GETTY IMAGES
बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी के प्रवक्ता पवन वर्मा के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने कहा, "अगर किसी को किसी भी बात पर चर्चा करनी है तो वो पार्टी में करे और पार्टी की बैठकों में करे. ये कोई तरीका नहीं कि आप सार्वजनिक तौर पर बयान दें."
नीतिश कुमार पार्टी प्रवक्ता पवन वर्मा के उस पत्र का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने नागरिकता संशोधिन क़ानून (सीएए) और एनआरसी को लेकर पार्टी का पक्ष स्पष्ट करने की मांग की थी.
21 जनवरी को पवन वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये चिट्ठी प्रकाशित की थी और लिखा था कि सीएए और एनआरसी को लेकर देश भर में जिस प्रकार विरोध चल रहा है उसे देखते हुए पार्टी को बीजेपी के साथ अपने गठबंधन के बारे में सोचना चाहिए.
इसके जवाब में गुरुवार को नीतीश कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि "किसी एक व्यक्ति के बयान से जोड़ कर जदयू को न देखें."
उन्होंने कहा "जहां उनको अच्छा लगे वो वहां जा सकते हैं, मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं."
इसके कुछ देर बाद पवन कुमार ने नीतीश कुमार के बयान का स्वागत किया और कहा "पार्टी के बीच चर्चा की जगह होनी चाहिए और मैंने यही कहा है. मेरा इरादा उन्हें दुख पहुंचाने का बिल्कुल नहीं था."
"मैं चाहता हूं कि पार्टी के भीतर वैचारिक स्पष्टता हो. मैं मेरे पत्र के जवाब का इंतज़ार कर रहा हूं और आगे क्या करना है उसके बाद ही सोचूंगा."
https://www.bbc.com/hindi/india-51218905
https://www.bbc.com/hindi/india-51218905
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
No comments:
Post a Comment