शाहिद अली खान की देशभक्ती पर शक अफसोसनाक , बीजेपी बिमार पार्टी ,उसके नेताओं का दिमाग सड़ गया है ( नितीश कुमार ,मुख्या मंत्री बिहार )


 पटना 8 फ़रवरी (अनील कुमार ) अल्पसंख्यक कल्याणमंत्री जनाब शाहिद अली खान के मामले बीजेपी पर डायरेक्ट हमला करते हुए मुख्मंत्री नितीश कुमार ने इंडियन मुजाहेदीन से शाहिद अली खान के कथित रिश्ते को बेबुनियाद करार दिया और कहा कि  उनकी ( शाहिद अली खान ) देश भक्ति  पर अंदेशा करना अफसोसनाक है  , सनीचर को यहाँ संजय गाँधी बायोलोजिकल  गार्डेन में एक प्रोग्राम में शिरकत के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्मंत्री ने कहा कि बीजेपी के रहनुमाओं  का दिमाग फिर गया है । वह एक बिमार पार्टी हो गयी है और उसके रहनुमाओं ( नेताओं का दिमाग सड़ गया है । उनहोंने कहा कि मुस्लिम  चेहरा देखते ही बीजेपी के रहनुमाओं के दिमाग में अनाप शनाप बातें आने लगती हैं । वजीरे आला ने कहा कि इतने दिनों तक उनके साथ काबिना में रह कर भी वह चीजों को नहीं समझ सके ।

बीजेपी का दिमाग शुरू से ऐसा ही था । वह तो अटल बिहारी बाजपेयी जब प्रधान मंत्री थे तो उनकी वजह से कुछ ठीक था । अब नए "औतार " में तो यही सब होना है जहां अल्पसंख्यकों को " शक की नजर से देखो  " यही उनका काम रह गया है

मुख्मंत्री ने कहा कि  ये बात एस एस बी की तरफ से यूँ ही एक पीस ऑफ़ पेपर के तौर पर एस टी एफ को आई !  एक  मीडिया मित्र को भी मिली ।उन्होंने कहा कि एस एस बी की तरफ से शु मटू भेजा गया ।पीस ऑफ़ पेपर्स का क्या सोर्स है जांच होनी चाहिए । ये एक संगीन मसला है । ऐसी सूचनाओं का ठीक से प्रोसेस होना चाहए । मुख्मंत्री ने कहा की होम सेक्रेटरी और बिहार के डी जी पी को हेदायत दी गयी है कि  इस मामले को एक्सपर्ट्स एजेंसी से जांच कराकर सूचना दी जाए । अगर किसी मंत्री का के बारे में बात आई है तो उसे आला एजेंसी से जांच कराकर मेरे पास सूचना आनी चाहिए थी या जिस असेम्बली के मेंबर हैं उसके चीफ को सूचना जानी चाहिए थी ................।.............................................................................. ( पिन्दार दिनांक  9/2/14  पेज 1 से )

No comments: