GETTY IMAGES
भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ विवाद सुलझाने में मदद की अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के प्रस्ताव को सीधे ख़ारिज कर दिया है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कश्मीर मुद्दे पर किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है.
उन्होंने कहा, "कश्मीर पर हमारा रवैया पूरी तरह से स्पष्ट है. यह भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुद्दा है. हम इसे पाकिस्तान के साथ मिल कर सुलझा लेंगे."
अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दावोस में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि अमरीका कश्मीर के मुद्दे से जुड़े घटनाक्रम पर करीब से नज़र रख रहा है.
ट्रंप ने साथ ही इस विवाद को सुलझाने में मदद की पेशकश दोहराई थी.
पिछले पांच महीने में कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए ट्रंप की ओर से मदद की यह चौथी पेशकश थी.
रवीश कुमार ने कहा कि कश्मीर में चिंताजनक स्थिति पैदा करने की पाकिस्तान की कोशिश विफल हो गई है और दुनिया इसके दोहरे मानदंडों को समझती है.
बीबीसी हिंदी
https://www.bbc.com/hindi/india-51218905
बीबीसी हिंदी
https://www.bbc.com/hindi/india-51218905

No comments:
Post a Comment