50 मारे या पांच उनकी लाशें कहां हैं ?

Wasim Akram Tyagi
50 मारे या पांच उनकी लाशें कहां हैं ?
ड्रोन द्वारा ली गई सर्जिकल स्ट्राईक की फोटो पाकिस्तान एक ऐसा देश है जहां रात को साढे बारह बजे भी सूरज निकलता है। बहरहाल भारतीय मीडिया का दावा है कि पचास आतंकी मार गिराये पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि 14 सैनिक मार गिराये और पंद्रहवा गिरफ्तार कर रखा है। भक्त पहले 'लव लैटर' पर उल्लू बना रहे थे और अब 56 के बजाय 112 इंच के हुऐ सीने पर वरगला रहे हैं। मगर अपना सवाल है कि 50 मारे या पांच उनकी लाशें कहां हैं ? या ऐसे ही मारा है जैसे म्यांमार में 'घुसकर' मारा था ? अक्लमंद शासक और बेवकूफ अवाम उल्लू बनते भी रहे बनाते भी रहो। वैसे एक खबर और भी है भारतीय सैनिक चंदू बाबूलाल चौहान 'गलती से' नियंत्रण रेखा के पार चला गया, अब पाकिस्तान के कब्जे में है. कमाल ये कि भारतीय सेना के स्वीकार के बाद भी ये खबर ज्यादातर भारतीय मीडिया समूहों से गायब है- इंडियन एक्सप्रेस और द हिन्दू के अपवाद के साथ. सबसे दिलचस्प मामला मगर फर्स्टपोस्ट का है- उसने खबर लगाई, फिर हटा दी! क्या है ऐसा जिसे छुपाया, गढ़ा या 'मैनेज' किया जा रहा है? फिर से याद दिलाऊं- सिर्फ उस तथ्य को लिया है जो भारतीय सेना मान रही है, वरना इधर के मीडिया की तरह उधर के मीडिया ने भी तमाम लाशें बिछा दी हैं- बस वर्दी का रंग अलग बता के.
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1140888595966322&id=100001355761588&_rdr#1140945742627274

[हिन्दू लड़की ‘शिप्रा पांडेय उर्फ़ आयशा’ ने इस्लाम अपनाकर किया निकाह, अब परिजनों ने किया कैद, मिलने को भटक रहा है पति |]

[हिन्दू लड़की ‘शिप्रा पांडेय उर्फ़ आयशा’ ने इस्लाम अपनाकर किया निकाह, अब परिजनों ने किया कैद, मिलने को भटक रहा है पति |]

