Allah ka shukra hai sayeed se milne wala journalist MUSLIM nahi hai.warna uska rishta sidhe ISI se jud jata




INDIAN MEDIA AUR PAKISTAN
Bharat me media ke kuchh sathi nafrat pale baithen hai
cricket match ko jung bana dete hain,Nawaz Shrif ki bharat padharne per aasman
utha lete hain,ab Bhartiya patrakar ki Hafiz Sayeed se mulaqat
se unhen pet me marod ho raha hai.allah ka shukra hai sayeed
se milne wala journalist MUSLIM nahi hai.warna uska rishta sidhe ISI
se jud jata aur bhartiya musalman ko bhi is bahane das tane diye jate.
kuchh sanghi mansikta wale patrakaron ka kahna hai ki,Vedik sb sayeed se mile to
thik magar pakad kar sath BHARAT lete aate.tajjub hota hai?unke dimag
per vedik sb patrakar na hain mano DAROGA hain?NARENDRA MODI ke sattasin hone ke bad pakistan ke parti sangh ki vichardhara badal rahi hai,magar kuchh
patrakar ,netagan sangh ke vichardhara chodne ko taiyar nahi hain.kuchh muslim
patrakar bechare pakistan virodh ka jhanda pakde huwe hain ki unki rashtrabhakti shak ke daire me na aa jaye? ye wohi log hain jo INDO-PAK varta ko nakam banate aaye hain.HAFIZ SAYEED ko beshak jail me hona chahiye lekin yeh kam mera nahi hai,patrakaron ka kaam hai ki likhe khoob likhe,kisi mansikta se garsit hokar na likhe
dahshatgardon ki bhi sune?

मोतिहारी के जिलाधिकारी का शुक्रिया ।

मोतिहारी के जिलाधिकारी का शुक्रिया ।

दोस्तों पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर ब्लॉक के मनी छपरा पंचायत के वार्ड एक में कुछ लोगों की नादानी और मनमानी की वजह से रोड पे पानी और कीचड़ का अम्बार लग गया था । कई गाँव के लोगों का उस रोड से चलना फिरना मुश्किल हो गया था ।
एक वैक्ति ने अपने घर के सामने पूर्व से सोलिंग हुए रोड पे मिटटी भर कर ऊँचा कर दिया था तो दूसरी तरफ उपरोक्त वार्ड के वार्ड सदस्य के द्वारा सरकारी नल से निकलने वाली पानी से रोड जलमग्न हो गया था । जबकि वार्ड सदस्य को चाहिए था की कल लगाने से पहले पानी की निकासी के लिए नाली का उचित प्रबंध कर लेना चाहिए था ।मगर ऐसा किये बगैर पानी बेरोकटोक गिराए जा रहा था दूसरी तरफ रोड उची कर दिए जाने के कारण पानी पास नहीं हो रहा था ,कुछ लोग रोड को अनधिकृत तरीके से कब्ज़ा कर लिया था ।
उप्रोक्र मामले को दिनांक 10 /7/14 को डी एम मोतिहारी को संग्यान में मैंने लाया उनके आदेश पर बी डी ऑ कल्यानपुर आए बी डी ऑ आये चले गए मगर गाँव वालों ने सूचना नहीं दी इसलिए मुझे पता नहीं चल पाया था की जिला के सुलझे हुए नए जिलाधिकारी हमारे सूचना पर गंभीरता पूर्वक आदेश देते हुए लोगों को तकलीफ से निजात दिलाने का आदेश भी दे चुके हैं ।
इसलिए 11/7/14 को पुनः उन्हें याद दिलाया अबकी बार की आदेश पर सीओ कल्यानपुर आये रोड की नापी सरकारी अमीन से हुआ । पानी जमाव से मुक्ति के लिए सीओ साहब आवश्वक निर्देश दिए । और चले गए जिलाधिकारी पुरबी चंपारण की तत्परतापूर्वक की गयी कार्रवाई के लिय मेरे साथ साथ उस पंचायत की जनता उनका शुक्रिया अदा करती है ।
यहाँ बताते चलें की हमारे पंचायत के लोगों ने आज़ादी से अबतक  सरकारी अमीन का चेहरा कैसा होता है नहीं देखा था ।मगर हमारी सूचना और जिलाधिकारी की संजीदा पूर्ण कार्रवाई ने ये रिकॉर्ड  तोड़ डाला । सड़क की जमीन को कब्ज़ा करने वालों से मुक्ति  भी मिल गयी । अब जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण से एक और अनुरोध है की जलजमाव और कीचड़ जमाव के कारण जो रोड खराब हो गयी थी उसे सरकारी फण्ड से पुनः बनाने का आदेश दिला  देते साथ ही पानी की निकासी के लिए नाली का प्रबंधन  भी तो वहां की जनता का सारा दिक्कत दूर हो जाता । एक जिलाधिकारी के लिए ये बहुत बड़ी बात नहीं ।

आम बजट के 101 मुख्य अंश-

आम बजट के 101 मुख्य अंश-

1-सिगरेट, सिगार, गुटखा, तंबाकू महंगे होंगे

2-कोल्ड ड्रिंक्स, बोतलबंद जूस महंगे होंगे

3-तेल साबुन, कंप्यूटर पार्ट्स सस्ते

4-एलसीडी, एलईडी टीवी सस्ते

5-मोबाइल फोन सस्ते हुए

6-रेडीमेड कपड़े, इंपोर्टेड कॉस्मेटिक्स महंगे

7-होमलोन की छूट सीमा 1.5 से बढ़ाकर 2 लाख रुपये की गई

8-आयकर मानक छूट सीमा 2 लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख की गई

9-बुजुर्गों के लिए 2.5 लाख से बढ़ाकर 3 लाख की गई आयकर छूट सीमा

10-15 हजार से कम के मासिक वेतन पर पीएफ नहीं कटेगा

11-कश्मीरी विस्थापितों के पुनर्वास के लिए 500 करोड़ रुपये

12-युवा नेतृत्व कार्यक्रम के लिए 100 करोड़ रुपये

13-उत्तराखंड में हिमालय के अध्ययन केंद्र के लिए 100 करोड़

14-वाराणसी सारनाथ गया के बीच बौद्ध सर्किट बनेगा

15-गंगा के लिए बनेगा एनआरआई फंड

16-गंगा संरक्षण मिशन, नमामि गंगा के लिए 2037 करोड़

17-शहरों की विरासत बचाने के लिए 200 करोड़

18-राष्ट्रीय खेल अकादमियां बनाई जाएंगी

19-सरहदी इलाकों में रेल लाइन के लिए 1000 करोड़

20-जम्मू-कश्मीर में स्टेडियमों के लिए 200 करोड़

21-मणिपुर में खेलों के लिए 100 करोड़ रुपये

22-पीपीएफ में अब 1.5 लाख रुपये का निवेश संभव

23-सेना में वन रैंक वन पेंशन के लिए 1,000 करोड़ रुपये

24-युद्ध स्मारक के लिए 100 करोड़ रुपये

25-बुनियादी क्षेत्र में लंबी अवधि के कर्ज को बढ़ावा

26-14 हजार किलोमीटर गैस पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य

27-8500 किलोमीटर नए नेशनल हाइवे बनेंगे

28-16 नए बंदरगाह प्रोजेक्ट

29-गंगा में इलाहाबाद के हल्दिया तक जहाज चलेंगे

30-वित्तीय क्षेत्र में एक केवाईसी नॉर्म होगा

31-हर परिवार का बैंक अकाउंट खोलने पर जोर

32-एक बैंक अकाउंट पर एक डीमैट अकाउंट का प्रस्ताव

33-चिटफंड कानून में सुधार का प्रस्ताव

34-कृषि उत्पादों के भंडारण के लिए 5 हजार करोड़ रुपये

35-वाराणसी के बुनकरों के लिए 50 करोड़ रुपये का फंड

36-राष्ट्रीय राजमार्गों और सड़कों के लिए 37हजार करोड़

37-गंगा परियोजना के तहत जलमार्ग विकास होगा

38-सरकारी-निजी साझेदारी को बढ़ावा देंगे

39-हस्तकला अकादमी के लिए 30 करोड़ रुपये

40-अल्ट्रा मॉर्डन ताप बिजली तकनीक के लिए 100 करोड़

41-अत्याधुनिक सौर योजनाओं के लिए 500 करोड़

42-पश्मीना उत्पादन के लिए 50 करोड़

43-चार फीसदी कृषि दर हासिल करने का लक्ष्य

44-कमजोर तबकों को सस्ता चावल-गेहूं मुहैया कराना प्राथमिकता

45-किसान टेलीविजन के लिए 100 करोड़ रुपये

