके बाद यह भारत से चीन के वुहान पहुँचा, जहाँ इसकी पहचान हुई.

चीनी वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि भारत की "लचर स्वास्थ्य व्यवस्था और युवा आबादी के कारण कोरोना वायरस कई महीनों तक बिना पकड़ में आए लोगों को संक्रमित करता रहा."

हालाँकि दूसरे देशों के वैज्ञानिकों ने चीनी वैज्ञानिकों के इस दावे को ग़लत बताया है. ब्रिटेन की ग्लास्गो यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ डेविड रॉबर्ट्सन ने कहा है कि चीनी वैज्ञानिकों का शोध त्रुटिपूर्ण है और यह कोरोना वायरस के बारे में जानकारी में कोई इज़ाफ़ा नहीं करता.

फ़िलहाल, विश्व स्वास्थ्य संगठन चीन में कोरोना वायरस के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रहा है. डब्ल्यूएचओ ने भी इसके लिए अपना एक जाँच दल चीन भेजा है.

कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान प्रांत में सामने आया था.

उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे
इमेज कैप्शन,

उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे

बीजेपी के स्तर पर नीचे नहीं आऊंगा: उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि बीजेपी ने उनके परिवार के बारे में व्यक्तिगत टिप्पणियाँ की हैं लेकिन वो कभी उतना 'नीचे नहीं गिरेंगे'.

उद्धव ठाकरे ने यह बात अंग्रेज़ी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक विस्तृत इंटरव्यू में कही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में शिवसेना प्रमुख ने कहा कि वो

बीजेपी के स्तर पर नीचे गिरकर उन पर हमला नहीं बोलते. उद्धव ठाकरे ने कहा, "मैं किसी पर व्यक्तिगत हमला करने से हमेशा दूर रहता हूँ. मैं उन मुद्दों पर बोलता हूँ जिनका असर मेरे राज्य पर पड़ता है. उन्होंने (बीजेपी) ने मेरे परिवार पर जिस तरह की व्यक्तिगत टिप्पणियाँ की हैं, मैं वैसा नहीं करता. वो आज जिस तरह मेरे परिवार पर हमला बोल रहे हैं वो उनकी राजनीति का स्तर दिखाता है."

कोरोना संक्रमण

राजनीति से ऊपर उठकर कोरोना से निबटिए: सुप्रीम कोर्ट

भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने सभी राजनीतिक पार्टियों को फटकार लगाते हुए कहा है कि कोरोना महामारी दिन पर दिन गंभीर होती जा रही है, ऐसे में पार्टियों को राजनीति से ऊपर उठकर इससे निबटना होगा.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने इस ख़बर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है. ख़बर के अनुसार शीर्ष अदालत ने गुजरात के राजकोट में कोविड-19 अस्पताल में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया और इस बारे में राज्य सरकार से रिपोर्ट भी माँगी.

जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस आरएस रेड्डी और जस्टिस एमआर शाह की बेंच ने देश भर में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों का ज़िक्र किया और कहा कि राज्यों को हालात का मुकाबला करने के लिए राजनीति से ऊपर उठना होगा.

अदालत ने कहा, "अब वक़्त आ गया है जब देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए नीतियाँ, दिशा-निर्देश और ज़रूरी प्रक्रियाओं को लागू कराने के लिए कड़े कदम उठाए जाएँ."

इन ख़बरों के अलावा किसानों के आंदोलन और जीडीपी में गिरावट की ख़बर को लगभग सभी अख़बारों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है.

https://www.bbc.com

छोड़िए YouTube पोस्ट, 1
वीडियो कैप्शनचेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट YouTube समाप्त, 1

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...