Skip to main content

मां-बाप की इन 5 गलतियों की वजह से बच्चे बन जाते हैं उनके दुश्मन ....

 

मां-बाप की इन 5 गलतियों की वजह से बच्चे बन जाते हैं उनके दुश्मन, मन ही मन करने लगते हैं नफरत

कई बार पैरेंट्स जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो उन्हें बच्चों की नजरों में दुश्मन बना देती हैं। खासतौर से जैसे-जैसे बच्चों की उम्र बढ़ती है, मां बाप की ये आदतें बच्चों को मन ही मन काफी इरीटेट करने लगती हैं।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
Fri, 31 Jan 2025, 08:24:AM
whatsappgogleNewsFollow Us on
मां-बाप की इन 5 गलतियों की वजह से बच्चे बन जाते हैं उनके दुश्मन, मन ही मन करने लगते हैं नफरत

बच्चों की सही परवरिश करना बहुत ही चुनौती भरा काम होता है। हर पैरेंट्स अपना बेस्ट देना चाहते हैं लेकिन कई बार जाने-अनजाने में ही सही पैरेंट्स कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो बच्चों और उनके बीच के रिश्ते में दरार डालने का काम करती हैं। खासतौर से जैसे-जैसे बच्चों की उम्र बढ़ती है, उनके सोचने-समझने और बिहेवियर में भी एकदम से काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिलता है। उम्र के इस पड़ाव पर बच्चों और पैरेंट्स के बीच कई बार काफी मतभेद भी देखने को मिलता है और कई बार स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि बच्चों को अपने मां-बाप ही दुश्मन दिखाई देने लगते हैं। इसके पीछे कई बार पैरेंट्स की कुछ गलतियां भी जिम्मेदार होती हैं, जिन्हें आमतौर पर पैरेंट्स समय रहते नहीं समझ पाते। आज हम इन्हीं पेरेंटिंग मिस्टेक्स के बारे में जानेंगे, जिन्हें आपको हर हाल में अवॉइड करना चाहिए।

बच्चों के इमोशन को ना समझना

उम्र बढ़ने के साथ-साथ बच्चे में कई तरह के बदलाव आते हैं। सिर्फ शारीरिक स्तर पर ही नहीं बल्कि मानसिक स्तर पर भी बच्चा काफी कुछ नया महसूस कर रहा होता है। किसी के प्रति प्रेम, अट्रैक्शन, लगाव, जलन और एग्रेशन जैसे कई इमोशन इस दौरान बच्चे में देखने को मिलते हैं, जो कि इस उम्र में बिल्कुल नॉर्मल हैं। लेकिन जब पैरेंट्स ही बच्चों की इन भावनाओं को दरकिनार कर देते हैं और एक बार भी उन्हें समझने की कोशिश नहीं करते, तो बच्चों को माता-पिता से एक अलगाव की भावना महसूस होने लगती है।

हद से ज्यादा रोक-टोक करना

पैरेंट्स होने के नाते ये आपका हक और कर्तव्य दोनों बनता है कि आप उसे गलत चीजों के लिए टोकें। लेकिन आपको यह भी समझना होगा कि हद से ज्यादा रोक-टोक भी सही नहीं है। खासतौर से जब बच्चे की उम्र बढ़ रही है, तो उस दौरान आपको हद से ज्यादा दखलंदाजी से बचना चाहिए। हर बार कहां जा रहे हो, किसके साथ हो, ये कौन लगता है; जैसे सवाल बच्चों को एक समय के बाद चुभने लगते हैं और वो आपसे इरिटेट होने लगता है।

अपनी पसंद बच्चे पर थोपना

पैरेंट्स अपने बच्चों को ले कर तमाम तरह के सपने सजाते हैं, जो बिल्कुल नॉर्मल है। लेकिन जब आप अपने सपने, अपनी ख्वाहिशें और यहां तक कि अपनी पसंद और ना पसंद भी बच्चे पर थोपने लगते हैं, तो ये चीजें बच्चे को बहुत दमघोंटू लगने लगती हैं। जब बच्चा बड़ा होने लगता है तो वो अपनी एक अलग पहचान बनाने की कोशिश करता है। वो अपनी पसंद ना पसंद को ले कर और अवेयर होता है। इस दौरान जब पैरेंट्स उसके विचारों को दरकिनार कर अपनी पसंद उसपर थोपने लगते हैं, तो ये चीजें उसके मन में पैरेंट्स के लिए खटास पैदा करती हैं।