46-कृषि कर्ज के लिए आठ लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य

47-समय पर कृषि ऋण लौटाने वालों को 3 फीसदी की ब्याज छूट इस साल भी जारी रहेगी

48-किसानों को हेल्थ कार्ड के लिए 100 करोड़ रुपये

49-जलवायु परिवर्तन के लिए एक राष्ट्रीय केंद्र

50-5 लाख किसान समूहों को नाबार्ड से मदद

51-500 करोड़ के महंगाई फंड का ऐलान

52-साफ पानी के लिए 3650 करोड़ रुपये

53-600 नए सामुदायिक रेडियो स्टेशन खोले जाएंगे

54-कृषि आधुनिकीकरण के लिए दो नए केद्रों पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे

55-अहमदाबाद और लखनऊ में मेट्रो के लिए 100 करोड़ रुपये

56-मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए 100 करोड़ रुपये

57-गांवों में ब्रॉडबैंड के लिए डिजिटल इंडिया योजना

58-देश में पांच नए आईआईटी और पांच नए आईआईएम के लिए 500 करोड़ रुपये

59-नेशनल हाउसिंग बैंक योजना के लिए आठ हजार करोड़ रुपये

60-चार नए एम्स के लिए 500 करोड़ रुपये

61-बुजुर्गों के लिए एम्स में अलग से दो सेंटर

62-खाद और पेट्रोलियम सब्सिडी की समीक्षा होगी

63-नए शिक्षक प्रशिक्षण के लिए 500 करोड़ रुपये

64-नई यूरिया नीति का प्रस्ताव

65-प्रधानमंत्री सड़क योजना के लिए 14 हजार करोड़ रुपये

66-ग्रामीण उद्यमिता के लिए 100 करोड़ रुपये

67-ईपीएफ योजना के तहत श्रमिकों के लिए न्यूनतम 1,000 रुपये की पेंशन

68-संस्थान बदलने पर भी कर्मचारियों का ईपीएफ खाता नंबर समान ही रहेगा

69-50 हजार करोड़ रुपये दलित योजना के लिए

70-बड़े शहरों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए गृह मंत्रालय 150 करोड़ रुपये देगा

71-1,000 करोड़ रुपये से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की शुरुआत

72-500 करोड़ रुपये ग्राम ज्योति योजना के लिए

73-सरदार पटेल की मूर्ति के लिए 200 करोड़ रुपये

74-सीधे विदेशी निवेश के लिए कुछ रियायतें

75-2019 तक हर घर में शौचालय की योजना

76-7060 करोड़ रुपये नए शहरों के लिए

77-बीमा क्षेत्र में एफडीआई 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 49 प्रतिशत तक

78-बैंकिंग व्यवस्था को और मजबूत करेंगे

79-रक्षा में एफडीआई को 49 फीसदी तक लाया जाएगा

80-हम प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को बढ़ावा देंगे

81-रोजगार को बढ़ावा देने वाले उद्योग जरूरी

82-कालाधन देश की अर्थव्यवस्था के लिए अभिशाप, इसे खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे

83-चालू वित्त वर्ष में 4.1 प्रतिशत राजकोषीय घाटे का लक्ष्य कठिन, लेकिन मैंने इसे चुनौती के तौर पर स्वीकार किया है

