Iran US Conflict के बीच IRGC ने ऐलान किया है कि उसने सीरिया के भीतर अमेरिकी सेना के कमांड सेंटर को निशाना बनाया है. IRGC ने इसको लेकर कहा कि अमेरिकी आक्रामकता के खिलाफ ईरान की एरोस्पेस फोर्स ने सीरिया के Al-Tanf इलाके में अमेरिकी सेना के विशेष ऑपरेशन कमांड सेंटर को निशाना बनाया है. ईरानी एरोस्पेस के मुताबिक, इस कार्रवाई में अमेरिका का एक रडार सिस्टम और कई विशेष हेलीकॉप्टर उड़ा दिए गए हैं, जबकि बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिकों को भी निशाना बनाया गया है. ईरानी सेना का कहना है कि उसकी ये कार्रवाई पिछली रात अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ की गई आक्रामकता का जवाब है. हालांकि, अमेरिकी न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने IRGC के इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है. वहीं, दूसरी तरफ अमेरिकी सेना का कहना है कि वो पहले ही सीरिया के अल-तनफ इलाके से निकल गई थी. जो सीरिया, जॉर्डन और इराक को जोड़ने वाला एक ट्राइएंगल बॉर्डर इलाका है.
#iran #khamenei #iranusnews #iransyria #iranusconflict #iranisraelconflict #tehrannews #mojtabakhamenei #middleast #breaking_news #irannews #trump #netanyah
Comments