हिन्दू लड़की ‘शिप्रा पांडेय उर्फ़ आयशा’ ने इस्लाम अपनाकर किया निकाह, अब परिजनों ने किया कैद, मिलने को भटक रहा है पति
मुरादाबाद। एक हिन्दू लड़की ने अपना मज़हब बदल कर मुस्लिम लड़के से निकाह (शादी) कर लिया। अब युवक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को उसके परिवार वालों (मायके) ने किडनैप करके घर में कैद कर लिया है। पिछले 4 महीनों ने लड़की कैद बताई जा रही है। थक हार कर अब युवक की माँ ने सीएम अखिलेश यादव को ईमेल के माध्यम से मदद की गुहार लगाई है।
मुरादाबाद के मुगलपुरा निवासी सायरा बानो ने बताया कि उसके बेटे गुलरेज अहमद तथा शिप्रा पांडेय उर्फ आयशा पुत्री राजेन्द्र प्रसाद पांडेय निवासी ग्राम व पोस्ट सिंनदुरवा थाना कमरौली जगदीशपुर अमेठी दोनों ने 18-12-2015 को फतेहपुरी दिल्ली-6 में मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार निंकाह किया है।
शिप्रा पांडेय पढ़ी लिखी, 28 साल की बालिग लड़की है। गुलरेज अहमद तथा शिप्रा पांडेय एक दूसरे को लगभग 10 वर्षों से जानते है, शिप्रा पांडेय ने गुलरेज अहमद से निंकाह करने से पहले अपने परिवार वालों को सारी बात बता दी थी। जब शिप्रा पांडेय के परिवार वाले गुलरेज अहमद को अपनाने को राजी नहीं हुए तो शिप्रा पांडेय गुलरेज अहमद से निंकाह करने के बाद गुलरेज अहमद के साथ रहने लगी।
गुलरेज अहमद व पत्नी शिप्रा पांडेय एक दूसरे के साथ खुशी-खुशी रह रहे थे। गुलरेज अहमद को जब मालूम हुआ कि शिप्रा पांडेय के पिताजी ने संभल मे ए.एस.पी कमलेश कुमार दिशित से साठ-गाँठ करके शिप्रा पांडेय कि गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखा दी है तब गुलरेज अहमद ने न्यायालय में थाना संभल मे मुकदमा अपराध संख्या 46/16 में वांछित रिपोर्ट मगवाने के लिए प्राथना पत्र डाला, कि वांछित रिपोर्ट में गुलरेज अहमद जरूर नामदर्ज होगा और न्यायालय में वांछित रिपोर्ट आने पर अपनी पत्नी शिप्रा पांडेय के साथ आत्मसमर्पण कर देगा।
आरोप है की 25 फ़रवरी को कचहरी मुरादाबाद से एसओजी संभल ने गुलरेज अहमद को उठा लिया और सीधे ए.एस.पी कमलेश कुमार दीक्षित के पास ले गये। ए.एस.पी कमलेश कुमार दिशित व एस.ओ.जी वालों ने व कोतवाल केशव कुमार तिवारी व एस.आई गंगा सिंह यादव जो संभल कोतवाली मे तैनात है और मु० आ० स०. 46/16 का विवेचक है ने मिलकर गुलरेज़ अहमद रस्सी व पट्टों से बहुत बुरी तरह मारा।
गुलरेज अहमद को अधमरा करने के बाद, गुलरेज अहमद से घर का नंबर लेकर शिप्रा पांडेय को फोन करके धमकाया कि वह नहीं आई तो गुलरेज अहमद को जान से मार देंगे।
ए.एस.पी कमलेश कुमार दीशित ने शिप्रा पांडेय को डरा धमका कर रात लगभग 11 बजे शिप्रा पांडेय के पिताजी राजेन्द्र प्रसाद पांडेय व मामा नीरज द्विवेदी को कुछ लोगों के साथ गुलरेज अहमद के घर मुरादाबाद भेजकर जबर्दस्ती शिप्रा पांडेय को ऊठवा लिया।
गुलरेज की माँ ने बताया कि शिप्रा पांडेय के पिताजी राजेन्द्र प्रसाद पांडेय व मामा नीरज द्विवेदी ने पिछले 4 महीने से मेरी बहू शिप्रा पांडेय को घर में ही बंद करके रखा हुआ है। शिप्रा पांडेय को आपने पति गुलरेज अहमद से ना तो मिलने दिया जाता है और ना ही बात करने दिया जाता है।
वहीँ जब गुलरेज अपनी पत्नी शिप्रा पांडेय को मिलने गया तो शिप्रा पांडेय के माता, पिता व मामा नीरज द्विवेदी ने उसे बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
-UPUKLive से प्राप्त समाचार
http://teesrijungnews.com/state/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%82-%e0%a4%b2%e0%a5%9c%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%87/

[पाकिस्तान ने सर्जिकल स्ट्राइक्स को बताया झूठ, भारतीय सैनिक को पकड़ने का किया दावा - Kohram Hindi News]

[पाकिस्तान ने सर्जिकल स्ट्राइक्स को बताया झूठ, भारतीय सैनिक को पकड़ने का किया दावा - Kohram Hindi News]

September 30, 2016

भारतीय सेना द्वारा लाइन ऑफ कंट्रोल के पार पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर किये गए हमलें को पाकिस्तान ने पूरी तरह नकार दिया. साथ ही इसके उलट दावा किया हैं. पाकिस्तान ने कहा कि लाइन ऑफ कंट्रोल पर पाकिस्तान के हमलें में कई भारतीय सैनिक मारे गए. साथ ही एक भारतीय सैनिक को जिन्दा पकड़ने का दावा भी किया गया हैं.