84-अगले साल 3.6 फीसदी वित्तीय घाटा रखने का लक्ष्य

85-खर्च प्रबंधन आयोग बनाएगी सरकार

86-घरेलू कंपनियों को भी एडवांस टैक्स रूलिंग की सुविधा देने का प्रस्ताव

87-2015-16 में वित्तीय घाटा कम कर 3 प्रतिशत पर लाएंगे

88-दलितों और आदिवासियों को खाद्य संरक्षण भी देंगे

89-रेट्रोस्पेक्टिव टैक्स नहीं लाने जा रही है सरकार

90-हम निवेशकों के अनुकूल टैक्स नीति लाएंगे

91-बीते दो सालों ने हमारी चुनौतियां बढ़ाई हैं

92-लगातार मंदी कई उभरती अर्थव्यवस्थाओं में

93-विश्व अर्थव्यवस्था 3.4 प्रतिशत से बढ़ने की उम्मीद

94-भारतीय अर्थव्यवस्था को इन्हीं से रास्ता निकालना होगा

95-एनडीए के पहले बजट में मकसद नीति-निर्धारण

96-शुरुआती लक्ष्य 7-8 फीसदी वृद्धि दर

97-देश की बड़ी आबादी गरीबी रेखा के नीचे

98-सबका साथ सबका विकास लक्ष्य पूरा करना

99-टैक्स जीडीपी अनुपात सुधारने की जरूरत

100-बुनियादी क्षेत्र और विनिर्माण में वृद्धि जरूरी

101-एक मजबूत जीवंत भारत में कोई कसर नहीं रखेंगे ‪#‎मोदीसरकार‬
sandeep verma  के facebook वाल से  

आम बजट निराशाजनक है |

* भारत का इतिहास :: आज़ादी और उलेमा-ए-हिन्द का किरदार *

बड़ा गौर से सुन रहा था जमाना, ,,,,,,,,, तुम्हीं सो गए दास्ताँ कहते कहते, ,,,,,,,,,

कई मामलों में अभियुक्त बने भाजपा अध्यक्ष

कई मामलों में अभियुक्त बने भाजपा अध्यक्ष

सोहराबुद्दीन फ़र्ज़ी मुठभेड़ मामला, इशरत जहां केस और एक महिला आर्किटेक्ट की जासूसी. जानिए भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष अमित शाह किन मामलों में फँसे. वैसे अमित शाह इन सभी आरोपों से इनकार करते रहे हैं.
सोहराबुद्दीन फ़र्ज़ी मुठभेड़ केस
गुजरात पुलिस ने 2005 में एक फ़र्ज़ी मुठभेड़ में सोहराबुद्दीन और उनकी पत्नी क़ौसर बी की हत्या कर दी थी. एक साल बाद गुजरात पुलिस ने सोहराबुद्दीन के साथी तुलसीराम प्रजापति की भी कथित एनकाउंटर में हत्या कर दी. इस मामले में गुजरात के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी 2007 से जेल में क़ैद हैं. 2010 में सीबीआई ने चार्जशीट में अमित शाह पर आरोप लगाया कि वह गैंगस्टर सोहराबुद्दीन शेख के साथ एक फ़िरौती रैकेट में शामिल थे.
सीबीआई ने इन मामलों में अमित शाह के शामिल होने की बात कही है और उन्हें क़त्ल के तीन मामलों में अभियुक्त बनाया है. गुजरात के गृहमंत्री रहने के दौरान इसी मामले में शाह को सीबीआई ने 2010 में गिरफ़्तार किया था. वह सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत लेकर रिहा हुए हैं. ज़मानत मिलने के बावजूद उन्हें राज्य से तड़ीपार कर दिया गया और लंबे समय तक उन्हें गुजरात में घुसने की अनुमति नहीं थी.
इशरत जहाँ मामला
2004 में एक फ़र्ज़ी मुठभेड़ में गुजरात पुलिस ने कॉलेज छात्रा इशरत जहाँ और तीन अन्य लोगों की हत्या कर दी थी. अमित शाह पर इस मामले में भी कई आरोप लगे हैं. गुजरात पुलिस के कुछ निचले स्तर के अधिकारियों ने सीबीआई जांच के दौरान बताया कि अमित शाह को इस फ़र्ज़ी मुठभेड़ के बारे में पता था और इसके लिए उनकी अनुमति भी ली गई थी. हलांकि कुछ महीने पहले ही सीबीआई ने कहा था कि उसके पास इस केस में अमित शाह को अभियुक्त बनाने के लिए पुख़्ता सबूत नहीं हैं. इस मामले में कोर्ट ट्रायल अभी शुरू होना बाक़ी है.
जासूसी कांड
अमित शाह पर साल 2009 में एक महिला आर्किटेक्ट की गुजरात पुलिस से कथित रूप से अवैध जासूसी करवाने के भी आरोप लगे हैं. एक इंटरनेट पोर्टल ने इस मामले में कुछ ऑडियो टेप जारी कर अमित शाह पर गुजरात के आईपीएस अफ़सर जीएल सिंघल को महिला की जासूसी करने के आदेश देने के आरोप लगाए थे. इस मामले में गुजरात सरकार ने पिछले साल एक जाँच आयोग गठित किया था जिसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है.

झूठा कौन? चोर या गिरिराज सिंह

झूठा कौन? चोर या गिरिराज सिंह

भाजपा सांसद गिरिराज सिंह
बिहार से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गिरिराज सिंह एक बार फिर विवादों में हैं.
गिरिराज सिंह के फ्लैट में सोमवार को चोरी हो गई थी.
चोरी के बाद बरामद हुए एक करोड़ 14 लाख रुपए नकद, बेशकीमती घड़ियों और गहनों के बारे में उनसे पूछताछ की जा रही है.
ख़बरों के मुताबिक गिरिराज सिंह ने अपने फ्लैट से केवल 50,000 रुपयों की चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई थी.
लेकिन अब अपने फ़्लैट से हुई चोरी के बारे में उन्होंने चुप्पी साध रखी है.
विवादास्पद बयान
पटना पुलिस ने इस मामले में गिरिराज सिंह के कर्मचारियों सहित चार लोगों को गिरफ़्तार किया है.
पटना पुलिस का कहना है कि भाजपा सांसद ने चोरी की रिपोर्ट लिखवाते वक्त रकम नहीं बताई थी. वैसे बाद में उनकी ही पार्टी के एक सहयोगी ने 50,000 रुपए चोरी होने की जानकारी दी.
नरेंद्र मोदी
पुलिस ने नकदी से भरा एक सूटकेस, सात डिजाइनर घड़ियों और सोने के आभूषणों के साथ कथित चोर को पकड़ा है.
चोर के मुताबिक उसने ये सारे पैसे और सामान सांसद के फ्लैट से चोरी किए थे.
संपत्ति की घोषणा
लोकसभा चुनाव के दौरान की जाने वाली संपत्ति की घोषणा में गिरिराज सिंह ने नकदी की छोटी राशि का जिक्र किया था.
उनकी पार्टी के सहयोगियों का कहना है कि गिरिराज सिंह के फ्लैट से इतनी ज्यादा रकम बरामद होने का ये मतलब नहीं कि ये उनकी है.
पुलिस के मुताबिक कर अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है और चोरी और पैसों के स्रोत से संबंधित छानबीन भी शुरू कर दी गई है.
(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिएक्लिक करें. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारेफ़ेसबुक पन्ने पर भी आ सकते हैं और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

