*🗳लोकसभा चुनाव की अभी तक 🌆 की प्रमुख खबरें📰 23 अप्रैल 2019🗓*



*📰पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में भिड़े👉 कांग्रेस- टीएमसी👥 कार्यकर्ता, एक व्यक्ति की मौत⚰-* पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के तहत मुर्शिदाबाद के बालीग्राम में कांग्रेस और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में वोट देने के लिए लाइन में लगे एक व्यक्ति की मौत हो गई। *(विस्तृत खबर के लिए टाइप करें-AJ22)*

*📰 फर्जी मतदान🗳 को लेकर बवाल, पीडीपी समर्थकों👥 ने एनसी -पोलिंग एजेंट👤 को पीटा-* अनंतनाग में एक पोलिंग बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हो गया और पीडीपी समर्थकों ने नैशनल कॉन्फ्रेंस के पोलिंंग एजेंट की जमकर पिटाई कर दी। *(विस्तृत खबर के लिए टाइप करें-AJ23)*

*📰 या तो👉 ईवीएम खराब हो रहे या बीजेपी🌷 को पड़ रहे वोट: अखिलेश👤-* समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पूरे भारत में ईवीएम या तो गड़बड़ हैं या फिर भाजपा के पक्ष में वोट डाल रही हैं। रामपुर के डीएम आंजनेय कुमार ने कहा कि 300 नहीं 3 ईवीएम खराब थीं। *(विस्तृत खबर के लिए टाइप करें-AJ24)*

*📰 आसनसोल में मोदी 🗣बोले- 'स्‍पीड ब्रेकर दीदी' 👵के शासन में भ्रष्‍टाचार और अपराध का 👎बोलबाला-* आसनसोल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्‍टाचार के मामले में तृणमूल कांग्रेस अब कांग्रेस पार्टी को टक्‍कर दे रही है। *(विस्तृत खबर के लिए टाइप करें-AC53)*

*📰 अब👉 शाह ने कहा "मोदी की एयरफोर्स"👮-* कृष्णानगर में एक रैली के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कहा ‘फरवरी में हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी वायुसेना को पाकिस्तान में मौजूद आतंकी कैंपों को तबाह करने के लिए भेजा था। *(विस्तृत खबर के लिए टाइप करें-AJ25)*

*📰 बीजेपी🌷 के लिए काम कर रहे हैं केंद्रीय बल👮- ममता बनर्जी-* तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय बल बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं और मालदा दक्षिण और बेलूरघाट लोकसभा क्षेत्र में लोगों से इस पार्टी को वोट देने के लिए कह रहे हैं। *(विस्तृत खबर के लिए टाइप करें-AJ26)*

*📰 साध्वी प्रज्ञा🙍 की उम्मीदवारी पर एनआईए ने चुनाव आयोग🗳 के पाले में डाली गेंद-* भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी के एक मामले पर एनआईए ने कहा कि ये फैसला चुनाव आयोग ही ले सकता है कि वो चुनाव लड़ सकती हैं या नहीं। *(विस्तृत खबर के लिए टाइप करें-AJ27)*

*📰 कांग्रेस✋ के लिए किया था प्रचार, ओलंपियन रेसलर नरसिंह🤼‍♂️ के खिलाफ एफआईआर✍-* महाराष्ट्र पुलिस में एसिस्टेंट कमिश्नर पद पर रहते हुए आम चुनाव के दौरान 21 अप्रैल को कांग्रेस के लिए प्रचार करने को लेकर रेसलर नरसिंह यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। *(विस्तृत खबर के लिए टाइप करें-AJ28)*

*📰 एमपी👉 की चुनावी ड्यूटी से हटाए गए 'हीलिंग टच' देने वाले तमिलनाडु काडर के आईएएस👤-* चुनाव आयोग ने कहा कि उन्होंने 2009 बैच के आईएएस अधिकारी सी उमाशंकर को इससे पहले हीलिंग टच ऐक्टिविटी के चलते चेतावनी जारी की थी लेकिन उन्होंने इसे बंद नहीं किया जिसके बाद उनके खिलाफ ऐक्शन लिया गया है। *(विस्तृत खबर के लिए टाइप करें-AJ29)*

*📰 भाजपा🌷 नेता गिरिराज सिंह👤 ने अब हरे झंडे पर जताई आपत्ति✋-* केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग को हरे झंडों के प्रयोग को प्रतिबंधित कर देना चाहिए। इस रंग के झंडों को अक्सर मुस्लिमों से जुड़े राजनीतिक एवं धार्मिक निकायों से जोड़ कर देखा जाता है। *(विस्तृत खबर के लिए टाइप करें-AJ30)*

*📰 दिग्विजय👤 के मंच से मोदी की तारीफ करने वाले युवक🙎‍♂️ का बीजेपी ने किया सम्मान🏅-* मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ़ करने वाले युवक को इनाम मिला है। बीजेपी ने युवक का सम्मान किया है। *(विस्तृत खबर के लिए टाइप करें-AJ31)*

पसंद करने के लिए इस मैसेज को reply करें और टाइप करे 👍

No comments: