गुजरात में क्यों रोकी गई दलितों की बारात

गुजरात, दलित
गुजरात में पिछले कुछ दिनों में गांवों में दलितों की बारात में दूल्हे को घोड़ी ना चढ़ने देने के मामले सामने आ रहे हैं.
पिछले दिनों मेहसाणा जिले के ल्होर गांव में दलित दूल्हे के घोड़ी चढ़ने पर ऊंची जाति के लोगों ने गांव के दलितों का बहिष्कार कर दिया था. इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था.
इसके बाद अरवल्ली ज़िले के मोढासाके खम्भीसर गांव में ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां पर दलित दूल्हा जब घोड़ी पर चढ़ा तो ऊंची जाति के लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और मामले को काबू में करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा. हालात की गंभीरता को देखते हुए यहां पुलिस फ़ोर्स तैनात करनी पड़ी.
आखिर गांव में हुआ क्या
खम्भीसर गांव में जयेश राठौड़ ने अपनी शादी में डीजे के साथ घोड़ी पर बैठ कर बारात निकालने का फ़ैसला किया. जैसे ही ये बात गांव वालों को पता चली उन्हें धमकियां मिलने लगीं.
इन धमकियों के बाद जयेश के परिवार ने बारात निकालने के लिए पुलिस से सुरक्षा की मांग की. पुलिस के आने के बावजूद गांव वालों ने जिस रास्ते से बारात जानी थी वहां हवन और राम भजन बजाने शुरू कर दिए.
गुजरात, दलित
Image captionजयेश राठौड़
जयेश के पिता डाह्या भाई ने बीबीसी से बात करते हुए कहा, ''इस कारण हम बारात आगे नहीं ले जा सकते थे. पुलिस ने इन लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन इन लोगों ने हम दलितों को बहुत परेशान किया. ''
हालांकि काफ़ी मशक्कत के बाद पुलिस की मौजूदगी में जयेश की बारात निकल सकी.
पुलिस क्या कहती है
बीबीसी से बात करते हुए अरवल्ली के पुलिस अधिकारी मयूर पाटिल ने बताया, '' हमने लोगों को समझाने की रोशिश की लेकिन वे लोग काफ़ी उग्र थे. गांव में दो गुटों के बीच पत्थरबाज़ी हुई जिसे कंट्रोल करने के लिए हमें लाठीचार्ज करना पड़ा. इस मामले में हमने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. ''
जिस हम इस गांव पहुंचे उस वक्त तक यहां पुलिस बल तैनात थी.
गुजरात, दलित
साबरकांठा में भी ऐसा मामले आया सामने
साबरकांठा के प्रांतीज में अनिल राठौड़ नामक दलित युवक की बारात में भी उनके घोड़ी चढ़ने पर ऊंची जाति के लोगों ने ऐसा ही बवाल मचाया था.
अनिल के पिता रमेश भाई राठौड़ ने बीबीसी को बताया, '' मंदिर जाने के बाद बारात निकलने वाली थी लेकिन हमें वहां जाने से रोका गया. हमें डीजे ना बजाने को भी कहा गया. हमें पहले से ही डर था इसीलिए हमने पुलिस से मदद मांगी थी. फिर भी तनाव बढ़ा और बारात को तीन घंटे तक रोक कर रखा गया. डर की वजह से हमारा डीजे वाला और फोटोग्राफ़र भी भाग गए. मंदिर पर ताले लगा दिए गए थे हमने ये ताले तोड़ कर दर्शन किए. इसके बाद हम बारात निकाल सके.''
गुजरात, दलित
इस गांव के सवर्ण इस बात से इत्तेफ़ाक नहीं रखते. मनुभाई ठाकोर कहते हैं, ''इस विवाद के पीछे डीजे का शोर ही मुख्य कारण था. हमारे घर में दो लोग बीमार थे तो हमने इनसे कहा कि डीजे की आवाज़ कम कर दें. उन्होंने बिना सोचे समझे ही झगड़ा शुरु कर दिया. हमने मंदिर के दर्शन को लेकर और बारात को लेकर कोई दवाब नहीं बनाया. ''
दलित बनाम ठाकोर की लड़ाई
दलितों के नेता केवल सिंह राठौड़ ने बताया, ''शादी के कार्ड में सिंह लिखना हो या दलितों के मूंछ रखने की बात हो या उनके बारात में घोड़ी चढ़ने की बात हो, इन्हें लेकर दलितों को परेशान किया जा रहा है. इससे साफ़ होता है कि गुजरात में दलितों को अछूत और अलग-थलग करने की कोशिश की जा रही है.''
गुजरात, दलितइमेज कॉपीरइटFACEBOOK/ALPESH THAKOR
जबकि ठाकोर समुदाय के नेता और कांग्रेस से अलग हुए अल्पेश ठाकोर ने बीबीसी गुजराती से कहा, '' हाल ही में जो घटनाएं गुजरात में हुई हैं. उनमें ठाकोर सेना के शामिल होने की झूठी बातें फैलाकर ठाकोर सेना को बदनाम किया जा रहा है. इससे पहले उत्तर भारतीय और बाहरी राज्य के लोगों के आने के मामले में मुझे बदनाम करने की कोशिश की गई थी. मैं मेरे क्षेत्र में दलित भाइयों की शादी में ठाकोर सेना के साथ जाता हूं और वहां जय भीम के नारे भी लगाता हूं. मैं मानवता में यकीन रखता हूं. लेकिन ऐसी घटनाएं मुझे बदनाम करने के लिए की जा रही हैं. ''
इस मामले में राज्य के सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री ईश्वर परमार से हमने बात करने की कोशिश की संपर्क भी साधा लेकिन हमें कोई जवाब नहीं मिला.
भार्गव परिख
बीबीसी हिंदी से साभार 

Best Jewellery Shops in Patna (बेस्ट ज्वेलरी शॉप्स...

लिंक पे क्लिक कर के जानें ---------
https://biharbroadcasting.blogspot.com/2019/06/best-jewellery-jewellers-diamond-gold.html?m=1

BJP Activist Arrested For Allegedly Sharing Mamata Banerjee's Morphed Photo Moves Supreme Court

Posted by Chandrashekar Srinivasan | Updated: May 13, 2019

BJP youth wing worker Priyanka Sharma, who was arrested on Friday for allegedly sharing a morphed photo of West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee, has moved the Supreme Court against her arrest. The court has agreed to hear the matter tomorrow.
Ms Sharma's lawyer told the court that her 26-year-old client had no choice but to approach the Supreme Court because of a complete strike in the state. She has been in judicial custody since April 25.
Priyanka Sharma is accused of sharing a photo in which Mamata Banerjee's face has been photo-shopped on the form of Bollywood actor Priyanka Chopra; in the original picture, the actor, who voted from the Mumbai North West Lok Sabha constituency in this election, was photographed at the MET Gala event in New York City.
https://www.ndtv.com/india-news/bjp-activist-priyanka-sharma-arrested-for-allegedly-sharing-mamata-banerjees-morphed-photo-goes-to-s-2036749?type=news&id=2036749&category=AllIndia%22