बच्चों को रिस्पेक्ट ना देना

बच्चे की बढ़ती उम्र के साथ पैरेंट्स को भी अपने बिहेवियर पर जरूर गौर करना चाहिए। ज्यादातर पैरेंट्स यही गलती कर बैठते हैं। वो यह समझ नहीं पाते कि बच्चा बड़ा हो रहा है और अब उसके लिए भी सेल्फ रिस्पेक्ट, सेल्फ वैल्यू जैसी चीजें मायने रखने लगी हैं। ऐसे में किसी के भी सामने बच्चे के बारे में भला-बुरा बोलना, हमेशा बच्चे को खरी-खोटी सुनाना और उसे बिल्कुल भी रिस्पेक्ट ना देना; आपको उसकी नजरों के आगे एक विलेन बना सकता है। ऐसे स्थिति में कई बार बच्चे पैरेंट्स को रिस्पेक्ट देना भी बंद कर सकते हैं।

बच्चे से जुड़ा हर फैसला खुद करना

पैरेंट्स होने के नाते आपका फर्ज है कि आप बच्चे से जुड़े कुछ जरूरी फैसले खुद लें। लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं कि बच्चे को उसके लाइफ डिसीजन लेने का बिल्कुल भी मौका ना मिले। यहां तक कि उसकी कोई राय तक ना ली जाए। अपने डिसीजन बच्चे पर थोप कर आप अपने और उसके बीच के रिश्ते को कमजोर ही कर रहे हैं। आपका फर्ज है कि बच्चे को सही फैसले लेने के लिए प्रेरित करें। उसके साथ बैठकर बात करें, उसे समझाएं और उसकी सहमति से कोई फैसला लें। इससे बच्चा एक अच्छा डिसीजन मेकर भी बनेगा और साथ ही आपके लिए उसकी रिस्पेक्ट और भी बढ़ जाएगी।

ऐप पर पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख

Comments

Popular posts from this blog

"बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!"

सिमरन प्रजापति  with  Rekha Vinod Jain  and  4 others Mon  ·  क्या खुब लिखा है किसी ने ... "बक्श देता है 'खुदा' उनको, ... ! जिनकी 'किस्मत' ख़राब होती है ... !! वो हरगिज नहीं 'बक्शे' जाते है, ... ! जिनकी 'नियत' खराब होती है... !!" न मेरा 'एक' होगा, न तेरा 'लाख' होगा, ... ! न 'तारिफ' तेरी होगी, न 'मजाक' मेरा होगा ... !! गुरुर न कर "शाह-ए-शरीर" का, ... ! मेरा भी 'खाक' होगा, तेरा भी 'खाक' होगा ... !! जिन्दगी भर 'ब्रांडेड-ब्रांडेड' करने वालों ... ! याद रखना 'कफ़न' का कोई ब्रांड नहीं होता ... !! कोई रो कर 'दिल बहलाता' है ... ! और कोई हँस कर 'दर्द' छुपाता है ... !! क्या करामात है 'कुदरत' की, ... ! 'ज़िंदा इंसान' पानी में डूब जाता है और 'मुर्दा' तैर के दिखाता है ... !! 'मौत' को देखा तो नहीं, पर शायद 'वो' बहुत "खूबसूरत" होगी, ... ! "कम्बख़त" जो भी ...

छिनतई होती रही और सामने से चली गई पुलिस.....

 DB Gaya 28.08.23

Dr Neyaz Khalid ! MBBS FCGP (Delhi) Dr Arun Tiwari's Assistant ! Best General Physician in Patna ! (बेस्ट जनरल फिजिशियन इन पटना )

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre Dr Kausar Nadeem BEMS (Patna)  1.Old Azimabad  Colony Patna 2.New Karimganj Gaya Details k Liye  Call OR WhatsApp _ 7301014009 Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं  #Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009 Best Sexologist || Dermatologist ||Skin Specialist ||Hair Problems ||Kidney Stones ||Tumour ||Glands ||Cysts ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें  Homeopathic Doctor Gaya || Homoeopathic Treatment Gaya || Homeopathic Doctor In Cherki || Khandail || Sagahi || Saiyadih || Takiya|| Sherghati ||Shrichak Gaya ||Bishunpra ||Vishnupura  #Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी  Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain.... मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये ...