LIVE Bihar Lockdown Extension बिहार में लॉकडाउन- 4 के बाद अगले लॉकडाउन को लेकर फैसला के लिए आपदा प्रबंधन समूह की बैठक संपन्न हो चुकी है। अगले चरण के लॉकडाउन में कई राहत दी गई है। लॉकडाउन की पल-पल की अपडेट जानकारी के लिए पढ़ते रहें खबर।
पटना, ऑनलाइन डेस्क। LIVE Bihar Lockdown Extension बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण (CoronaVirus Infection) की रफ्तार कम होने के बाद राज्य सरकार अब लॉकडाउन के अगले चरण (Lockdown- 5) से धीरे-धीरे अनलॉक (Unlock) के मूड में है। इसे लेकर आज आपदा प्रबंधन समूह (Crisis Management Group) की बैठक में अंतिम फैसला हो गया है। कुछ और छूटों के साथ लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन के कारण परेशान व्यवसायी वर्ग को दुकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने के समय में वृद्धि सहित और छूटें दी गईं हैं। नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) में भी राहत दी गई है।
LIVE Bihar Lockdown Extension Updates
12:30 PM: लॉकडाउन में मिली बड़ी छूट। कल से प्रभावी होगा नया आदेश। दुकानों के खोलने का समय और बढ़ा। शाम पांच बजे तक खुलेंगी दुकानें। अभी तक दोपहर दो बजे तक था समय।राज्य भर में लागू होगा नाईट कर्फ्यू। दिन में गाड़ियों के परिचालन पर रोक नहीं। शाम 7 से सुबह 5 बजे तक रहेगा नाईट कर्फ़्यू। खुल सकेंगे निजी कार्यालय। 50 फीसद रखनी होगी उपस्थिति। अभी तक थी वर्क फ्रॉम होम की अनुमति। सरकारी कार्यालयों में भी 50 फीसद उपस्थिति।


No comments:
Post a Comment