झूठों का मुंह काला हो गया है , शाहिद अली खां जैसे लोगों की वतन प्रस्ती पे शक करने वालों की वतन प्रस्ती पे ही प्रश्न चिन्ह लग गया है , कयोंकि एक सच्चा इंसान और देश भक्त ऐसा नहीं कर सकता ।। बहर हाल बिहार पुलिस के ईमान्दार हेमंत करकरे टाइप आलाधिकारियों ने बिमार मानसिकता वालों का अपने इमादाराना जाँच से हवा निकाल दिया है । ..........................................................................

............................


शाहिद अली खान का आई एस आई से कोई लिंक नहीं ।( बिहार पुलिस ).......................................
पटना 7 फरवरी 2014
बिहार पुलिस ने राज के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जनाब शाहिद अली खान का पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी आई एस आई के दो संदिग्ध एजेंटों के साथ किसी तरह का संबंध होने से इंकार किया है ।


राज के अडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (हेड कुवाटर ) रविंदर कुमार ने आज यहाँ पुलिस हेड कुवाटर पर आयोजित अखबारी कोंफेरेंस में बताया की नेपाल से सटे राज के सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात एस एस बी की तरफ से सूचना दी गयी थी के पुरबी चंपारण और सीतामढ़ी के  कथित आई एस आई एजेंटों का सम्बन्ध मंत्री से है । सूचना मिलने के फ़ौरन बाद इसकी जांच के लिए चंपारण और सीतामढ़ी के  एस पी  को खत भेजा गया । मिस्टर कुमार ने बताया की छानबीन में सीतामढ़ी के एस पी ने बताया की जिला के  बर्गिनिया के रहने वाले शख्स का पिछले आठ बरसों से साइकल की मरम्मत करने  का काम कर रहा है ,उपरोक्त  वजीर के साथ किसी भी तरह  का कोई सम्बन्ध नहीं है ,जांच  में यह भी देखा गया की साइकल की मरम्मत  का काम करने वाले शख्स का भी आई एस आई से कोई लेना देना नहीं ।

ए डी जी ने बताया कि इसी प्रकार चंपारण एस पी ने भी जांच की और रिपोर्ट भेजी है ,जिस में बतया गया है की ढाका थाना के फुलवरिया गाँव में रह कर राज मजदूरी का काम करने वाले शख्स का भी मिस्टर खान से कोई संबंध नहीं है ,जांच से ये मालुम हुआ कि  उस राज मजदुर का भी आई एस आई से कोई लेना देना नहीं ।

जांच से साफ़ हो गया की मंत्री पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है । ए डी जी ने  एक सवाल के जवाब में कहा की नेपाल से सटे सीमा पर तैनात एस एस बी  किसी भी तरह की कोई सूचना मिलने पर स्टेट  पुलिस को इनफार्मेशन देती है और बिहार पुलिस फ़ौरन उस पर कार्रवाई करती है ।
उन्होंने एक दुसरे सवाल के जवाब में कहा कि ये मामला पुलिस की जाकारी में आया था और उसकी फ़ौरन जांच करवाई गई ।

(उर्दू दैनिक पिन्दार दिनांक 8/2/14 )

No comments: