दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट/पेपर लीक के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन की चिंगारी अब बिहार के जहानाबाद में बारूद की तरह भड़क उठी है। जहानाबाद आज रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जहाँ सैकड़ों की संख्या में उग्र छात्रों और नौजवानों ने सड़कों पर उतरकर भयंकर तांडव मचाया।
शहर के अंबेडकर चौक से काको मोड़ तक उग्र प्रदर्शन करते हुए उपद्रवियों ने सड़क के बीचों-बीच बने लोहे के डिवाइडरों को तोड़ दिया और कवरेज कर रहे मीडिया रिपोर्टरों को दौड़ा-दौड़ाकर खदेड़ दिया। इतना ही नहीं, आक्रोशित भीड़ ने जहानाबाद जिलाधिकारी (DM) के आवास पर भीषण पथराव कर दिया। स्थिति को बेकाबू होते देख सुरक्षाकर्मियों और एसपी के नेतृत्व में पुलिस बल ने उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए 50 राउंड से ज्यादा हवाई फायरिंग की, जिससे पूरा जहानाबाद गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा
#Jehanabad #JehanabadProtest #StudentProtest #JantarMantar #NEETPaperLeak #BiharStudentMovement #StonePelting #DMResidence #PoliceFiring #AerialFiring #SPJehanabad #BiharPolice #BiharLawAndOrder #BiharNews #JehanabadNews #BreakingNewsBihar #ABPBihar #ABPNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate
Comments