पाकिस्तान की मिलिटरी की मीडिया विंग आईएसपीआर ने कहा, ‘इंडिया की ओर से कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुआ है. इसके बजाए भारत की ओर से क्रॉस बॉर्डर फायरिंग की गई, जोकि होता आया है. कायदों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना की ओर से इस फायरिंग का कड़ा जवाब दिया गया.

पाकिस्तानी सेना ने कहा है, “गोलीबारी रात के ढाई बजे से शुरू हुई और सुबह के आठ बजे तक जारी रही. नियंत्रण रेखा पर ‘बिना किसी उकसावे के’ भारत की तरफ़ से भिम्बर, हॉट स्प्रिंग, केल और लीपा सेक्टरों में फ़ायरिंग हुई.” पाकिस्तान की सेना ने ये भी कहा कि ये भारत सरकार सीमापार फ़ायरिंग को मीडिया हाइप के ज़रिए सर्जिकल स्ट्राइक्स की तरह पेश कर रही है.

भारतीय सैनिक के पकडे जाने पर पाकिस्तानी अख़बार डॉन न्यूज़ ने खबर दी कि सूत्रों ने बताया कि चंदू बाबूलाल चौहान नाम के एक 22 वर्षीय भारतीय सैनिक को पाकिस्तानी सेना द्वारा हिरासत में लिया गया. इसके अलावा जियो न्यूज पर पत्रकार हामिद मीर ने कहा कि इस हमले में 14 भारतीय सैनिकों की दो सेक्टरों में जवाबी कारवाई में मौत हुई हैं. इसकी पुष्टि रक्षा विश्लेषक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एजाज अवान ने की.

लाइक करें :-

Urdu Matrimony - मुस्लिम परिवार में विवाह के लिए अच्छे खानदानी रिश्तें ढूंढे - फ्री रजिस्टर करें

कमेंट ज़रूर करें

   
RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

विदेश
सिंगापुर: मुस्लिमों और ईसाईयों का अपमान करने पर ब्लॉगर को हुई जेल

विदेश
पाक पीएम नवाज शरीफ ने LOC के पास हुए भारतीय हमलों की निंदा की

विदेश
पाकिस्तान किसी भी आंतरिक या बाहरी खतरे से निपटने में पूरी तरह सक्षम: नवाज शरीफ

विदेश
9/11 हमले के लिए अब सऊदी अरब पर चल सकेगा केस, कांग्रेस ने ओबामा के वीटो को किया निरस्त

विदेश
कश्मीर मुद्दे को छिपाने के लिए भारत ने खुद ही कराया उरी हमला: पाक रक्षा मंत्री

विदेश
भारत के साथ पाक में भी मनाई गई भगत सिंह की 109वीं जयंती

विदेश
पाकिस्तान में नवंबर में होने वाला सार्क सम्मलेन हुआ स्थगित

विदेश
भारत ने सिंधु का पानी रोका तो चीन रोकेगा ब्रह्मपुत्र का पानी: पकिस्तान

विदेश
पाकिस्तानी संसद ने पास किया हिंदू विवाह अधिनियम

विदेश
सिंधु समझौता तोड़ने पर पाक की अंतराष्ट्रीय न्यायालय जाने की धमकी

विदेश
इस्लामिक संस्कृति से प्रभावित होकर शारजाह में 97 कैदियों ने इस्लाम किया कबूल

विदेश
बिलावल ने मोदी को बताया कश्मीर का कसाई, कहा – ‘गुजरात का कसाई अब कश्मीर का कसाई बन गया’

फेसबुक पर लाइक करें

Viral Videos

सोशल मीडिया पर नवाज़ शरीफ के बेटी के नाम से फर्जी विडियो वायरल
Viral Videos Kohram Editor -  September 23, 2016

Today's Breaking News

विदेश
पाकिस्तान ने सर्जिकल स्ट्राइक्स को बताया झूठ, भारतीय सैनिक को पकड़ने...