Best Dentists in Patna ! Dr Md Reyaz


मोतिहारी: 70 साल के दिग्गज के सामने 27 साल का युवा- लोकसभा चुनाव 2019

राधा मोहन सिंहइमेज कॉपीरइटRADHA MOHAN/ TWITTER
बिहार बीजेपी ही नहीं बल्कि मौजूदा केंद्र सरकार के पॉवरफुल कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह छठी बार पूर्वी चंपारण से संसद पहुंचने की तैयारियों में जुटे हैं.
पांच बार के सांसद राधा मोहन सिंह को पूरा भरोसा है कि यहां की जनता उन्हें चुनेगी और देश भर की जनता एक बार फिर से मोदी सरकार को चुनाव जिताएगी.
राधा मोहन सिंह कहते हैं इलाके के लोगों के लिए किया गया उनका काम है और बीते 30 सालों से वे इलाके के लोगों के सुख दुख के साथी रहे हैं.
राधा मोहन सिंह अनौपचारिक बातचीत में कहते हैं कि नमांकन भरने के दिन ही लोगों की भीड़ ने उन्हें निश्चिंत कर दिया था.
इसके बाद उनके समर्थन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनावी रैली कर चुके हैं.
बीजेपी में इस बार ये देखने को मिला है कि मोदी के बाद अमित शाह और योगी आदित्यनाथ स्टार प्रचारक की भूमिका में हैं. अमित शाह और योगी आदित्यनाथ एक ही इलाके में जाने से बचते हैं.
लेकिन पूर्वी चंपारण में अमित शाह की रैली के बाद चुनाव प्रचार के आखिरी दिन योगी आदित्यनाथ भी अरेराज में चुनाव प्रचार करने पहुंचे.
राधा मोहनइमेज कॉपीरइटRADHA MOHAN / TWITTER

मोदी के नाम पर चुनाव

अरेराज कॉलेज में योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा के लिए 10 बजे से ही लोगों की भीड़ जुटी थी. दोपहर दो बजे के बाद शुरू होने वाली सभा के लिए जितने लोग पंडाल में थे उससे कहीं ज्यादा लोग बाहर थे.
योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि बिहार में अगर विकास की रफ्तार को कायम रखना है तो लोगों को एक बार फिर से राधा मोहन सिंह को जिताना चाहिए.
योगी आदित्यनाथ ने बतौर कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के कामों की तारीफ़ की और कहा, "मैं जानता हूं वे सात दिन में तीन दिन अपने इलाके में ही रहते आए हैं."
योगी आदित्यनाथ की सभा में ऐसे लोग भी मौजूद थे जो ये मान रहे थे कि राधा मोहन सिंह ने उनके इलाके मे कुछ भी नहीं बदला है लेकिन मोदी को जिताना है क्योंकि देश को मजबूत सरकार चाहिए.
वहीं कुछ लोगों ने ये भी बताया कि इलाके के लोगों के लिए राधा मोहन सिंह हमेशा उपलब्ध रहते हैं. लेकिन राधा मोहन सिंह आखिरी पलों तक तैयारी में कोई कसर नहीं रख रहे हैं.
इसकी वजह ये है कि उनके सामने कांग्रेस के दिग्गज नेता अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश कुमार सिंह हैं.
आकाश सिंह

27 साल के नौजवान से चुनौती

आकाश की उम्र महज 27 साल है और खास बात ये है कि वे उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं.
दिल्ली के संस्कृति स्कूल के बाद लंदन पढ़ने गए आकाश बीच में ही पढ़ाई छोड़कर राजनीति के मैदान में आ गए हैं.
लेकिन पहली बार ही चुनावी घमासान में उनकी टक्कर इलाके के दिग्गज नेता राधा मोहन सिंह से हो रही है.
बिहार प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह क्या अपने बेटे के लिए कोई ज्यादा सुरक्षित सीट नहीं तलाश पाए, इस सवाल के जवाब में वो कहते हैं, "मैंने ये सीट इसलिए चुनी क्योंकि मुझे मालूम है कि ये सबसे आसान सीट है."
अपने भरोसे की वजह बताते हुए वे कहते हैं कि यहां उनके बेटे को अगड़े पिछड़े सबका वोट मिलेगा.
आकाश को जिताने के लिए अखिलेश सिंह हर तरीका आजमा रहे हैं. प्रचार के आखिरी दिन आकाश ने विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी के साथ रोड शो किया तो दोपहर में बाहुबली विधायक अनंत सिंह का रोड शो मोतिहारी की सड़कों पर निकला.
अखिलेश समर्थकों का दावा है कि बिहार में महागठबंधन 15 से 20 सीट जीतेगी और मोदी सरकार की वापसी नहीं होगी.

