उत्तरी इसराइल पर लेबनान की तरफ़ से कई रॉकेट हमले किए गए हैं. इसराइली सेना का कहना है कि चार रॉकेट दागे गए हैं. इसराइली सेना का कहना है कि एक रॉकेट को इंटरसेप्टर ने नष्ट कर दिया, दूसरा एक खुले खेत में जाकर गिरा और दो अन्य भूमध्यसागर में जाकर गिरे. इसराइल की सेना ने कहा है कि जवाब में उसने लेबनान की ज़मीन पर स्थित कई टारगेट पर हमले किए हैं. टाइम्स ऑफ़ इसराइल के मुताबिक़ हइफ़ा और आसपास के कई शहरों में लोगों को चेतावनी देने के लिए सायरन बजाए गए. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह लेबनान से ही काम करता है. वर्ष 2006 में हिज्बुल्लाह और इसराइल के बीच महीने भर लड़ाई चली थी.


No comments:
Post a Comment