पॉलिटिक्स
हमारी पार्टी पूरे देश एवं सशस्त्र बलों के साथ पूरी तरह...
Special Report

राष्ट्रीय
पाकिस्तान के खिलाफ फूटा मुस्लिम समुदाय का गुस्सा, देशभर में विरोध...
Kohram Editor -  September 24, 2016 0
Load more
कोहराम न्यूज़ के साथ पढ़े राजस्थान पत्रिका
http://www.kohraam.com/international/pakistan-surgical-strikes-told-lies-claim-indian-soldiers-capture-79562.html

कोई सर्जिकल स्ट्राइक्स नहीं हुईं- पाक

[कोई सर्जिकल स्ट्राइक्स नहीं हुईं- पाक - BBC हिंदी] is good,have a look at it!

29 सितंबर 2016
साझा कीजिए
Image copyrightREUTERS
भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक्स की घोषणा के बाद पाकिस्तान ने कहा है कि भारत ने कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की है.
पाकिस्तान की सेना ने कहा, "सर्जिकल स्ट्राइक्स नहीं, भारत ने सीमापार से फ़ायरिंग की है जिसका पाकिस्तानी सेना ने उचित जवाब दिया है. भारत आतंकवादी अड्डों पर सर्जिकल स्ट्राइक्स की बात जानबूझकर झूठी तस्वीर बनाने के लिए कर रहा है."
पाकिस्तान की सेना ने ये भी कहा कि ये भारत सरकार सीमापार फ़ायरिंग को मीडिया हाइप के ज़रिए सर्जिकल स्ट्राइक्स की तरह पेश कर रही है.
पाकिस्तानी सेना ने कहा है, "गोलीबारी रात के ढाई बजे से शुरू हुई और सुबह के आठ बजे तक जारी रही. नियंत्रण रेखा पर 'बिना किसी उकसावे के' भारत की तरफ़ से भिम्बर, हॉट स्प्रिंग, केल और लीपा सेक्टरों में फ़ायरिंग हुई."
पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, "अगर पाकिस्तान की ज़मीन पर कोई सर्जिकल स्ट्राइक हुई तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा."
पाकिस्तान के चैनल पीटीवी के मुताबिक़, "प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने भारत के खुले अत्याचार की कड़ी निंदा की है और मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है."
http://www.bbc.com/hindi/international-37503800

[पाकिस्तान की सेना ने एक भारतीय सैनिक को किया गिरफ्तार - The Siasat Daily]

[पाकिस्तान की सेना ने एक भारतीय सैनिक को किया गिरफ्तार - The Siasat Daily] is good,have a look at it! http://hindi.siasat.com/news/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%ad%e0%a4%be-836330/

India vs Pakistan , किसके दावे में कितना दम ....?

[डॉन अखबार का दावा: पाकिस्तान ने मारे 14 भारतीय जवान, एक हिरासत में - The Siasat Daily]
ं
September 29, 2016 Khaas Khabar 0 Comments

पाकिस्तानी अखबार डॉन ने सोर्स के हवाले से दावा किया है की पाकिस्तान ने भारत की तरफ से किए गए सर्जिकल स्ट्राईक के जवाब में नियंत्रण रेखा (एलओसी) की ततापानी सेक्टर पर हमला किया है। डॉन ने सुरक्षा बलों के हवाले से खबर पुष्‍टि करते हुए लिखा कि जवाबी कार्रवाई में आठ जवान मारे गए। अखबार का दावा है कि जब भारत ने सर्जिकल स्‍ट्राइक कर दो पाकिस्‍तानी सैनिकों को मारा, तब पाकिस्‍तान ने जवाबी कार्रवाई की।