क्या कहता है जातीय समीकरण

चाहे राधा मोहन सिंह हों या फिर अखिलेश प्रसाद सिंह, दोनों का दावा यही है कि लोग उनको जात से उपर उठकर देखते हैं.
लेकिन बिना जातिगत समीकरणों के बिहार में चुनाव की कहानी पूरी नहीं होती.
मोतिहारी या कहें पूर्वी चंपारण में करीब ढाई लाख वोट भूमिहारों का है. अखिलेश सिंह को अपने स्वजातीय वोट बैंक का साथ मिलने का पूरा भरोसा है. वहीं, इलाके में एक लाख पैंसठ हजार के करीब राजपूत हैं जिन्हें राधा मोहन सिंह के कैंप का माना जा रहा है. यादव और मुस्लिम वोट कुल मिलाकर चार लाख से ज्यादा हैं जिन्हें गठबंधन के खेमे का बताया जा रहा है.
इसके काउंटर में चार लाख के करीब वैश्य मतदाता भी हैं जो बीजेपी के पक्ष में वोट देते आए हैं.
ऐसे में पूर्वी चंपारण सीट का फैसला कौन कर रहा है, इस बारे में एक अरेराज बेतिया रोड पर एक ढाबा चलाने वाले ने बताया- यहां कुशवाहा को वोट जीत हार का फैसला कराएगा. इस समुदाय का वोट पिछले चुनाव में बीजेपी को मिला था.
इलाके मे कुशवाहों का वोट सवा दो लाख है और यही वजह है कि अखिलेश सिंह ने अपने बेटे को उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से उम्मीदवार बनाया है. हालांकि उनके सामने इसी समुदाय का वोट एकजुट रखने की चुनौती है.
जातिगत समीकरणों के अलावा मोतिहारी में सबसे अहम भूमिका बंद पड़े हुए तीन-तीन चीनी मिल भी हैं. 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने यहां चुनावी सभा में कहा था कि अगले चुनाव में यहां आऊंगा तो यहां की चीनी मिल में बनी चीनी की चाय पीकर जाऊंगा.
चीनी मिल तो शुरू नहीं हुए हैं और एक चीनी मिल की ज़मीन ख़रीदने का आरोप भी राधा मोहन सिंह के करीबियों पर लग रहा है. ये भी एक वजह हो सकती है कि मोदी इस बार प्रचार करने नहीं पहुंचे लेकिन गोविंदगंज के लोजपा विधायक राजू तिवारी कहते हैं- जो सीट आसानी से जीत रहे हैं वहां वो अपना समय क्यों दें, उस समय का इस्तेमाल दूसरी सीट पर हो सकता है

प्रदीप कुमार

Best piles Doctors in Patna (बेस्ट पाइल्स डॉक्टर्स इन पटना )

  

Click on  Below Link For more information



________________________________________

Nadeem E Homoeopathic Medicare Centre

Dr Kausar Nadeem

BEMS (Patna) 

1.Old Azimabad  Colony Patna

2.New Karimganj Gaya

Details k Liye 

Call OR WhatsApp _ 7301014009

Note :-कैफियत बता कर डाक से भी दवा मंगवा सकते हैं 


deem E Homeopathic Medicare Centre

Nadeem E Homeopathic Medicare Centre would love your feedback. Post a review to our profile.

https://g.co/kgs/LLiAkKf


Reviews

https://g.co/kgs/TRkjvhk


Photos

https://g.co/kgs/Rcn8frJ

#Khandail के Sayeed Nagar (Gaya) में  #Homeopathy से सभी रोगों ( सर्दी, खाँसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, किडनी का पत्थर, पित्ताशय में पत्थर समेत तमाम छोटी बीमारियों का सस्ता इलाज़! ज्यादा जानकारी के लिए सम्पर्क करें ---7301014009


ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें 


#Best_Homeopathic_Doctor_Sherghati_शेरघाटी 

Jharkhand k Doctors is page par Salana 6000 k hisab se Advertisement de sakte hain....

मुझसे WhatsApp_7301014009 के जरिये जुड़ें ।।

अगर झारखंड में डॉक्टर हैं और चाहते हैं कम समय में हर घर , गली मोहल्ले तक पहचान बनाना तो इस वेबसाइट पर प्रचार जरूर कराएं ।



#Best_HomeoPathic_Piles_Doctor_In_Patna 
Niche k Link par click kar Janen ....