अमीर लोगों को मिलेगी बुलेट ट्रेन और हाई स्पीड ट्रेन.. लेकिन वो भी अगले दस साल मे



Simran Kumari
( 8/7/14 )
‪#‎सिमरन‬ प्रजापति..........#
मोदी जी की रेल चली..
छुक-छुक छुक-छुक...
अमीर लोगों को मिलेगी बुलेट ट्रेन और हाई स्पीड ट्रेन.. लेकिन वो भी अगले दस साल मे.. जो पाँच साल का इंतजार करेंगे उनसे बड़ा बेवकूफ कोई नही..
ग़रीब लोग सफर करते हैं लोकल डिब्बों और स्लीपर डिब्बों मे.. ना तो लोकल डिब्बों को बढ़ाया जाएगा और ना ही लंबे सफर तय करने वाले गरीबों और आम आदमियों को पानी और सफ़ाई जैसी कोई मूलभूत सुविधा मिलेगी.. लोगों को डिब्बों मे जगह नही मिलती तो वो टॉयलेट मे सफ़र करने को मज़बूर हैं.. हाथ धोने तक के लिए पानी की कोई व्यवस्था नही है लोकल डिब्बों मे.. भेड़ बकरियों की तरह ठूंस ठूंस कर भर जाते हैं और कई लोग हज़ारों किलोमीटर का सफ़र खड़े होकर काटने पर मज़बूर हैं..
अब ये देखिए मोदी जी की क्या नीति रहेगी.. सिर्फ ग़रीब और आम लोगों से बढ़ा हुआ किराया वसूला जाएगा.. और उस किराए का प्रयोग करेंगे अमीरों के लिए बनने वाली बुलेट ट्रेनों के लिए.. अगर बढ़े हुए किरायों को आम ट्रेनों मे सफ़र करने वालो यात्रियों पर लगा दिया तो अमीरों के लिए सुविधाएं कहाँ से पूरी कर पाएंगे..
सिर्फ इतना सोचिए कि बुलेट ट्रेन और हाईस्पीड ट्रेनों का किराया कितना होगा और उन मे सफ़र कौन करेगा??
See translation
From facebook

कभी कभी किसी एक की नादानी हज़ारों सख्स की परिशानी का सबब बन जाती है , ऐसा ही एक मामला पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर प्रखंड के तेहत मनी छपरा पंचाय के वार्ड -1 के रहने वाले एक सख्स की नादानी हजारों सख्स की परिशानी का सबब बन हुआ ।

कभी कभी किसी एक की नादानी हज़ारों सख्स की परिशानी का सबब बन जाती है ,  ऐसा ही एक मामला पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर प्रखंड के तेहत मनी छपरा पंचाय के वार्ड -1 के रहने वाले एक सख्स की नादानी हजारों सख्स की परिशानी का सबब बन हुआ ।

सरकार ने अभी हाल ही में उपरोक्त पंचायत के वार्ड एक में लोगों की सहूलत के लिए रोड सोलिंग कराये थे । लोगों को बरसात की पानी और कीचड़ से नजात मील गया था । मगर हाल ही में उपरोक्त पंचायत के वार्ड एक के रहने वाले अफजल हुसैन अपने घर के सामने पड़ने वाले रोड जो पहले से ही सोलिंग थी , कच्ची मिटटी भर कर ऊँची कर दिए हैं , जनाब अफज़ल ने मिटटी भरते व रोड को ऊँचा करते वक़्त यह भी नहीं सोंचा की जब मेरे घर के सामने वाली सड़क बाकि सड़क से ऊँची हो जायेगी तो बरसात में होने वाली बारिश की पानी पास किधर से होगी ? और इसका असर क्या होगा ? उनके इस नादानी से हज़ारों लोगों की परिशानी में किस कद्र इजाफा होगा ?
सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक उनके इस नादानी से एक तरफ पानी का अम्बार लग गया है ,लोगों का आना जाना दुश्वार हो गया है , सरकार ने जिस मनसूबे के तेहत कच्ची सड़क को सोलिंग कराया था उनकी छोटी सी नादानी से मनसूबे पर पानी फिर गया है । स्थानीय प्रसाशन के प्रति  हर आने जाने वालों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच रहा ।
लोग सवाल कर रहे की अफज़ल हुसैन को किसने अधिकार दे दिया की पहले से सोलिंग हुए रोड पर कच्ची मिटटी से भर कर रोड को ऊँचा कर ले ? क्या अफज़ल हुसैन अपनी मनमानी करते हुए रोड को जैसे चाहेंगे वैसे कर लेंगे ? क्या कानून इस बात की इज़ाज़त देता है ?

सम्बंधित प्रखंड के BDO को  उपरोक्त मामले पर फ़ौरन नोटिस लेते हुए उचित कार्रवाई करनी चाहिए ।