जियो न्‍यूज के पत्रकार हामिद मीर ने जब अपने प्रोग्राम ‘कैपिटल टॉक’ में डिफेंस एनालिस्‍ट मेजर जनरल (रिटायर्ड) एजाज अवान मीर से इस हवाले से पूछा तो उन्होंने दावा किया कि दो सेक्टरों पर हमला किया गया है, जिसमें 14 भारतीय जवान मारे गए हैं। वहीं दूसरी तरफ डॉन के मुताबिक एक भारतीय सैनिक को पाकिस्तानी सैनिकों ने पकड़ा है। भारतीय सैनिक का नाम चंदू बाबलाल चौहान है और उसको किसी गुप्‍त स्‍थान पर रखा गया है। हालांकि पाकिस्तानी अधिकारियों के तरफ से खबर कि पुष्टि नहीं हुई है। अखबार ने दावा है कि घटनास्‍थल से भारतीय सेना ने अभी अपने जवानों के शवों को नहीं हटाया है।
http://hindi.siasat.com/news/%e0%a4%a1%e0%a5%89%e0%a4%a8-%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4-836322/

सर्जिकल स्ट्राइक्स ! बदला या बकवास .....?

[दबाव में हैं प्रधानमंत्री मोदी : पाकिस्तानी मीडिया - BBC हिंदी] is good,have a look at it!
दबाव में हैं प्रधानमंत्री मोदी : पाकिस्तानी मीडिया
तुलिका भटनागर
बीबीसी मॉनिटरिंग
7 घंटे पहले
साझा कीजिए
Image copyrightAP
भारतीय सेना ने दावा किया है कि पाकिस्तान के साथ सटी नियंत्रण रेखा पर सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक्स किए हैं. इसके बाद से ही पाकिस्तानी मीडिया में ये ख़बर सुर्खियों में है. पाकिस्तानी अख़बारों में उन रिपोर्टों को तरजीह दी जा रही है जिनमें भारतीय हमले के दावे को नकारा गया है.
ऊर्दू टीवी चैनल डॉन न्यूज़ ने सीमा पर सेना तैनाती का फुटेज दिखाया है. साथ ही पाकिस्तान रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ़ को भी दिखाया गया है जिसमें वो कह रहे हैं कि भारतीय सेना ने एलओसी के साथ तीन सेक्टरों में छोटे पैमाने पर फ़ायरिंग की थी.
कुछ पाकिस्तानी रिपोर्टों के मुताबिक भारत ने इसलिए कार्रवाई की है क्योंकि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दबाव में हैं. इन रिपोर्टों में 'कथित हमलों' को मीडिया का शिगूफ़ा बताया है.
वहीं ऊर्दू चैनल समा टीवी ने पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग के हवाले से कहा है कि भारतीय हमले की बात बिल्कुल बेबुनियाद है.
Image copyrightDAWN NEWS
एआरवाई न्यूज़ चैनल पर आए विश्षेलकों ने इस पर ज़ोर दिया कि इस घटना की ख़ास बात ये है कि पाँच ठिकानों पर एक साथ हमला हुआ जो सामान्य नहीं है.
भारतीय सेना के डीजीएमओ लेफ़्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने गुरुवार को प्रेस ब्रीफ़िंग में कहा था, "ये स्ट्राइक्स बुधवार रात को नियंत्रण रेखा पर आतंकवादी अड्डों पर की गईं, जब ये पक्की जानकारी मिली कि आतंकवादी नियंत्रण रेखा पर जमा हो रहे हैं."
उन्होंने ये भी कहा है कि पाकिस्तान के डीजीएनओ से इस बारे में बात की गई है और उन्हें बता दिया गया है कि ये स्ट्राइक्स ख़त्म हो चुकी हैं और फ़िलहाल इनको जारी नहीं रखा जाएगा.
http://www.bbc.com/hindi/india-37505369

इन घरेलू तरीकों से भगाएं छिपकली और कॉकरोच


इन घरेलू तरीकों से भगाएं छिपकली और कॉकरोच

घर में छिपकली और कॉकरोच का होना बहुत बड़ी परेशानी है। कोई भी अपने घर में इनको देखना पसंद नहीं करता। लोग छिपकली और कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए मार्किट से मिलने वाले इंस्केट और छिपकली निरोधक का इस्तेमाल करते है। इनमें  हानिकारक रसायन होते है, जो हमे नुकसान पहुंचा सकते है। अाज हम अापको कुछ घरेलू तरीके बताएंगे, जिनकी  मदद से अाप छिपकली और कॉकरोच से छुटकारा पा सकते है।  

1. अंडे के छिलके

घर के दरवाजों और खिड़कियों पर अंडे के छिलके रखने से छिपकलियां भाग जाती है क्योंकि छिपकलियों को अंडे की गंध पसंद नहीं होती।

2. लहसुन

छिपकलियों को घर से दूर रखने के लिए घर में लहसुन की कलियां टागें और लहसुन के रस का छिड़काव करें। ऐसा करने से छिपकली और कॉकरोच कभी घर में नहीं दिखेंगे।

3. तंबाकू की छोटी गोलियां

तंबाकू के पाऊडर की छोटी-छोटी गोलियां बनाएं और इन्हें माचिस की तीली या टूथपिक पर चिपका दें। फिर इसको अल्मारी या किसी ऐसे स्थान पर रखें, जहां अक्सर छिपकली या कॉकरोच दिखाई देते है।

4. प्याज

छिपकली या कॉकरोच को घर से दूर भगाने के लिए प्याज के रस का छिड़काव करें।

5. बेकिंग सोडा और चीनी

आप बेकिंग सोडा और चीनी को बराबर मात्रा में मिलाएं और खिड़की, दरवाजें पर छिड़के। 
http://m.nari.punjabkesari.in/interior-decoration/news/these-domestic-ways-keeps-the-lizards-and-cockroaches-515555

कन्हैया ने बीजेपी को लिया आड़े हाथ- पूछा अयोध्या में ही क्यों दिखते हैं राम?


कन्हैया ने बीजेपी को लिया आड़े हाथ- पूछा अयोध्या में ही क्यों दिखते हैं राम?
By Cobrapost .com -  September 27, 2016 0
   
Prev1 of 2NextUse your ← → (arrow) keys to browse
भारत की प्रतिष्ठित यूनीवर्सिटी जेएनयू में देशविरोधी नारों को लेकर सुर्खियों में आए तत्कालिक प्रेसिडेंट कन्हैया कुमार एक बार खबरों का हिस्सा बन गए हैं। उन्होने कहा है कि जब रोम रोम में राम बसते हैं तो तो आप को विवादित परिसर में ही राम क्यों दिखते है? वह सोमवार को फार्ब्स इंटर कॉलेज में आयोजित ‘शिक्षा बचाओ, संविधान बचाओ, रोजगार बचाओ और लोकतंत्र बचाओ’ विषय को लेकर जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
इसे भी पढ़िए :  अंतरराज्‍यीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचीं ममता बनर्जी, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
संबंधित खबरें
PM मोदी के गढ़ में सोनिया गांधी का रोड शो, फूंका चुनाव प्रचार का बिगुल...
विश्व हिंदू परिषद की पीएम मोदी को धमकी, ‘2019 के चुनाव में भारी पड़ेगा गोरक्षों का अपमान’...
जीएसटी पर समर्थन जुटाने सरकार पहुंची माकपा के पास...
असम में बाढ़ से 3 लाख लोग प्रभावित, बचाव कार्य में सेना जुटी...
कन्हैया कुमार ने बीजेपी पर सवालों के तीर छोड़ते हुए कहा कि वजीफा, शिक्षा और रोजगार की बात करना क्या देशद्रोह है? दलित, पिछड़ा, मजदूर और महिला के हक-हकूक की बात करना क्या देशद्रोह है? पीएम की नीतियों पर सवाल करना क्या देशद्रोह है? जवाब दिया, देशद्रोह उनको लग सकता है, जिनका देश से कोई लेना-देना नहीं है। देश की संप्रभुता को बराक ओबामा के चरणों में रख दिया गया। हम उस डोनाल्ड ट्रंप का भजन क्यों सुन रहे हैं जिसने बाहरियों को अमेरिका में नहीं घुसने देने का ऐलान कर रखा है?
http://hindi.cobrapost.com/indian-national-news-in-hindi/kanhaiya-kumar-attacks-bjp-and-rss-over-ram-mandir-issue/25204

