मूर्ति विसर्जन पर रोक गंगा और और इसकी सहायक नदियों में दशहरा, दिवाली, छठ और सरस्वती पूजा जैसे त्योहारों के दौरान मूर्तियों के विसर्जन रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 50,000 रुपए का जुर्माना लगाने निर्देश जारी किया है. स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) की ओर से जारी इस 15 सूत्री निर्देश के अनुसार जिन 11 राज्यों या इसकी सहायक नदियां गुज़रती हैं वहां उनके तट पर मूर्तियों के विसर्जन और पूजा की सामग्री फेंकने पर रोक लगाई जाएगी. साथ ही घाटों की घेराबंदी भी की जाएगी. 11 राज्यों के प्रतिनिधियों और एनएमसीजी अधिकारियों के बीच बैठक के बाद इस पर सहमति बनी है. अधिकारियों को ये निर्देश भी दिए गए हैं कि मूर्तियों के विसर्जन और पूजा सामग्री के कारण बनने वाले कूड़े से निबटने के लिए उचित वैकल्पिक व्यवस्था की जाए.

शेख़ हसीना को भारत दौरे से पहले इमरान का फ़ोन- पाँच बड़ी ख़बरें

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीनाइमेज कॉपीरइटREUTERS
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना के भारत दौरे पर रवाना होने से ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने बुधवार को उनसे फ़ोन पर कई मुद्दों पर बात की.
शेख़ हसीना गुरुवार को चार दिन के दौरे पर भारत आ रही हैं. इस दौरान वो इंडिया इकनॉमिक समिट में शिरकत करेंगी और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाक़ात करेंगी. उनके दौरे के मद्देनज़र ये बातचीत बेहद अहम मानी जा रही है.
दोनों देशों के बीच संबंधों पर नज़र रखने वाले जानकारों के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने के बाद इमरान ख़ान ने पहली बार इस तरह शेख़ हसीना से बातचीत की है.
हाल में दोनों राष्ट्राध्यक्षों की मुलाक़ात सऊदी अरब में हुए इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन की बैठक में हुई थी लेकिन दोनों के बीच औपचारिक तौर पर कोई बातचीत नहीं हुई थी.
हाल में सालों में दोनों देशों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण रहे हैं. दोनों देशों के बीच विदेश सचिव स्तर की बातचीत बीते चार सालों से बंद है और बीते एक साल से बांग्लादेश में पाकिस्तान के कोई राजदूत भी नहीं हैं.
2016 के बाद बांग्लादेश में पाकिस्तान पर चरमपंथी गतिविधियों का वित्तपोषण करने का आरोप लगाते हुए वहां से अपने राजदूत और अधिकारियों को वापिस बुला लिया था.
अजित डोभालइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

डोभाल की सऊदी के क्राउन प्रिंस से मुलाक़ात

फाइनैन्शियल ऐक्शन टास्क फोर्स (एफ़एटीएफ़) की एक अहम बैठक से पहले भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाक़ात की है.
बताया जा रहा है कि अजित डोभाल ने सऊदी के क्राउन प्रिंस को जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा ख़त्म करने के भारत सरकार के फ़ैसले बाद वहां के मौजूदा हालात के बारे में सऊदी क्राउन प्रिंस को जानकारी दी.
सऊदी अरब पहला अरब देश है जो एफ़एटीएफ़ का सदस्य बना है. माना जा रहा है कि अजित डोभाल पाकिस्तान को ब्लैक लिस्ट करने के लिए सऊदी अरब का समर्थन प्राप्त करना चाहते है.
एफ़एटीएफ़ की प्लेनरी सेशन और वर्किंग ग्रुप की बैठकें इसी महीने की 13 से 18 तक होनी हैं.
गंगाइमेज कॉपीरइटEPA

मूर्ति विसर्जन पर रोक

गंगा और और इसकी सहायक नदियों में दशहरा, दिवाली, छठ और सरस्वती पूजा जैसे त्योहारों के दौरान मूर्तियों के विसर्जन रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 50,000 रुपए का जुर्माना लगाने निर्देश जारी किया है.
स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) की ओर से जारी इस 15 सूत्री निर्देश के अनुसार जिन 11 राज्यों या इसकी सहायक नदियां गुज़रती हैं वहां उनके तट पर मूर्तियों के विसर्जन और पूजा की सामग्री फेंकने पर रोक लगाई जाएगी. साथ ही घाटों की घेराबंदी भी की जाएगी.
11 राज्यों के प्रतिनिधियों और एनएमसीजी अधिकारियों के बीच बैठक के बाद इस पर सहमति बनी है.
अधिकारियों को ये निर्देश भी दिए गए हैं कि मूर्तियों के विसर्जन और पूजा सामग्री के कारण बनने वाले कूड़े से निबटने के लिए उचित वैकल्पिक व्यवस्था की जाए.
भारत रेसवे स्टेशनइमेज कॉपीरइटREUTERS
सबसे स्वच्छ रेलवे स्टेशनों में राजस्थान आगे
बुधवार को जारी किए गए रेलवे क्लीनलीनेस सर्वे यानी स्वच्छ रेलवे सर्वेक्षण में टॉप 10 रेलवे स्टेशनों में से 6 राजस्थान के हैं. रिपोर्ट के अनुसार अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, जयपुर, दुर्गापुर और गांधीनगर रेलवे स्टेशन शामिल हैं.
इस सूची के टॉप 10 नामों में साथ ही जम्मू तवी, सूरतगढ़, विजयवाड़ा और हरिद्वार स्टेशन भी शामिल हैं जिन्हें भारत के सबसे स्वच्छ स्टेशन माना गया है.
रेल मंत्री पीयूष गोयल की ओर से जारी इस रिपोर्ट में कुल 720 स्टेशनों को सवच्छता के पैमाने पर आंका गया था.
व्यापारइमेज कॉपीरइटEPA

ईयू के उत्पादों पर अमरीका ने लगया टैरिफ

अमरीका ने यूरोपीय संघ के अलग-अलग उत्पादों पर 25 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का फैसला किया है.
यह फ़ैसला विश्व व्यापार संगठन यानी डब्ल्यूटीओ के विमान निर्माता कंपनी एयरबस को सरकारी सब्सिडी से जुड़े फैसले के बाद लिया गया.
डब्ल्यूटीओ ने बताया था कि यूरोपीय संघ के चार देश ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी एयरबस को मिली गैरकानूनी सब्सिडी वापस लेने में नाकाम रहे हैं.
एयरबस अमरीकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग की प्रतिद्वंदी है.

अमरीका ने भारत को पाकिस्तान को लेकर किया सतर्क


ट्रंपइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES
अमरीका ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा ख़त्म किए जाने के बाद पाकिस्तान में स्थित चरमपंथी संगठन भारत में हमला कर सकते हैं.
हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अमरीका के रक्षा मंत्रालय के एक उच्च अधिकारी ने यह बात कही है. ख़बर में बताया गया है कि अगर पाकिस्तान इन चरमपंथी संगठनों को काबू में रखे तो इन हमलों को रोका जा सकता है.
भारत-प्रशांत सुरक्षा मामलों के सहायक रक्षा सचिव रैंडल शाइवर ने कहा कि कश्मीर पर फ़ैसले के बाद पाकिस्तान सीमा पार हमलों को अंजाम दे सकता है. साथ ही उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि चीन इस तरह का कोई संघर्ष चाहेगा या उसका समर्थन करेगा.''
शाइवर कश्मीर मुद्दे पर चीन की ओर से पाकिस्तान को समर्थन देने के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे. उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि कश्मीर मसले पर चीन का पाकिस्तान को समर्थन करना एक कूटनीतिक और राजनीतिक क़दम है.''
शाइवर ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की अमरीका यात्रा पर कहा, ''वो चीन के साथ स्थिर रिश्ते चाहते हैं, लेकिन इसमें भी कोई शक़ नहीं है कि दोनों देशों के बीच तनाव और प्रतिस्तपर्धा है.''

जम्मू में नेताओं को मिली छूट, कश्मीर में अभी इंतज़ार

जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने जम्मू में कुछ नेताओं की नज़रबंदी ख़त्म कर दी है. हालांकि कश्मीर घाटी के नेताओं को अभी भी पाबंदियां हटने का इंतज़ार है. अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को समाप्त करने के लगभग दो महीने गुज़र जाने के बाद भी जम्मू-कश्मीर में नेताओं पर पाबंदियां लगी हुई हैं.
इंडियन एक्सप्रेस लिखता है कि प्रशासन ने जम्मू के क़रीब दर्जन भर विपक्षी नेताओं को अपने घरों से बाहर जाने की इजाज़त दे दी ताकि वो अपनी राजनीतिक गतिविधियां दोबारा शुरू कर सकें.
दरअसल, 24 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में ब्लॉक स्तर के चुनाव होने हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने बताया कि उन्हें एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का फ़ोन आया कि उन पर लगी पाबंदियां हटा ली गई हैं. इसी तरह एक और नेता सज्जाद किचलू ने भी बताया कि उनके घर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों को हटा लिया गया है.
कश्मीरइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने सभी को चौंकाया

उत्तर प्रदेश में रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने बुधवार को विधानसभा के विशेष सत्र में पहुंचकर सभी को चौंका दिया. यह विशेष सत्र राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलाया था. अदिति सिंह ने कहा कि वह दलगत भावना से ऊपर उठकर महात्मा गांधी पर बोलने आई हैं.
द हिंदू में प्रकाशित समाचार में बताया गया है कि अदिति सिंह ने यह भी कहा कि वो शिक्षित और पढ़ी-लिखी विधायक हैं, इसलिए कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त किए जाने का समर्थन किया.
अख़बार लिखता है कि अदिति सिंह का सदन में पहुंचना इसलिए भी चौंकाता है क्योंकि वह ऐसे मौक़े पर सदन में पहुंचीं जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ में पैदल मार्च के लिए आई थीं. अदिति को प्रियंका गांधी का क़रीबी माना जाता है.
अदिति सिंह के यूं सदन में आने और कश्मीर पर सरकार के फ़ैसले का समर्थन करने को कुछ जानकार उनके जल्द ही भाजपा में शामिल होने का संकेत के तौर पर भी देख रहे हैं.
अदिति सिंहइमेज कॉपीरइटANI
Image captionअदिति सिंह
परेश रावल ने डॉक्टर कफ़ील से मांगी माफ़ी
अभिनेता और बीजेपी के पूर्व सांसद परेश रावल ने गोरखपुर के डॉक्टर कफ़ील से माफ़ी मांगी है.
दरअसल, दो साल पहले गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सिजन की कमी से क़रीब 60 बच्चों की मौत के बाद परेश रावल ने कफ़ील को दीमक गैंग का हीरो बताकर तंज कसा था. लेकिन हाल में ऐसी ख़बरें सामने आईं कि विभागीय जांच में डॉ. कफ़ील को आरोपों से बरी कर दिया गया गया है.
डॉक्टर कफ़ील को लेकर आए फै़सले के बाद परेश रावल ने बुधवार को ट्वीट किया, 'अगर कोई ग़लत हो तो माफ़ी मांगने में शर्म नहीं करनी चाहिए.'
इस ख़बर को नवभारत टाइम्स ने प्रकाशित किया है. परेश रावल के ज़रिए दीमक बुलाए जाने के बाद डॉक्टर कफील ने आपत्ति जाहिर की थी और उन्हें माफी मांगने के लिए कहा था.

घर में मृत पाए गए इसरो वैज्ञानिक

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नेशनल रिमोट सेंसिग सेंटर (एनआरएससी) में काम करने वाले वैज्ञानिक एस सुरेश कुमार अपने घर में मृत पाए गए हैं.
अमर उजाला में प्रकाशित समाचार के अनुसार एस सुरेश कुमार का घर एसआर नगर में है. पुलिस इसे हत्या मान रही है.
इस हत्या के बारे में तब पता चला जब एस सुरेश के परिवार के सदस्य चेन्नई से लौटे और उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार शाम को फ्लैट का दरवाजा खोला.
56 साल के कुमार एनआरएससी के फोटो प्रभाग में अधिकारी थे, उनका फोन गायब है. उनकी पत्नी इंदिरा इंडियन बैंक की चेन्नई शाखा में प्रबंधक के तौर पर काम करती हैं.