कलौंजी लगाएं, सर पर लहलहाते बाल वापस पाएं... -


Health and Beauty News Team
कलौंजी लगाएं, सर पर लहलहाते बाल वापस पाएं…
AdminAugust 11, 2016

महिलाएं ही क्या पुरुष भी आम तौर पर अपने बालों को लेकर काफी चिंतित रहते हैं, आज की आधुनिक शैली और आधुनिक प्रोडक्ट्स ने हमारे शरीर को फायदा पहुंचाने के बजाय नुक्सान ही पहुंचाया है. बहुत कम लोग जानते हैं कि हमारे आसपास ऐसी बहुत सारी चीजें हैं, जिन्हें सही तरीके से खाकर सुन्दर त्वचा, बालों से लेकर अच्छी सेहत का फायदा उठाया जा सकता है.

इन्हीं में शामिल है कलौंजी जिसमें बहुत सारे मिनरल्स और न्यूट्रिएंट्स होते हैं. आयरन, सोडियम, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर से भरपूर कलौंजी कई प्रकार के रोगों का घर बैठे इलाज है. लगभग 15 एमीनो एसिड वाला कलौंजी शरीर के लिए जरूरी प्रोटीन की कमी भी पूरी करता है.

बालों को लाभ

कलौंजी के लाभ में से सबसे बड़ा लाभ बालों को होता है. अनहेल्दी लाइफस्टाइल, स्ट्रेस जैसी कई समस्याओं से महिला हो या पुरुष, दोनों के ही साथ बालों के गिरने की समस्या आम हो चुकी है. इसके लिए तमाम तरह के ट्रीटमेंट कराने पर भी फायदा नहीं होता. लेकिन घर में मौजूद कलौंजी इस समस्या के निपटारे में बहुत ही कारगर उपाय है. सिर पर 20 मिनट तक नींबू के रस से मसाज करें और फिर अच्छे से धो लें. इसके बाद कलौंजी का तेल बालों में लगाकर उसे अच्छे से सूखने दें. लगातार 15 दिनों तक इसका इस्तेमाल बालों के गिरने की समस्या को दूर करता है.

कलौंजी ऑयल, ऑलिव ऑयल और मेहंदी पाउडर को मिलाकर हल्का गर्म करें. ठंडा होने दें और हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करें. इससे गंजेपन की समस्या भी दूर होती है.

कलौंजी की राख को तेल में मिलाकर गंजे अपने सर पर मालिश करें कुछ दिनों में नए बाल पैदा होने लगेंगे. इस प्रयोग में धैर्य महत्वपूर्ण है.

कलौंजी के अन्य लाभ

डायबिटीज से बचाता है, पिंपल की समस्या दूर, मेमोरी पावर बढ़ाता है, सिरदर्द करे दूर, अस्थमा का इलाज, जोड़ों के दर्द में आराम, आंखों की रोशनी, कैंसर से बचाव, ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल.

कलौंजी एक बेहद उपयोगी मसाला है. इसका प्रयोग विभिन्न व्यंजनों जैसे दालों, सब्जियों, नान, ब्रेड, केक और आचार आदि में किया जाता है.
कलौंजी की सब्जी भी बनाई जाती है.
कलौंजी में एंटी-आक्सीडेंट भी मौजूद होता है जो कैंसर जैसी बीमारी से बचाता है.
कलौंजी का तेल कफ को नष्ट करने वाला और रक्तवाहिनी नाड़ियों को साफ़ करने वाला होता है. इसके अलावा यह खून में मौजूद दूषित व
अनावश्यक द्रव्य को भी दूर रखता है. कलौंजी का तेल सुबह ख़ाली पेट और रात को सोते समय लेने से बहुत से रोग समाप्त होते हैं. गर्भावस्था के समय स्त्री को कलौंजी के तेल का उपयोग नहीं कराना चाहिए इससे गर्भपात होने की सम्भावना रहती है.

कलौंजी का तेल बनाने के लिए 50 ग्राम कलौंजी पीसकर ढाई किलो पानी में उबालें. उबलते-उबलते जब यह केवल एक किलो पानी रह जाए तो इसे
ठंडा होने दें. कलौंजी को पानी में गर्म करने पर इसका तेल निकलकर पानी के ऊपर तैरने लगता है. इस तेल पर हाथ फेरकर तब तक कटोरी में पोछें जब तक पानी के ऊपर तैरता हुआ तेल खत्म न हो जाए. फिर इस तेल को छानकर शीशी में भर लें और इसका प्रयोग औषधि के रूप में करें.

आयुर्वेद कहता है कि इसके बीजों की ताकत सात साल तक नष्ट नहीं होती. दमा, खांसी, एलर्जीः एक कप गर्म पानी में एक चम्मच शहद तथा आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिलाकर सुबह निराहार (भोजन से पूर्व) पी लेना चाहिए, फिर रात में भोजन के बाद उसी प्रकार आधा चम्मच कलौंजी और एक चम्मच शहद गर्म पानी में मिलाकर इस मिश्रण का सेवन कर लेना चाहिए. इस प्रकार 40 दिनों तक प्रतिदिन दो बार पिया जाए. सर्दी के ठंडे पदार्थ वर्जित हैं.

मधुमेहः एक कप काली चाय में आधा चाय का चम्मच कलौंजी का तेल मिलाकर सुबह नाश्ते से पहले पी लेना चाहिए. फिर रात को भोजन के पश्चात सोने से पहले एक कप चाय में एक चम्मच कलौंजी का तेल मिलाकर पी लेना चाहिए. चिकनाई वाले पदार्थों के उपयोग से बचें. इस इलाज के साथ अंगे्रजी दवा का उपयोग होता है तो उसे जारी रखें और बीस दिनों के पश्चात शर्करा की जांच करा लें. यदि शक्कर नार्मल हो गई हो तो अंग्रेजी दवा बंद कर दें, किंतु कलौंजी का सेवन करते रहें.

हृदय रोगः एक कप दूध में आधा चम्मच कलौंजी का तेल मिलाकर प्रतिदिन दो बार प्रयोग करें. इस तरह दस दिनों तक उपचार चलता रहे. चिकनाई वाले पदार्थों का सेवन न करें.

नेत्र रोगों की चिकित्साः नेत्रों की लाली, मोतियाबिंद, आंखों से पानी का जाना, आंखों की तकलीफ और आंखों की नसों का कमजोर होना आदि में एक कप गाजर के जूस में आधा चम्मच कलौंजी का तेल दो चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार सुबह (निराहार) और रात में सोते समय लेना चाहिए. इस प्रकार 40 दिनों तक
Source :-  http://hbnteam.com/2016/08/11/%E0%A4%95%E0%A4%B2%E0%A5%8C%E0%A4%82%E0%A4%9C%E0%A5%80-%E0%A4%B2%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82-%E0%A4%B8%E0%A4%B0-%E0%A4%AA%E0%A4%B0-%E0%A4%B2%E0%A4%B9%E0%A4%B2%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%A4/